Himachalस्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए समय सारणी में बदलाव...

स्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए समय सारणी में बदलाव करे प्रशासन : सत्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए समय सारणी में बदलाव करने की मांग उठाई है। बुधवार को विधायक सतपाल सत्ती ने डीसी राघव शर्मा से भी इस बाबत बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के ही कई ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से नन्हे मुन्ने बच्चे आते हैं। उन्होंने कहा कि घर से स्कूल की दूरी के चलते कई बच्चों को सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच स्कूल बसों में बिठा दिया जाता है। कड़ाके की इस सर्दी में यह बच्चे मौसम की बेरहमी सहने को मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला के मैदानी इलाकों में घनी धुंध और कोहरा दिसंबर और जनवरी महीनों में लोगों के लिए चुनौती का कारण बना रहता है इन परिस्थितियों में छोटे बच्चों का क्या हाल होता होगा यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सतपाल सत्ती ने कहा कि यहां तक बच्चों को स्कूल बसों में चढ़ाने वाले अभिभावक भी वापिस घर जाकर अपने आप को सर्दी से पूरी तरह बचा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले में पहल करते हुए ऐसी समय सारणी लागू करनी चाहिए, जिससे घनी धुंध और कोहरे से लिप्त रहने वाले क्षेत्र के बच्चों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकारों के समय बच्चों को मौसम की मार से बचाने के लिए समय-समय पर टाइम टेबल में बदलाव किया जाता रहा है। उन्होंने उपायुक्त राघव शर्मा से मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...