Himachalखेड़ा नानोवाल स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

खेड़ा नानोवाल स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहे छात्र किये सम्मानित

नालागढ़/ सचिन बैंसल :  बद्दी के खेड़ा नानोवाल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कंगारू कंपनी के उपाध्यक्ष एमए खानपुरी, एचआर प्रबंधक सुनील कुमार तनवर और खेडा पंचायत की प्रधान तृप्ता देवी ने बतौर  मुख्य अतिथि बच्चों को पुरस्कार बांटे।

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों की ओर से  भांगड़ा, गिद्दा, नाटी, डंबल आदि कार्यक्रम किए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा और नशा मुक्ति पर नाटिका का मंचन किया। जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपुर आनंद लिया। स्कूल की प्रधानचार्य बबिता परमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

मुख्य अतिथि ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैरिट में आने वाले छात्र शिवम चौरासिया, रवीता यादव, शुभम गुप्ता और प्रियंका कुमारी को सम्मानित किया। प्रदेश भर रिले दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अतुल कुमार और हैंडबाल में प्रिया और ममता देवी को सम्मानित किया गया। अंडर 19 वर्ग में मार्च पास्ट में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्रों को सम्मानित किया। प्रार्थना सभा में बेहतर कार्य करने पर कल्पना हाऊस, खेल में पटेल हाउस को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन  समिति की प्रधान राम क र्ण, समिति के सदस्य और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। मंच का संचालन काश्मी, मुस्कान और शिक्षक उर्मिला देवी ने किया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...