Himachalआरोप:राज्य सरकार झूठी घोषणाओं से जनता को ठग रही : अजय ठाकुर

आरोप:राज्य सरकार झूठी घोषणाओं से जनता को ठग रही : अजय ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आखिर किस खुशी में एक वर्ष का जश्न,जनता पर डाला आर्थिक बोझ,अजय ठाकुर


ऊना/सुशील पंडित : जिला भाजयुमो सचिव एवं प्रसिद्ध समाजसेवी अजय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। और देश के लोगों से झूठ बोलने का काम किया है। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई, यही किया। देश के गरीबों और वंचितों के विकास के बजाय कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अजय ने कहा कि कांग्रेस की सभी गारंटियां पूरी तरह झूठी है। 12 महीने यानी एक वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो गारंटियां दी थी वही अब राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी दी गई।  लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। अव हर जगह के लोग कांग्रेस के बड़े नेताओं से पूछ रहे है कि हिमाचल की तरह ही गारंटियां कहां गई।


उन्होंने कहा बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार ने आयुष्मान, हिमकेयर, सहारा, हर घर नल से जल, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना जैसी सैकड़ों जनहितकारी योजनाएं बीजेपी सरकारों देश के लोगों को बिना गारंटी के ही दी है। सरकार को बने हुए 12 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक किसी महिला के खाते में एक रुपया भी नहीं आया। इसके अलावा कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, लेकिन मुफ्त बिजली देना तो दूर कांग्रेस सरकार ने वहां बिजली की दरें बढ़ा दी।अजय ठाकुर ने कहा कि गोबर खरीदने के नाम पर लोगो को ठगा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में एक वर्ष में कोई बिकास ही नहीं हुआ। तो फिर एक वर्ष का जश्न किस लिए मनाया जा रहा है। और क्यों जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। अजय ठाकुर ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार वित्तीय स्थिति का रोना रो रही है। और दूसरी तरफ हजारो करोड़ खर्च करके जश्न मना रही है।वेहतर यही था कि राज्य में आपदा आने पर बेघर हुए परिवारों को आशियाना देती। ताकि वह गरीब परिवार ठंड के समय मे आसानी से रहते। लेकिन राज्य सरकार दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए करोड़ों की धनराशि को स्वाहा कर रही है। अजय ठाकुर ने कहा कि राज्य की जनता में कितना सरकार के प्रति आक्रोश है। यह राज्य में भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर आक्रोश रैली में जनता की भीड़ सरकार के नुमाइंदे देख लें। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...