आप सरकार का बड़ा ऐलानः स्कूलों में 10 नवंबर तक लगेगी ऑनलाइन क्लासें, आदेश जारी

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार ने 10वीं, 12वीं को छोड़कर सभी क्लासेस ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए हैं। इस हफ्ते यानी 10 नवंबर तक अब दिल्ली में केवल 10वीं और 12वीं के बच्चे ही फिजिकल स्कूल जा सकेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगी। हालांकि स्कूल प्रमुखों पर यह निर्णय छोड़ दिया है कि वे 10वीं और 12वीं के बच्चों की कक्षा भी ऑनलाइन करना चाहते हैं या फिजिकल। पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के चलते पहली से 5वीं तक के स्कूलों को दो दिन बंद करने का आदेश दिया था।

बाद में वायु गुणवत्ता में गिरावट होने पर पहली से 5वीं तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए थे। दिल्ली में नवंबर महीने के शुरू होते ही घर-बाहर में सांस लेना मुश्किल हो गया है। वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दिल्ली में तय सीमा से करीब 100 गुणा ज्यादा प्रदूषण है। रविवार को दोपहर तक दिल्ली के वजीरपुर इलाके में AQI का स्तर 859 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 6 से लेकर 11वीं तक की कक्षाएं 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चे 10 नवंबर तक स्कूल जा सकेंगे।

इसके बाद सरकारी और निजी स्कूलों के 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी, हालांकि स्कूल प्रमुखों पर यह निर्णय छोड़ दिया है कि वे 10वीं और 12वींके बच्चों की कक्षा भी ऑनलाइन करना चाहते हैं या फिजिकल। फिलहाल पहली से पांचवीं तक के बच्चे शुक्रवार से स्कूल नहीं जा रहे हैं। पहले सरकार ने स्कूलों को दो दिन के लिए बंद किया था। इसके बाद 10 नवंबर तक क्लासेस को ऑनलाइन करने का आदेश दिया था। यहीं नहीं बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में 13 नवंबर से गाड़ियों पर ऑड-ईवन लागू होगा। 13 नवंबर से 20 नवंबर तक इसी आधार पर गाड़ियां चलेंगी।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...