AAP नेता को पत्नी ने लड़की संग रंगरलियां मनाते पकड़ा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

वैंकूवरः विदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता को एक लड़की के साथ रंगरलियां मनाते हुए उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आप वैंकूवर (कनाडा) के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अटवाल कमरे में पंजाबी लड़की के साथ थे। इसी दौरान पत्नी कमरे में पहुंच गई। लड़की के साथ पति को देख पत्नी भड़क गई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जसवंत अटवाल की पत्नी ने लड़की को लानत डाली और कहा कि उसे शर्म नहीं आती कि इतने बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ वह रिलेशन बना रही है। इस पर लड़की ने कहा कि जसवंत ने उसके साथ झूठ बोला था। उसने कहा था कि वह अकेला रहता है। उसका आगे-पीछे कोई नहीं है। सबकी डेथ हो गई है।

इसके बाद जसवंत की पत्नी ने उसकी जमकर क्लास लगाई और कहा कि जिस घर में तुम रह रहे हो इसकी किश्तें वह भरती है। घर का सारा खर्च वह चलाती है। अपनी बेटी के बराबर की लड़की के साथ संबंध बना रहे हैं तुम्हें शर्म नहीं आती। और तो और लड़की से संबंध बनाने के लिए तुमने अपनी पत्नी और बच्चों को भी मार दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग आम आदमी पार्टी को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सैचेट पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरमिलाप ग्रेवाल ने जसवंत की लड़की के साथ फोटो को टैग करते हुए लिखा है कि चक्को पंजाबियो वैंकूवर में भी ‘काम’ बोल गया है आपके बदलाव का। केजरीवाल बहुत ढूंढ-ढूंढ कर लोगों को पदों पर बिठाता है। जसवंत सिंह अटवाल को उसकी पत्नी ने पंजाब से ही पढ़ने के लिए कनाडा आई एक जवान लड़की के साथ साथ हम-बिस्तर रंगे हाथ पकड़ा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...