फिरोजपुर: जिले के एरिया तलवंडी भाई में कार से एएसआई का शव मिला है। एएसआई की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी तलवंडी भाई के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार नंबर पीबी-05-एफ-4507 में संदिग्ध हालातों में खून से लथपथ एएसआई का शव बरामद हुआ है। एएसआई चरणजीत सिंह एजीटीफ मोगा में तैनात था। कार की जिस सीट पर वह बैठा हुआ था उस सीट पर उसका सर्विस रिवाल्वर भी बरामद है। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का ? इस संबंधी पुलिस द्वारा जांच और कार्रवाई करते हुए एएसआई चरणजीत सिंह की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
