MogaPunjab भर में AAP Party ने किया प्रदर्शन, फूंका गृह मंत्री Amit...

Punjab भर में AAP Party ने किया प्रदर्शन, फूंका गृह मंत्री Amit Shah का पुतला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पंजाब भर में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। दरअसल, बीते दिनों संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहिब डाक्टर भीम राव आंबेडकर जी के प्रति बोली गई शब्दावली को लेकर एससी समाज में रोष फैल गया है। इस मामले को लेकर आज जालंधर, मोगा, गुरदासपुर, बठिंडा सहित कई जिलों में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया। जालंधर में पूर्व मंत्री बलकार सिंह ने केंद्रिय मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर निंदा करते हुए पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

इस दौरान मोगा में जहां एससी विंग ओर बाबा साहिब डाक्टर भीम राव आंबेडकर जी की प्रीतिमा पर फूल भेंट किए गए, वहीं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की गई कि गृह मंत्री अमित शाह अपनी गलती को स्वीकार करें और माफी मांगे। उन्होंने कहा कि अब अमित शाह बोल रहे है कि उनकी स्पीच को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। एससी विंग आप पार्टी के जिला प्रधान हरमन सिंह और एससी विंग के जिला प्रधान प्यारा सिंह ने राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी दिया गया।

वहीं डेरा बाबा नानक से विधायक गुरदीप सिंह रंधावा और पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि संविधान सबके लिए सतिकारयोग है और जिसकी सौंगध खाकर खुद अमित शाह ने केंद्रिय गृह मंत्री का पद संभाला था, आज उसके निर्माता के बारे में ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना निंदनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए अमित शाह को तुरंत पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। आप नेताओं ने किसानों के संघर्ष में केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि आमरण अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। केंद्र सरकार को किसानों को बचाने के लिए जल्द से जल्द उनकी मांगें माननी चाहिए।

वहीं बठिंडा में डाक्टर भीम राव आंबेडकर जी को लेकर आप पार्टी द्वारा जिला हेड क्वार्टर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। पंजाब आप पार्टी के चेयरमैन नील गर्ग ने कहा कि अमित शाह का पुतला पंजाब के सभी आप पार्टी के हैड क्वार्टरों के बाहर फूंका जा रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...