Nationalकिन्नर की पीट-पीटकर हत्या करने पर गुस्साए किन्नरों ने बाजार में की...

किन्नर की पीट-पीटकर हत्या करने पर गुस्साए किन्नरों ने बाजार में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसीः मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते इलाके में किन्नर की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि किन्नर 4 दिनों से लापता था। आज उसका शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हत्या के आरोप में दो किन्नरों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई से नाराज किन्नरों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। किन्नरों ने सड़क जाम कर दिया। कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने लगे।

दुकानों का सामान उठाकर फेंकने लगे। यह देखते ही दुकानदार आक्रोशित हो उठे। किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। हंगामा बढ़ते देख मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई। परिवार वालों का आरोप है कि उसके साथियों ने ही उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक का नाम शहनाज बताया जा रहा है। वहीं हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा और पुलिस बल ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया।

बुधवार सुबह कछवां थाना पुलिस को सूचना मिली कि पिलोरी गांव के बाहर कुएं में एक लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मिसिंग लोगों के फोटो से शव की शिनाख्त की कोशिश की और उनके परिजनों को भी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने लाश की पहचान रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव निवासी चंदन पटेल उर्फ चांदनी पुत्र राजबंद के रूप में की। परिजनों ने चार दिन पहले ही मिर्जामुराद में चांदनी की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले ही किन्नरों के दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी विवाद के चलते चांदनी की हत्या की गई। शव की पहचान न हो सके, इसलिए उसे कुएं में फेंक दिया गया। चंदन के घर वालों के मुताबिक वह लंबे समय से स्थानीय आरकेस्ट्रा में काम कर रहा था। 14 सितंबर की शाम उसके फोन पर किसी का कॉल आया और एक कार्यक्रम में चलने की बात कही।

यह फोन शहनाज किन्नर ने किया था। फोन आने के बाद चंदन घर से निकल गया और दोनों रिंग रोड पर मिले। इसके बाद शहनाज उसे मिर्जामुराद के रखौना ले गया। रात में कार्यक्रम में जाने को लेकर शहनाज और चांदनी में विवाद हो गया। इसके बाद एक अन्य किन्नर ने भी चांदनी को ग्रुप से अलग करने की बात कही। गोमती जोन एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया- चंदन पटेल उर्फ चांदनी 14 सितंबर को लापता हुआ था। घर वालों ने 15 को मिर्जामुराद थाने में केस दर्ज कराया था।

ग्रुप से अलग किए जाने के बाद दो ग्रुपों में मारपीट हुई। सभी ने मिलकर चांदनी को जमकर पीटा। मारपीट में उसकी मौत हो गई, हत्या के बाद शव को पिलौरी मिर्जामुराद में फेंक दिया। किसी को शक नहीं हो , इसके लिए शव पर कीचड़ डाल दिया। पुलिस ने सूचना के आधार दो आरोपियों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ जारी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...