Himachalचुनाव को लेकर आप पार्टी ने पंजाब के इन 10 मंत्रियों को...

चुनाव को लेकर आप पार्टी ने पंजाब के इन 10 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बड़ी नियुक्ति की है। आप ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए हैं। ये सभी 10 लोकसभा प्रभारी पंजाब सरकार में मंत्री हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों को पड़ोसी राज्य हरियाणा के 10 लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा प्रभारियों के अलावा पार्टी ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 90 प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। बलजिंदर कौर को हिसार लोकसभा सीट, चेतन सिंह जौरामाजरा को कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट, हरभजन सिंह ईटीओ को करनाल लोकसभा सीट, कुलदीप सिंह धालीवाल को रोहतक लोकसभा सीट, अनमोल गगन मान को अंबाला लोकसभा सीट, ब्रह्म शंकर जिम्पा को फरीदाबाद लोकसभा सीट, लालजीत सिंह भुल्लर को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट, लाल चंद कटारूचक को गुरुग्राम लोकसभा सीट, डीसीपी बलकार सिंह को सिरसा लोकसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि अभी सितंबर महीने में ही आप ने हरियाणा में चार हजार से ज्यादा पदाधिकारियों को नियुक्त किया था।

भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई थी। इस दौरान प्रदेश भर से राज्य, लोकसभा, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त सर्किल स्तर के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। आप का हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर पूरा फोकस है। इसके लिए पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। चुनावों को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जींद में एक शो और भिवानी में एक कार्यकर्त्ता सम्मेलन कर चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...