Himachalउमंग ठाकुर पर हमला,गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

उमंग ठाकुर पर हमला,गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बीते रोज चिट्टे के आरोप में दो भाइयों पर हुआ था मामला दर्ज, रंजिश ऊना/ सुशील पंडित: विधायक सतपाल सिंह सत्ती के भतीजे व ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के वार्ड पंच उमंग ठाकुर पुत्र जसमेर सिंह के साथ दो भाइयों ने मारपीट की है। बीते रोज चिट्टे आरोप में पकड़े गए दो भाइयों द्वारा यह आरोप लगाया कि उसने ही हमारे यहां रेड करवाई गई इसी रंजिश के चलते मारपीट की गई और गोली मारने की धमकी भी दी गई।पुलिस ने वार्ड पंच की शिकायत पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज़िक्र जोग है कि जलग्रां टब्बा के दो सगे भाई संदीप कुमार व विकास कुमार उर्फ विक्की को दो दिन पहले ऊना पुलिस ने 0.77 ग्राम चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उमंग ठाकुर ने बतौर वार्ड पंच गवाही दी थी। इसी के चलते दोनों भाईयों ने वार्ड पंच उमंग ठाकुर को घेर लिया। पुलिस को दी शिकायत में जलग्रां टब्बा के वार्ड नंबर 8 के पंच उमंग ठाकुर का आरोप है कि सोमवार सुबह गाड़ी लेकर गांव में गया हुआ था। जैसे ही सामान खरीदकर गाड़ी में बैठने लगा, तो संदीप कुमार व विकास कुमार बाइक पर सवार होकर आए और गवाही को लेकर बात करने लगे। परंतु मैंने उनसे बातचीत करना उचित नहीं समझा और गाड़ी से उपप्रधान रशपाल सिंह के घर उनका हालचाल जानने चला गया क्योंकि वह कुछ बीमार चल रहे हैं। लेकिन जैसे ही मैंने उनके घर के बाहर गाड़ी रोकी तो दोनों भाई आ गए, तथा ज़ोर ज़ोर से गाड़ी पर हाथ मारते हुए बोले, आज़ तुम्हें मार देंगे। मेरे गाड़ी से बाहर निकलते ही मुझे मारने पीटने लगे संदीप कुमार ने धक्का दिया और विकास कुमार ने लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं संदीप कुमार डंडा उठाकर मारने लगा। मारपीट में उमंग ठाकुर के मुँह व दांत में चोट लगी है। जब मैंने शोर मचाया तो उपप्रधान रशपाल सिंह व संजीव बाहर आये तथा मुझे उनसे छुड़वाया।
जिसके बाद बाइक पर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि चिट्टा आरोपियों द्वारा वार्ड पंच पर हमले को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस ने घायल वार्ड पंच का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल व उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के विरुद्ध धारा 332(C),115(2), 351(2), 3(5) BNS  के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...