Nationalखुद को Lawrence Bishnoi का भाई बताकर Salman Khan को धमकी देने...

खुद को Lawrence Bishnoi का भाई बताकर Salman Khan को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडा। स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक को नोएडा और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई की बांद्रा पुलिस ने देर रात नोएडा पुलिस से संपर्क किया और बताया कि लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी है और जिस नंबर से धमकी दी गई है उसका ‘लोकेशन’ नोएडा में है।

उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस के सहायक पुलिस उप निरीक्षक रऊफ शेख अपनी टीम के साथ नोएडा आए। सिंह ने बताया कि नोएडा और मुंबई पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर सेक्टर 92 स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर छापेमारी की गई और धमकी देने एवं 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में वहां से तैयब अंसारी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला है और बढ़ई का काम करता है।

उन्होंने बताया कि तैयब अंसारी सेक्टर 92 में निर्माणाधीन मकान में बढ़ई का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि अंसारी ने इंटरनेट के माध्यम से एक नंबर निकाला और उस पर फोन करके धमकी दी। बताया जाता है कि आरोपी ने जिस नंबर पर फोन करके धमकी दी थी वह मुंबई पुलिस द्वारा जारी किया गया एक ‘हेल्पलाइन’ नंबर है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस उसे गौतम बुद्ध नगर जिले की अदालत में पेश करने के बाद ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर महाराष्ट्र लेकर जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...