Himachalट्रकों के बाद टैक्सी वाले भी हड़ताल पर, ऊना में पैट्रोल डीजल...

ट्रकों के बाद टैक्सी वाले भी हड़ताल पर, ऊना में पैट्रोल डीजल की किल्लत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एंबुलेंस और बीमार लोगों को ले जाने वाले वाहनों को मिल रहा पूरा ईंधन


ऊना/सुशील पंडित : हिट एंड रन मामले में केंद्र सरकार के संशोधित कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बाद अब टैक्सी वाले भी हड़ताल पर उतर आए हैं। ऊना में अब तेल की आपूर्ति बाधित होने लगी है। पैट्रोल पंपों पर या तो तेल खत्म है या ईंधन इतना कम है कि 100-200 से अधिक तेल नहीं मिल पा रहा। जिले के पैट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। लोग बार बार जाकर 100-200 का तेल लेकर आ रहे हैं। एक से अधिक पैट्रोल पंपों पर जा जा कर अपना काम चला रहे हैं। 


सोमवार को बंगाणा की कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन ने भी ट्रक ऑप्रेटरों को अपना समर्थन दिया है। यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ठाकुर ने बताया कि जब तक सरकार नए कानून को वापस नहीं लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। नए कानून के मुताबिक यदि कोई गाड़ी चालक एक्सीडेंट के बाद गाड़ी छोड़ भागता है तो उसे 10 लाख रूपए का जुर्माना और 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। ट्रक और टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि यदि हम मौके से न भागें तो पब्लिक के हाथों मरने वाली बात हो जाएगी। हमने देखा है कि गलती नीचे आने वाले की हो या ट्रक ड्राइवर की। पब्लिक बिना सोचे समझे गाड़ियों पर हमला कर देती है। ड्राइवर को पीटना शुरू कर देती है। देश भर में प्रति वर्ष न जाने कितने ड्राइवर इसी मॉब लिंचिंग का शिकार होते हैं। बंगाणा में धरने के दौरान वरिष्ठ चालक तिलक राज बांटा, पप्पू मरोट, अजय ठाकुर, विबेक बिक्की ठाकुर,पंकज शर्मा ,सुमित,शालू, संजय राणा,अशोक कुमार,बनबीर सिंह,राज कुमार,राजेन्द्र सोनी व अन्य यूनियन सदस्य मौजूद रहे।


अभी तीन चार दिन राहत मिलने की आस कम
तेल की आपूर्ति में लगे ऑप्रेटरों का कहना है कि ट्रक यूनियन वाले उन ड्राइवरों का विरोध भी कर रहे हैं जो तेल डीपूओं से पंपों की सप्लाई में लगे हैं। ऐसे में इंडियन ऑयल डीपू में लगे टैंकर ऑप्रेटरों ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। उनका कहना है कि पुलिस के पहरे में ही हम पंपों को सप्लाई दे सकते हैं। हम किसी यूनियन के धरने के विरुद्ध काम नहीं करेंगे।


एंबुलेंस को तेल की सप्लाई जारी
पंप ऑप्रेटरों का कहना है कि हम आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनो की ईंधन पूर्ति कर रहे हैं। एंबुलेंस और बीमार या डेड बॉडी लेकर जा रहे वाहनों को तेल की कमी नहीं हो रही है। सभी पंप उन्हें मांग के मुताबिक पैट्रोल डीजल बेच रहे हैं। हालांकि जो लोग केवल डर के कारण अपनी गाड़ी का टेंक फुल करवाना चाहते हैं उन्हें पंप ऑप्रेटर पूरा तेल नहीं डाल रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...