कांग्रेस सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति के हालात पंजाब से भी बदतर: सतपाल सिंह सत्ती 

ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर के विधायक के सतपाल सिंह सत्ती ने जिला भर में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार यहां जारी बयान में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति को लेकर हालात पंजाब से भी बदतर होते जा रहे हैं। हालत यह है कि पहले सिर्फ गर्मियों में बिजली के कट लगाए जाते थे लेकिन अब भरी बरसात में भी लोगों को रात रात भर बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा करके सत्ता में आई कांग्रेस उपभोक्ताओं के बिल अदा करने के बावजूद उन्हें बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं कर पा रही है। यहां तक कि कांग्रेस में सत्ता संभालने के बाद बिजली के दाम भी बढ़ाने में कोई गुरेज नहीं किया है।
विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कोई भी ऊर्जा मंत्री तैनात नहीं किया गया। जिसके चलते खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही इस विभाग को भी अपने ही हाथों में लिए बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता इतनी है कि वह बिजली विभाग को देख तक नहीं पा रहे, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के दूरदराज क्षेत्र तो एक तरफ शहरी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त होकर रह गया है। न कोई बिजली बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों को पूछने वाला है और न ही वह जनता की किसी बात का सही ढंग से जवाब दे रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करने के साथ-साथ धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...