Unaएकलव्य कला मंच के कलाकारों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश

एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

‘मतदान हमारा अधिकार ही नहीं जिम्मेदारी भी’

ऊना/ सुशील पंडित: मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए हमें अपनी इस जिम्मेदारी को पूरे मन से निभाना है। पहली जून को घर से निकल कर मतदान करने जाना है। आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने ऊना जिले में स्वीप के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का यह संदेश दिया।


उन्होंने पहली अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके अथवा उससे अधिक के हर युवा से अपना वोट बनवाने तथा मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 4 मई तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा एसडीएम कार्यालय में संपर्क करें। चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी मतदाता सूची में पंजीकरण किया जा सकता है।

कलाकारों ने गीत संगीत के जरिए ‘समय वोट को जरूर निकालें, यह जिम्मेदारी कभी न टालें, और भैया-बहना काका-काकी, कोई भी वोट रहे न बाकी, जैसे संदेश दिए। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) नरेंद्र कुमार, ऊना विस क्षेत्र नोडल अधिकारी सुरेश शर्मा, नगर परिषद ऊना क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइज़र सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये है कार्यक्रमों का शेड्यूल

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा के निर्देशानुसार आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकार ऊना उपमंडल के तहत 3 अप्रैल को ऊना कॉलेज तथा भड़ोलियां खुर्द, 4 को राम लीला मैदान भड़ोलियां कलां तथा सामुदायिक केंद्र बसदेहड़ा और 5 अप्रैल को रामलीला मैदान सनोली तथा सामुदायिक भवन संतोखगढ़ में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

डीसी बोले…सब मिलकर मनाएं लोकतंत्र का उत्सव

वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जतिन लाल ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र का उत्सव मिलजुल कर मनाने और मतदान करके इसमें साझेदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। सभी मतदाता इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी को निभाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...