Baddiजालंधर के बाद एक और आरोपी को MP से लाकर हथियारों की...

जालंधर के बाद एक और आरोपी को MP से लाकर हथियारों की सप्लाई करने के मामले में किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

13 पिस्टल और 24 मैगजीन बरामद, MP से 35 में लाकर बेचता था 50 हजार रुपए में 

अमृतसरः पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सफलता हासिल की है। कुछ घंटे पहले ही में जालंधर पुलिस ने 2 आरोपियों को मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस दौरान 10 अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद की थी। वहीं अब अमृतसर पुलिस ने भी मध्य प्रदेश से हथियार लाकर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी तरन तारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 पिस्टल, 24 मैगजीन, दो जिंदा राउंड और एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हथियार तस्करी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तरनतारन के गांव भुल्लर निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ ​​कल्लू (28) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न जिलों में एनडीपीएस एक्ट और मारपीट से संबंधित कम से कम आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने उसकी हुंडई I-20 कार को जब्त करने के अलावा .32 बोर की 13 पिस्तौल, 24 मैगजीन और दो जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अवैध हथियारों की सप्लाई की गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत की देखरेख में एसीपी वेस्ट कमलजीत सिंह औलख और छेहरटा थाने के इंस्पेक्टर निशान सिंह की अगुवाई में एक विशेष अभियान चलाया गया।

आरोपी को गांव भैणी, पुलिस स्टेशन छेहरटा, अमृतसर से उस समय पकड़ लिया, जब वो अपनी कार में सप्लाई देने जा रहा था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश से 35,000 रुपए में एक पिस्तौल खरीदता था और पंजाब में 50,000 रुपए में बेचता था। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर मौजूद चारे वाले कमरे में एक बोरी में से 12 पिस्टल, 22 मैगजीन और बरामद किए गए। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर आरोपी का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...