80 साल की दादी का हैरतअंगेज स्टंट! देखें कैसे लगाई गंगा में छलांग

हरिद्वारः हर की पैड़ी पर ऊंचे पुल से छलांग लगाने वाली एक तैराक दादी का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब 80 साल की उम्र की एक वृद्धा ऊंचे पुल की रेलिंग से गंगा में छलांग लगाती नज़र आ रही है। यही नहीं वह गंगा की छलछलाती लहरों में गिरती है और तैरते हुए दूर निकल जाती है। वीडियो हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड का है, लेकिन यह हैरतअंगेज़ करतब दिखाने वाली तैराक दादी कौन हैं? कहां की रहने वाली हैं? इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

तैराक दादी का करतब देखकर लोग हैरान

जिस उम्र में कई वृद्धों का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं तैराक दादी का करतब देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कई लोग इस करतब को अच्छे स्वास्थ्य की पहचान बता रहे हैं तो कई लोग इसे जान से खिलवाड़ भी बता रहे हैं।

पुलिस ने ऐसे स्टंट करने से लोगों को किया मना

सिटी एसपी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि इस तरह के स्टंट करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। समय-समय पर लोगों से हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्टंट न करने और सुरक्षित गंगा स्नान करने की अपील की जाती है। कुमार ने कहा कि लोग सुरक्षित ढंग से गंगा स्नान करें, इसको लेकर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

मौसम की चेतावनी के बावजूद तीर्थ यात्रियों की भीड़

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के बावजूद भी भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करने को पहुंच रहे हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में भी तीर्थ यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है। श्रद्धालु लाइन में लगकर धामों में दर्शन को इंतजार में खड़े हो रहे हैं।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...