Court परिसर में हमलावारों ने युवक पर चाकू और पेचकस से किया हमला, वकीलों में रोष

नारनौलः हरियाणा में नारनौल के कोर्ट परिसर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोर्ट में आज तारीख पर आए एक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावारों ने चाकू और पेचकस से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घायल युवक की पहचान सोनू निवासी गांव सुरानी के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद वकीलों में रोष पाया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सोनू कोर्ट परिसर में तारीख पर आया हुआ था। जब वह वकीलों के बनाए गए चैंबर से कोर्ट की ओर जाने लगा तो कोर्ट परिसर के अंदर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावर युवकों ने सोनू पर चाकू और पेचकस से हमला किया। इसके बाद सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर गया। हमले के बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर जमा हुए वकीलों ने घायल युवक सोनू को एंबुलेंस में डालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद वकीलों ने मौके पर भारी रोष जताया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों का कहना था कि कोर्ट परिसर में भी कोई सुरक्षित नहीं है। यहां कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। नारनौल कोर्ट परिसर में पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। एक बार यहां 2 गुटों में जमकर लड़ाई हुई थी। उसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...