Una14 अक्टूबर तक एयर इंडिया की उड़ानें निलंबित

14 अक्टूबर तक एयर इंडिया की उड़ानें निलंबित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: इजराइल और फिलस्तीन के बीच जारी जंग के बीच एयर इंडिया ने इजराइल से एयर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए इजराइल के तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। 

इस दौरान जितने भी लोगों ने कंफर्म बुकिंग करवाई थी, उन सभी की हर संभव मदद की जाएगी। एयर इंडिया तेल अवीव के लिए हर हफ्ते 5 फ्लाइटें संचालित करती है। इससे पहले शनिवार को भी नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और रिटर्न फ्लाइट एआई 140 को रद्द कर दिया गया था। 

शनिवार 6 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था। तब से दोनों पक्षों में जंग जारी है। इस जंग में अब तक इजराइल में लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी हैं और करीब 1590 लोग घायल हो हुए हैं। वहीं, गाजा में भी 232 लोगों की मौत और 1790 लोग घायल हुए हैं। गाजा में मौजूद फिलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 256 फिलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें 20 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 1788 फिलस्तीनी घायल भी हुए हैं।

वहीं, हमास के हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की और कहा कि दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजराइल की सेना के मुताबिक, हमास के चरमपंथियों ने गाजा पट्टी से लगभग 2 हजार से अधिक रॉकेट दागे। इसके जवाब में सेना ने गाजा शहर के मध्य में स्थित एक टावर को ढेर कर दिया। इजराइल की सेना ने कहा कि हमास ने हवाई और समुद्री सीमा से 7 जगह से घुसपैठ की थी।

इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि वह गाजा पट्टी को अपने कब्जे में लेना चाहती है। आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा कि हमारा मकसद गाजा पट्टी पर नियंत्रण हासिल करना है। हमारे पास अगले 12 घंटों का टारगेट है। हम पूरे इलाके को काबू करके चरमपंथियों को ढेर करना चाहते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...