SportsAustralia के खिलाफ Series को लेकर हुआ ऐलान, टीम को मिला नया...

Australia के खिलाफ Series को लेकर हुआ ऐलान, टीम को मिला नया कप्तान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा टीम को नया कप्तान भी मिल चुका है। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। बाबर आजम के कप्तानी पद छोड़ने के बाद टीम को कोई कप्तान नहीं मिला था। वहीं दूसरी तरफ नया कप्तान मिलने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मचती हुई दिखाई दे रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट को अब बड़ा झटका लगने वाला है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक गैरी कर्स्टन कर्स्टन और खिलाड़ियों के बीच गंभीर मतभेद हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस स्थिति को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं किया है, लेकिन डेविड रीड को हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में नियुक्त करने के कर्स्टन के अनुरोध को बोर्ड ने पसंद नहीं किया। इसके बजाय, पीसीबी ने कथित तौर पर ऐसे विकल्प सुझाए, जो कर्स्टन को स्वीकार्य नहीं थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और भारत के विश्व कप विजेता पूर्व कोच ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। 15 सदस्यीय वनडे टीम का एक हिस्सा सोमवार को रवाना होगा, जबकि बाकी मंगलवार को रवाना होंगे- लेकिन कर्स्टन ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दल में शामिल नहीं होंगे। बात दें, गैरी कर्स्टन के कार्यकाल के चार महीने से भी कम समय में पाकिस्तान टीम में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। जिसके कारण पाकिस्तानी मीडिया में कर्स्टन के जल्द ही बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चार महीने से भी कम समय बचा है, इसलिए पीसीबी को अब एक नए व्हाइट-बॉल वाले कोच की तलाश करनी पड़ सकती है। आईपीएल 2024 में गैरी कर्स्टन गुजरात टाइटंस टीम के कोच थे। वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद इसी साल मई में उन्होंने पाकिस्तान व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच का पद संभाला था। इंग्लैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज से उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में इस सीरीज में पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टी20 विश्व कप 2024 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...