Amritsarएक और जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर...

एक और जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर मारी लाखों की ठगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में ठग ट्रैवल एजेंटों को लेकर हाईकोर्ट ने भी सरकार से 12 दिसंबर को जवाब मांगा है। दरअसल, पंजाब में भारी मात्रा में ट्रैवल एजेंट लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। जिसके चलते एक शिकायतकर्ता ने PIL दायर की थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। वहीं जालंधर में ठग ट्रैवल एजेंटों की बात करें तो पिछले कुछ ही दिनों में ट्रैवल एजेंटों के ठगी मारने के कई मामले सामने आ चुके है। वहीं ताजा मामला जगराओं से सामने आया है। जहां जालंधर के ट्रैवल एजेंट द्वारा अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी के कई मामलों में नामजद आरोपी ट्रैवल एजेंट ने गांव सिधवां कलां की एक और महिला को 5 लाख का चूना लगा दिया। आरोपी इतना शातिर था कि उसने महिला को उसके बेटे को अमेरिका भेजने के सपने दिखाकर लाखों रुपए हासिल कर लिए, लेकिन आरोपी ने न तो बेटे को अमेरिका भेजा न ही पैसे वापस किए। जिसको लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहपुर पुलिस थाना लोहिया जिला जालंधर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना सदर के ASI अनवर मसीह ने बताया कि गांव सिधवां कलां की रहने वाली चरणजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने बेटे मनप्रीत सिंह को विदेश भेजना चाहती थी। जिसको लेकर उन्होंने ट्रैवल एजेंट के साथ सर्पक किया। इस दौरान आरोपी ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने के सपने दिखाते हुए कहा कि कुछ ही समय में अमेरिका भेज देगा।

इस दौरान आरोपी ने उससे पासपोर्ट व अन्य कागज पत्र के साथ एडवांस में 5 लाख रुपए हासिल कर लिए। उन्होंने भी अपने बेटे के उज्जवल भविष्य की खातिर आरोपी को पैसे दे डाले, लेकिन जब आरोपी ने काफी समय बाद भी उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा तो उन्होंने आरोपी से बात करनी चाही, लेकिन आरोपी फोन नहीं उठाता है। जांच अधिकारी अनवर मसीह ने बताया कि आरोपी इतना शातिर है कि वह जेल से जमानत पर छूटने के बाद नई जगह अपना अड्डा बनाकर दफ्तर खोलकर लोगों को ठगता था। जिसके चलते आरोपी पर जलंधर व कपूरथला में लड़ाई झगड़ा नशा तस्करी व धोखाधड़ी के 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। अब 13वां केस लुधियाना देहात में दर्ज हुआ है। आरोपी पर पहला मामला 2012 में लड़ाई झगड़े का दर्ज हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...