प्रोग्राम में सिपाही के खाना खाने पर भड़के ASP, वीडियो वायरल

आजमगढ़ः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी बीच आजमगढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिले के एएसपी अपने ही सिपाही पर आगबबूला हो गए। दऱअसल, सीओ सदर शुभम अग्रवाल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुजुर्ग सिपाही को खाना खाने से मना कर रहे हैं और ड्यूटी पर वापस लौटने के निर्देश दे रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि यहां खाना खाने के लिए बुलाया है और फिर फटकार लगाते हुए खाने की प्लेट रखने को कह रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद इस पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। आजमगढ़ के कंधरापुर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में बीजेपी की कलस्टर बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे। मोहन यादव ने तीन सत्रों में आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2024 के चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिए।

मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के अखिल भारतीय प्रवास के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ तीन अलग-अलग बैठक में शामिल हुआ हूं। लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं। भले ही मैं एक बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं, लेकिन मूल रूप से एक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग-अलग नेताओं के लिए प्रवास बनाए हैं, उसी के क्रम में मैं आजमगढ़ यूपी में हूं।

लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा प्रभारी, संयोजक से लेकर अन्य लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं, जो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है उसका कुशलता के साथ निर्वहन कर रहा हूं। सौ करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या के लिए मोदी एक चेहरा बन कर सामने आए हैं। लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता अपने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और जैसे ही लोकसभा के चुनाव की घोषणा होगी सभी कार्यकर्ता अपने उद्देश्यों की पूर्ति में लग जाएंगे।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...