ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी में रेहड़ी फड़ी वालों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को भी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र मदन लाल, निवासी चिंतपूर्णी नारी, तहसील अम्ब ने अपनी रेहड़ी फड़ी सड़क के बीच में लगा रखी थी जिससे आम जनता को आने-जाने व यातायात में बाधा उतपन्न हो रही थी। पुलिस ने उक्त रेहड़ी वाले के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
