Nationalआलू का टुकड़ा, खीरा और क्या लगाएं कि चेहरा हो चमकदार, जानें...

आलू का टुकड़ा, खीरा और क्या लगाएं कि चेहरा हो चमकदार, जानें विशेषज्ञों की राय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। धूप, धूल और खराब वातावरण का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे चेहरे पर होता है, जिससे स्किन डेड हो जाती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आलू, खीरा और पालक का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

हम अपनी त्वचा को चमकाने के लिए कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे का उपयोग करके हम अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं।

सब्जियां हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती हैं। सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिन्हें खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। त्वचा को चमकदार बनाने में भी सब्जियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सब्जियां चेहरे की रंगत निखारने में बेहद फायदेमंद होती हैं।

आलू, खीरा और पालक ऐसी सब्जियां है जिससे आप फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। आलू त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू और शहद का बना फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में आलू का रस लें, इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

वहीं खीरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को फ्रेश रखते हैं। यह आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करता है। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 2 से 3 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। खीरे से तैयार यह फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाता है और डेड सेल्स को भी खत्म करता है।

अब बात पालक की करते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। पालक का फेस पैक बनाने के लिए इसके साथ दही का इस्तेमाल करें। पालक के 5-6 पत्ताें को 2-3 चम्मच दही में मिलाएं और मिक्सर में ग्राइंड कर लें। इस पेस्ट को कम से कम 5 मिनट तक अपने चेहरे पर रखकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद चेहरे को धोएं, इससे आपका चेहरा चमकेगा और दाग-धब्बे भी हटेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...