Himachalएकल नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध :...

एकल नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त जतिन लाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने एकल नारियों के कल्याण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित एकल नारी शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश दिए। इस शिविर का आयोजन एकल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा के सहयोग से किया गया, जिसमें जिले के चार ब्लॉक – अम्ब, ऊना, गगरेट, और हरोली की महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिन्हें उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना और समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, बीपीएल सूची में नाम शामिल करवाने, सोलर लाइटें लगवाने, डिपो से राशन प्राप्त करने में आ रही समस्याओं, मकान मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता, निर्माण के लिए जमीन मुहैया करवाने, आधार कार्ड और बीपीएल कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतें शामिल थीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं उत्थान की योजनाओं में एकल नारियों को जोड़ने और उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन कि ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम की जानकारी भी दी, जिसके अंतर्गत प्रशासन ने गरीब परिवारों की जरूरतमंद बच्चियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के पहले चरण मंे प्रशासन जिले की 25 जरूरतमंद बच्चियों को पढ़ाई के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस योजना के तहत वही लड़कियां पात्र होंगी, जिनके पिता गुजर गए हों या जो 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हों, जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम हो, और जिन्होंने किसी अन्य योजना का लाभ न लिया हो। योजना के दूसरे चरण में इसका दायरा बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लड़कियों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, एकल नारी शक्ति संगठन की राज्य अध्यक्ष निर्मल चंदेल, जिला अध्यक्ष कांता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, डीएफएससी राजीव शर्मा, सीडीपीओ कुलदीप सिंह सहित कल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालूवाल की सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...