ChandigarhBJP दफ्तर घेरने गई AAP Party के मंत्री Harjot Bains की उतरी...

BJP दफ्तर घेरने गई AAP Party के मंत्री Harjot Bains की उतरी पगड़ी, पुलिस ने की पानी की बौछारे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मोहालीः पंजाब में धान की लिफ्टिंग को लेकर आज आप पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर का घेराव का ऐलान किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब के आप नेता व समर्थक चंडीगढ़ में सड़कों पर उतर गए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय का घेराव करने का फैसला लिया था। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें इस चीज में कामयाब नहीं होने दिया। पुलिस ने आप नेता व मंत्रियों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया। 7 मंत्रियों समेत कई विधायक और समर्थकों को पुलिस तीन बसों भरकर थाने ले गई। इस दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए। दूसरी तरफ केंद्र राज्यमंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आप के प्रदर्शन को ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने आप नेताओं को मंडियों में जाने की नसीहत दी। AAP के सारे नेता व समर्थक बीजेपी दफ्तर से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित बत्रा सिनेमा के पास सुबह से ही जुटे गए थे। इसके बाद उन्होंने एक रोष रैली की है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। सभी मंत्रियों और नेताओं ने रैली को संबोधित किया। हालांकि पुलिस ने सुबह से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही आप नेता व समर्थक आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन वह एक भी दलील सुनने को तैयार नहीं थे। सीधे ही पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने वाॅटर कैनन का प्रयोग शुरू किया है। लेकिन वह फिर भी नहीं हट रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बिठा थाने भेजना शुरू कर दिया। ​​​​​ प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर और मंत्री तरुणप्रीत सिंह, मंत्री हरजोत बैंस समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया। AAP के कई नेता व समर्थक बीजेपी दफ्तर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित बत्रा सिनेमा के पास सुबह से ही जुट गए थे। इसके बाद उन्होंने एक रोष रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी मंत्रियों और नेताओं ने बारी बारी से रैली को संबोधित किया। उधर पुलिस ने भी सुबह से ही बैरिकेडिंग की हुई थी। जैसे ही आप नेता व समर्थक आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुके।

प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस को मजबूरन वाॅटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी आगे बढ़ते गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बिठा थाने भेजना शुरू कर दिया।​​​​ प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी 6 मंत्रियों के साथ कई आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...