Breaking Newsअभिनेता अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला, चलाई गोलियां

अभिनेता अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला, चलाई गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः हॉलीवुड अभिनेत्री डेनिस रिचर्ड्स उन गिने चुने सितारो में शामिल हैं, जो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आई इसी अभिनेत्री को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डेनिस और उनके पति आरोन फायपर्स पर लॉस एंजेलिस में एक जानलेवा हमला हुआ है, जिसके कारण दोनों की जान खतरे में पड़ गई थी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डेनिस उस समय अपने पति के साथ एक स्टूडियो जा रही थीं। पार्किंग की जगह ढूंढने के दौरान एक आदमी उनसे चिढ़ जाता है और दोनों पर गोलियां चलानी शुरू कर देता है। हालांकि इस हमले में कपल बिल्कुल सुरक्षित है। डेनिस को फिल्म ‘वाइल्‍ड थ‍िंग्‍स’ से जाना जाता है।

बता दें, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब हॉलीवुड एक्ट्रेस डेनिस अपने पति ऐरन के साथ कार में स्टूडियो जा रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति एरन गाड़ी चला रहे थे। जब एरन शूटिंग सेट के बाहर अपनी कार को पार्किंग में लगा रहे थे, तभी उनके पीछे गाड़ी में मौजूद शख्स उनपर चिल्लाने लगा और अपनी कार को सामने लाया फिर उसने बिना सोचे-समझे कपल पर गोली चला दी। इस हादसे से एक्ट्रेस सदमे में हैं और वह समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर उनके साथ एक पल में यह क्या और क्यों हुआ।

इस पूरी वारदात के बाद से एक्ट्रेस सहमी और डरी हुई हैं। जब वह अपने शूटिंग सेट पर पहुंचीं, तो वहां भी वह बहुत डरा हुआ महसूस कर रही थी। वहीं, एक्ट्रेस की कार में गोली से हुए छेद को जब क्रू मेंबर ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर, लॉस एंजेलिस पुलिस इस मामले की तहकीकात कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, ये हादसा सलौसन और वेस्टर्न एवेन्यू के इंटरसेक्शन के पास हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...