America के बाद इस देश में भारतीय रेस्टोरेंट में सरकार का Action, कई काबू, देखें वीडियो

लंदन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त आप्रवासी विरोधी अभियान के बाद अब ब्रिटेन की लेबर सरकार भी उसी राह पर चलती दिखाई दे रही है। लेबर सरकार ने देश में अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ बड़ा छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान भारतीय रेस्टोरेंट, नेल बार, सुविधा स्टोर से लेकर कारों की धुलाई वाले केंद्रों तक फैल गया है, जो प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देते हैं। इस अभियान को ‘यूके-वाइड-ब्लिट्ज’ नाम दिया गया है। प्रधानमंत्र कीर स्टार्मर की सरकार पर अवैध प्रवासियों को लेक सख्ती बरतने को लेकर भारी दबाव है। ब्रिटेन अवैध अप्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजने के लिए विशेष चार्टर उड़ानों का इस्तेमाल कर रहा है। स्टार्मर सरकार भी अब ट्रंप की तरह ही प्रवासियों को भेजने के लिए वीडियो फुटेज का सहारा ले रही है। सरकार ने पहली बार निर्वासन को दिखाने वाला वीडियो जारी किया है, जिसमें निर्वासित किए जाने वाले लोगों को बस से उतारकर चार्टर जेट के अंदर ले जाते दिखाया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि लेबर सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगभग 19000 विदेशी अपराधियों और अवैध प्रवासियों को हटाया जा चुका है। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने जनवरी में अपनी रिपोर्ट में गृह मंत्री यवेट कूपर की व्यक्तिगत देखरेख में रेकॉर्ड छापेमारी की जानकारी दी। जनवरी में 828 परिसरों पर छापे मारे गए जो पिछले जनवरी की तुलना में 48 प्रतिशत अधिक थे। 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो बीते साल की इसी अवधि की तुलना में 73 फीसदी ज्यादा है। कूपर के ऑफिस ने बताया कि उनकी टीमें सभी क्षेत्रों में अवैध काम करने वालों की खुफिया जानकारी मिलने पर ऐक्शन लेती हैं। बीते महीने की कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा रेस्टोरेंट, टेकअवे और कैफे के साथ-साथ खाद्य, पेय और तंबाकू उद्योग के खिलाफ चलाया गया। इस दौरान उत्तरी इंग्लैंड के हंबरसाइट में एक भारतीय रेस्टोरेंट की यात्रा में अकेले 7 गिरफ्तारियां की गईं, जबकि 4 लोग हिरासत में लिए गए। कूपर ने कहा कि इमिग्रेशन नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें लागू किया जाना चाहिए। ‘बहुत लंबे समय से नियोक्ता अवैध प्रवासियों को काम पर रखने और उनका शोषण करने में सक्षम रहे हैं और बहुत से लोग अवैध रूप से आकर काम करते रहे हैं, जिनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई।’ ब्रिटिश गृहमंत्री ने कहा कि ‘इससे न केवल लोगों के लिए एक छोटी नाव में चैनल पार करके अपनी जान जोखिम में डालने का जोखिम पैदा होता है, बल्कि इससे कमजोर लोगों, आव्रजन प्रणाली और हमारी अर्थव्यवस्था का दुरुपयोग होता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...