ऊना/सुशील पंडित: ऊना में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाले सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी 4 साल की बेटी यूकेजी में पढ़ती है। उसके साथ स्कूल वैन में स्कूल के ही सिक्योरिटी गार्ड ने अश्लील हरकतें और बदतमीजी की। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
