Breaking Newsकार सीख रहे युवक ने स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को मारी...

कार सीख रहे युवक ने स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः थाना नवाबगंज के अंतर्गत कार चलाना सीख रहे एक नाबालिक युवक ने ई रिक्शा में सवार स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक बच्ची की मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार एन.एल.के विष्णुपुरी में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर एक ई- रिक्शा गंगा बैराज की तरफ से आ रहा था। इस दौरान कोहना की तरफ से कार सीख रहे एक नाबालिग युवक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठे बच्चे नीचे गिर गए। जिसमे कक्षा 6 की छात्रा कल्पना गम्भीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस जब तक बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचती उससे पहले ही कल्पना की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से बच्चों का इलाज चल रहा है।

वही कानपुर के डीसीपी (सेंट्रल) प्रमोद कुमार ने बताया कि ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। जिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अन्य बच्चों को सामान्य चोटे आई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद परिजन अपने साथ घर ले गए हैं। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा नाबालिक के द्वारा कार सीखने की बात भी सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही हैं। यह बात सही है कि कार में चालक के साथ एक युवक भी मौजूद था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...