ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने 11बोतल देसी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के पुलिस मुलाजिम गश्त करते हुए गांव ज्वार नजदीक लोक मित्र केंद्र के पास मौजूद थे तो एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 11 बोतल शराब देसी (750 मि0ली0/750 मि0ली0) बरामद की गई I आरोपित की पहचान सतीश कुमार निवासी कैलाश नगर तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
