Himachalआरोप:चताड़ा में संपत्ति हड़पने के बाद मां को बहू बेटे ने घर...

आरोप:चताड़ा में संपत्ति हड़पने के बाद मां को बहू बेटे ने घर से निकाला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर चताड़ा गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग माता ने अपने ही बेटे और बहू पर मारपीट, संपत्ति और गहने हड़पने और घर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चताड़ा की दिल्ली एन्क्लेव सोसायटी में रहने वाली सरला शर्मा पत्नी इंद्रजीत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह स्वयं अधरंग होने के कारण विकलांग है। बेटा और बहू उसके नाम की जमीनों को बेच रहे हैं। पति की पेंशन भी बेटा बहू हड़प जाते हैं। उसके गहने भी आरोपियों ने कब्जा लिए हैं। पति ने जितनी भी संपदा जमा की थी वह भी बेटा बहू लुटा रहे हैं। यहां तक बुजुर्ग मां की चैकबुक भी छीन ली गई है। सरला ने आगे शिकायत में बताया है कि बेटे और बहू ने जबरदस्ती उसकी पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बनवा ली है जिसके आधार पर उसकी सारी संपत्ति छीनी जा रही है। उस समय हद हो गई जब उसे अपने ही घर से बेदखल होना पड़ा। साथ ही उसके साथ मारपीट की। अस्पताल में हुए मेडिकल में भी बुजुर्ग महिला के शरीर पर नीले निशान पाए गए हैं। जिससे उसके साथ हुई क्रूरता की पुष्टि होती है। फिलहाल सरला अपने किसी रिश्तेदार के घर में रह रही है। उसने ऊना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सरला की मांग है कि उसकी चैकबुक और गहने उसे वापस दिलवाए जाएं और पावर ऑफ अटॉर्नी भी रद्द की जाए व उसे असका घर वापस दिलाया जाए। ऊना सदर थाने में आरोपी सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी रवीजा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 325, 34 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...