Nationalडॉक्टरों के प्रदर्शन को लेकर AIIMS ने जारी किया सर्कुलर, दी चेतावनी

डॉक्टरों के प्रदर्शन को लेकर AIIMS ने जारी किया सर्कुलर, दी चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं इस मामले के विरोध में दिल्ली में लगातार दूसरे दिन डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के बड़े अस्पतालों, एम्स, सफदरजंग, लोकनायक, जीबी पंत में डॉक्टरों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ा है। इस बीच दिल्ली एम्स ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट का आर्डर है कि डॉक्टर किसी भी तरीके का प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

जिससे कि मरीजों को कोई परेशानी हो। पत्र में कहा गया है कि रेजिडेंट डॉक्टर्स से प्राप्त पत्र में सभी वैकल्पिक और गैर-आवश्यक सेवाओं (ओपीडी, ओटी और वार्ड) को बंद करने की घोषणा की गई है। सभी को दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से 20.05.2002 को जारी आदेश का पालन करना चाहिए। एम्स से जुड़े किसी भी अन्य संकाय, निवासियों, प्रशिक्षुओं, छात्रों, पार्समेडिकल स्टाफ द्वारा हड़ताल किया जाता है तो वह अनुशासनात्मक कार्यवाई के लिए उत्तरदायी होगा और साथ ही वें न्यायालय की अवमानना के लिए भी।

परिसर में शांति और सद्भाव बनाए रखने और संस्थान के सुचारू कामकाज के लिए स्टाफ या संकाय सदस्यों का कोई भी कर्मचारी किसी भी कारण से शैक्षणिक गतिविधियों को बंद नहीं करेगा या काम में बाधा नहीं डालेगा। कोई लाउड स्पीकर से नहीं बोलेगा। संस्थान के 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की कोई गेट मीटिंग या प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। किसी भी उल्लंघन के परिणामस्वरूप अनुशासनात्मक और अन्य कार्रवाई की जाएगी। पत्र में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित जीवन के अधिकार में इलाज से कोई डॉक्टर इनकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में सोमवार से डॉक्टर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...