NationalRakshabandhan पर गजब संयोग, आज आसमान में दिखेगा Super Blue Moon

Rakshabandhan पर गजब संयोग, आज आसमान में दिखेगा Super Blue Moon

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आज यानी 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं आज रात को आकाश में एक बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा। आज रात को चांद सबसे बड़ा और सबसे चमकीला नजर आएगा। इसे सुपर ब्लू मून Super Blue Moon कहा जाता है। खगोल विज्ञानी बताते हैं कि इस बार सुपर ब्लू मून आसमान में तीन दिन तक नजर आएगा। रक्षाबंधन पर शाम को चंद्रमा पृथ्वी के बेहद नजदीक होगा। नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू बताती हैं कि चंद्रमा आज पृथ्वी से महज 3 लाख 61 हजार 969 किमी की दूरी पर रहेगा। यही कारण है कि रक्षाबंधन पर चंद्रमा अन्य पूर्णिमाओं की तुलना में ज्यादा बड़ा दिखेगा और ज्यादा चमकदार भी होगा।

सुपर ब्लू मून पर क्या चंद्रमा नीला हो जाएगा! इस सवाल पर सारिका घारू कहती हैं कि “ब्लूमून सिर्फ नाम है। इस दिन चंद्रमा का रंग बदलकर नीला नहीं होता है। चंद्रमा अन्य पूर्णिमा की ही तरह नजर आता है। खगोल वैज्ञानिक बताते हैं कि माह में जब दो पूर्णिमा या तीन माह में चार पूर्णिमा पड़ती हैं तो इसे ब्लू मून कहा जाता है। इस खगोलीय सीजन में 21 जून, 21 जुलाई, 19 अगस्त और 18 सितंबर को चार पूर्णिमा पड़ रही हैं। 19 अगस्त के सुपर मून को ब्लू मून कहा गया क्योंकि 21 जून से 22 सितंबर के खगोलीय सीजन में पड़ने वाली चार पूर्णिमाओं में से यह तीसरी पूर्णिमा का चांद होगा।

खगोलविदों के अनुसार 19 अगस्त को चंद्रमा धरती से अपनी सर्वाधिक दूरी की तुलना में करीब 41,985 किमी अधिक पास होगा। अन्य पूर्णिमा की तुलना में सावन पूर्णिमा पर आज चंद्रमा करीब 15 प्रतिशत बड़ा और करीब 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखेगा। सुपर ब्लू मून Super Blue Moon दुर्लभ खगोलीय घटना है। कई बार तो दो दशक में सुपर ब्लू मून आता है।​

इसे सुपरमून इसलिए कहा जाता है, क्योंकि चंद्रमा आकाश में काफी बड़ा दिखाई देता है क्योंकि यह पूर्ण होने पर पृथ्वी के सबसे करीब होता है। सुपरमून और ब्लू मून का संयोजन, जो कुछ दशकों में केवल कुछ ही बार होता है, आज एक बेहद असामान्य खगोलीय घटना होगी। चूँकि अगस्त में होने वाले पूर्णिमा को पारंपरिक रूप से “स्टर्जन मून” कहा जाता है, इसलिए इस सुपरमून ब्लू मून को “स्टर्जन मून” भी कहा जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...