National‘अलकायदा ग्रुप’ ने CM को बम से उड़ाने की दी धमकी, जानें...

‘अलकायदा ग्रुप’ ने CM को बम से उड़ाने की दी धमकी, जानें पूरा मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि इस वर्ष 16 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय बिहार, पटना को ईमेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सचिवालय थाना में थानेदार संजीव कुमार के स्वलिखित बयान के आधार पर ईमेल भेजने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही ईमेल भेजने वाले की पहचान कर ली गई है।

सूत्रों ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अनुसंधान के क्रम में यह भी बात सामने आयी है कि ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने अपने परिचितों को फंसाने के लिए ऐसा किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है, “मैं संजीव कुमार पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सचिवालय थाना, जिला पटना के पद पर पदस्थापित हूं। 2 अगस्त को सचिवालय थाना में अपना बयान दर्ज करता हूं कि 16 जुलाई 2024 को एक ईमेल आईडी ‘एसीएचडब्ल्यू@जीमेलडॉटकॉम’ से सीएमओ बिहार, पटना के कार्यालय के ई-मेल आईडी पर एक मेल आया, जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

इस मेल में एक स्थान पर ‘अलकायदा ग्रुप’ भी लिखा हुआ है।” इस प्रकार की धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाना एक संज्ञेय अपराध है। इस अपराध के लिए ईमेल भेजने वाले के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा- 351(2) एवं (3) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा-68 (1) के तहत औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...