Unaकनाडा के बाद अब लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने जलाया तिरंगा

कनाडा के बाद अब लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने जलाया तिरंगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दुनियाभर में खालिस्तानी समर्थक भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम कर रहे है। हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय तिरंगे को आग लगा दी। इसके साथ ही दल खालसा यूके का नेतृत्व करने वाले गुरचरण सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पर गोमूत्र डाला। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान गुरचरण सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को ब्रिटिश गोमूत्र पीने की चुनौती दे डाली। हालांकि विरोध प्रदर्शन जैसे ही शुरू हुआ, गुरचरण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल परमजीत सिंह पम्मा भी उपस्थिति रहा।

परमजीत सिंह पम्मा भी रहा मौजूद

बता दें कि पम्मा कथित तौर पर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का सदस्य है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान पम्मा ने हरजीत सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र किया, साथ ही भारत को लेकर कई तरह की धमकियां दी। गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा एक गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं करने देने के कुछ दिन बाद हुआ।ऐसे में भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार को घटना की सूचना देने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...