Himachalऊना में 1.53 लाख बच्चों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक

ऊना में 1.53 लाख बच्चों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला में 19 साल की उम्र तक के 1 लाख 53 हजार 544 बच्चों व किशोरों को 9 अगस्त को पेट के कीड़े मारने की दवा (अल्बेंडाजोल) की खुराक खिलाई जाएगी। इनमें 5 साल तक की उम्र के 41 हजार 358 बच्चों को अल्बेंडाजोल के साथ विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को दवा से छूटे बच्चों को 16 अगस्त को यह खुराक दी जाएगी ।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 6 से 19 साल तक और आंगनवाड़ी स्कूलों में 1 से 5 साल के बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी ।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और स्कूल स्वास्थ्य व कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा
इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य और पोषण को समर्पित इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग में मजबूत आपसी तालमेल पर जोर देते रिपोर्टिंग प्रणाली को बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को खंड स्तर पर स्कूली बच्चों के लिए प्राप्त पोषक व स्वास्थ्य देखभाल संबंधी दवाओं की सप्लाई की खपत की सटीक व समयबद्ध रिपोर्टिंग तय बनाने के निर्देश दिए।

बता दें, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 10-19 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों के स्वास्थ्य देखभाल के अलावा पोषण, प्रजनन स्वास्थ्य और मादक द्रव्यों के सेवन से सुरक्षा को लेकर समर्पित है। इसके तहत किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, गैर-संचारी रोग, लिंग आधारित हिंसा और मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। वहीं, स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित है।

इसमें कुपोषित और एनीमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान करना तथा बच्चों व किशोरों में रोगों का जल्द पता लगाना, उनका इलाज करना, स्कूलों में सुरक्षित पेयजल के उपयोग को बढ़ावा देना और योग तथा ध्यान को बढ़ावा देने के प्रयास सम्मिलित हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के वर्मा, एमओएच डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, डॉ. रिचा कलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...