LudhianaPunjab News: बिमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग,...

Punjab News: बिमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में बीती रात करीब पौने 11 बजे गिल नहर से एक बुजुर्ग महिला का शव गोताखोरों को मिला। महिला ब्लड सेल की बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी से परेशान होकर उसने गिल नगर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। गोताखोरों को नहर किनारे एक लिफाफा मिला जिसमें पड़े आधार कार्ड में महिला के परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा था। गोताखोरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। महिला की पहचान प्रेम लता के रूप में हुई है जो काकोवाल रोड की निवासी है।

जानकारी देते मृतक महिला प्रेमलता के बेटे बंटी ने कहा कि उसकी मां को ब्लड सेल की दिक्कत थी। करीब 3 महीने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ता था। उसे सेल चढ़ाए जाते थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे उसकी मां घर से अचानक गायब हो गई। सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि उसकी मां हाथ में एक लिफाफा पकड़े जाती नजर आई। उन्होंने काफी रिश्तेदारों के घरों में भी पता किया लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। देर रात उनकी मां प्रेमलता का शव नहर से गोताखोरों को बरामद हुआ।

एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रेमलता बीमारी के कारण परेशान थी। सोमवार सुबह वह घर से अचानक अकेली चली गई। देर रात शव नहर से मिला है। महिला के एक बेटा और बेटी है। प्रेमलता ने हाथ में पकड़ा लिफाफा नहर किनारे रख दिया और छलांग लगाकर सुसाइड कर ली। उसी लिफाफे को जब गोताखोरों ने चैक किया तो महिला का आधार कार्ड व परिजनों का मोबाइल नंबर था जिन्हें सूचित कर दिया। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव आज परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...