ऊना/सुशील पंडित: कंवर अस्पताल ऊना पुराना होशियारपुर रोड पर डा जगदीश्वर कंवर द्वारा एरो रेक्टल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में बवासीर ,भगंदर व अन्य गुदा रोगों की चिकित्सा एवं क्षारसूत्र विधि द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे। इस केंद्र में डॉक्टर बीरबल ठाकुर बवासीर एवं गुदा रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवाएं दी जाएगी। डॉ बीरबल ठाकुर हाल ही में जिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धर्मशाला से शल्य विशेषज्ञ के पद से सेवानिवृत हुए हैं।
