Phagwaraअर्बन एस्टेट में सास के कत्ल के बाद अब दामाद की भी...

अर्बन एस्टेट में सास के कत्ल के बाद अब दामाद की भी हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट की एक कोठी के अंदर से बुधवार को महिला की खून से लथपथ लाश बरामद हुई थी। जिसके कत्ल का संदेह महिला जसबीर कौर के दामाद पर जताया जा रहा था। अब दामाद की भी मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव सराय जटा सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। बलविंदर सिंह का एक वीडियो कत्ल से पहले पुलिस के पास पहुंचा था जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने जब नौजवान की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन महिला के घर की मिली।

वहां पुलिस को महिला की लाश मिली। पुलिस मृतका के दामाद को तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिठड़ा के नजदीक एक नौजवान सड़क के किनारे उल्टियां कर रहा है। पुलिस उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है की मृतक युवक की बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जांच जारी है और जो कोई भी आरोपी पाया जाएगा उस पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। मौत से पहले वायरल वीडियो में नौजवान द्वारा अपनी पत्नी से तंग होने की बात कही गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...