Himachalस्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा...

स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए पहरा कड़ा कर दिया है। दिन-रात की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने निगरानी को और कड़ा करने के लिए इन क्षेत्रों में रात्रि निगरानी के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की है। उपायुक्त ने इसे लेकर आदेश जारी करते हुए बताया कि खानपुर गांव में सहायक खनन निरीक्षक बलराम रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डियूटी पर रहेंगे। उनके साथ 1 पुलिस कांस्टेबल भी डियूटी पर रहेगा। वहीं रोटेशन के आधार पर 1 खनन गार्ड वहां चौबीसों घ्ंाटे तैनात रहेगा। इसके अलावा फतेहपुर में सहायक खनन निरीक्षक सतनाम सिंह रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डियूटी देंगे। उनके साथ भी 1 पुलिस कांस्टेबल रहेगा। वहीं रोटेशन के आधार पर 1 खनन गार्ड चौबीसों घ्ंाटे वहां तैनात रहेगा। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी करने और साप्ताहिक कार्यवाही रिपोर्ट खनन अधिकारी, ऊना को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खनन अधिकारी अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजेंगे। जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में अवैध खनन से कड़ाई से निपटा जाएगा। इस पहल में स्थानीय समुदायों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...