NationalAAP Party का ऐलानः 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और Free Coaching देंगी...

AAP Party का ऐलानः 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और Free Coaching देंगी सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बाबा साहेब के सम्मान में आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, दिल्लीवासियों के लिए राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दलित समाज के बच्चों की अब विदेशों में पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। एक रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दलित समाज का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे, इसके लिए डॉक्टर अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप के चलते दलित समाज के बच्चे विदेश में किसी भी यूनिवर्सिटी में लें सकेंगे।

उसका सारा खर्च दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार उठाएगी। केजरीवाल ने कहा, ‘जैसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण की थी, वैसे ही अब दिल्ली के दलित समाज के बच्चे भी विदेश जाकर बिना किसी खर्च के पढ़ाई कर सकेंगे।’ केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का लाभ दलित समाज के सरकारी कर्मचारी भी उठा सकेंगे। वह भी अपने बच्चों को मुफ्त में विदेश पढ़ने भेज सकेंगे।

इसके साथ ही केजीरवाल ने कहा कि दिल्ली में दलित समाज के बच्चों को 12वीं क्लास तक मुफ्त शिक्षा मिलती रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए फ्री में कोचिंग दी जाएगी। ग्रेजुएशन के मेधावियों को पुरस्कार और प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। इसी रैली में सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने बाबा साहब के सपने को पूरा करते हुए बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने बजट का 25% हिस्सा शिक्षा व्यवस्था पर खर्च किया और तमाम योजनाएं चलाई हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...