Blog

  • Punjab News: Shiv Sena के उपाध्यक्ष पर हुए हमले के मामले में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Shiv Sena के उपाध्यक्ष पर हुए हमले के मामले में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नारायण नगर-बैंक कालोनी शिव सेना हिन्दुस्तान पंजाब के उपाध्यक्ष रजिंदर राणा पर 6 तारीख को हमला हुआ था। दअसल, घटना के दौरान राणा पर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने तेजधार हत्यारों से हमला किया। इस घटना के दौरान शिव सेना नेता ने भाग कर जान बचाई। इस झगड़े में गोली भी चली है। वहीं इस घटना में एक युवक घायल बताया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज शिव नेता रजिंदर राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।

    रजिंदर राणा और शिव सेना नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिखता है कि कैसे आरोपी उस पर और उसके बेटे पर हमला कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केवल एक मामूली धाराओं में ही एफआईआर दर्ज कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का कहना है कि वहां कोई गोली नहीं चली, जबकि पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने गोली लगी होने की पुष्टि की है।

    राणा ने कहा कि पुलिस इसे गैंगवार से जोड़ रही है, जो पूरी तरह से गलत है। राणा ने कहा कि 2020 में भी इन्हीं लोगों ने उन पर हमला किया था। जिसके बाद अब 6 तारीख को दोबारा से हमला किया है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने अभी भी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया तो जल्द एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

  • Punjab News: स्टेशन पर नहीं रूकी वंदे भारत ट्रेन, सांसद मीत हेयर ने केंद्र पर साधे निशाने, दी प्रदर्शन की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: स्टेशन पर नहीं रूकी वंदे भारत ट्रेन, सांसद मीत हेयर ने केंद्र पर साधे निशाने, दी प्रदर्शन की चेतावनी, देखें वीडियो

    बरनालाः केंद्र सरकार की ओर से आज फिरोजपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई। फिरोजपुर में इस वंदे भारत ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री रवनीत बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेकिन यह ट्रेन बरनाला स्टेशन पर नहीं रूकी। जिसको लेकर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन बरनाला में रोकने का वादा करने के बाद भी रेलवे ने ट्रेन ना रोक कर बरनाला की जनता को धोखा दिया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਰੇਲਗੱਡੀ ਬਰਨਾਲਾ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕੇ ਲੰਘੀ — ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ, ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ ਦਾ ਐਲਾਨ

    वहीं ट्रेन के बरनाला रेलवे स्टेशन पर ना रुकने से शहरवासियों में निराशा देखी गई। दरअसल, इस ट्रेन के आगमन को लेकर बरनाला के नागरिकों में खासा उत्साह था। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दीदार के लिए पहुंचे थे। जब ट्रेन बिना रुके स्टेशन से गुजरी, तो लोगों की खुशी निराशा में बदल गई। वहीं मीत हेयर ने कहा कि अब हम रेलमार्ग की समय सारिणी एक दिसंबर तक दे देंगे। इस संबंध में शीतकालीन सत्र में संसद के अंदर काम बंद करने का संकल्प प्रस्तुत करूंगा। एक दिसंबर के बाद बरनाला स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन होगा।

    उन्होंने कहा कि बरनाला वासियों के लिए ट्रेन ना रोककर तेज रफ्तार शुरू करने की मांग अभी भी बरकरार है। उन्होंने रेलवे विभाग और केंद्र सरकार से बरनाला स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग की है। स्टेशन पर ठहराव की प्रबल मांग बरनाला के नागरिकों ने कहा कि ट्रेन के ठहरने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि आसपास के इलाकों में तपा, भदौड़, मलेरकोटला और संगरूर के यात्रियों को भी फायदा होगा। मीत हेयर ने कहा कि वह खुद मंत्री से मिले थे और उन्होंने बरनाला स्टेशन पर स्टोपेज रखने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि यह सांसद को धोखा नहीं दिया गया, बल्कि बरनाला सहित अन्य इलाका निवासियों के साथ धोखा किया गया।

  • रिश्तेदार के शोक से लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 3 की मौत

    रिश्तेदार के शोक से लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 3 की मौत

    झज्जरः हरियाणा के झज्जर में कोसली रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए और मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के निवासी थे।

    सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते दो घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

    परिवार के सदस्य महेंद्रगढ़ जिले के झगड़ौली गांव में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने गए थे। इस दौरान वहां से परिवार कार द्वारा वापस दिल्ली लौट रहा था। झज्जर क्षेत्र में पहुंचते ही गांव हसनपुर के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने कार को काटकर अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। हालांकि सटीक कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर कार के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले हैं, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। झज्जर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है।

     

  • भारतीय युवाओं में बढ़ रहा Travelling का Craze, पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों ने किया खुलासा

    भारतीय युवाओं में बढ़ रहा Travelling का Craze, पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों ने किया खुलासा

    नई दिल्ली: यह बात आपने कई बार सुनी होगी कि दुनिया बहुत खूबसूरत है बस आपको अपने घर से बाहर निकलने की जरुरत है। इस बात में 100% सच्चाई है कि दुनिया सच में बहुत खूबसूरत है और आप भी इसका अनुभव तभी कर पाएंगे जब अपने ऑफिस वाले माहौल से शांति और सुकून ढूंढने के लिए बाहर निकलेंगे। यह जानकार शायद आप हैरान हो सकते हैं कि भारतीय घूमने-फिरने के मामले में तेजी से आगे जा रहे हैं। पर्यटन मंत्रालय के हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कम उम्र में विदेशी यात्रा करने वालों में भारतीय सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों में 15 से 44 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा है। इस उम्र वर्ग में भारतीयों की संख्या करीबन 60% से ज्यादा है। वहीं विदेश से भारत घूमने आने वाले इसी उम्र के लोगों की संख्या काफी कम है। ऐसे में यह देखा जा सकता है कि भारतीय युवा जहां जल्दी-जल्दी ट्रिप प्लान करते हैं वहीं विदेशी सैलानी ज्यादा उम्र में यात्रा करते हैं।

    युवाओं में बढ़ रहा ट्रैवलिंग का क्रेज

    पर्यटन मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार, 15 से 24 साल के भारतीय पर्यटकों को विदेश जाना लगभग 10.5% है। वहीं 25 से 34 साल के यात्रियों की हिस्सेदारी इसमें 27.46% है। 35 से 44 साल के लोगों का प्रतिशत 24.57% दर्ज किया गया है। इसके अनुसार, 55 साल से ज्यादा के भारतीय यात्रियों की संख्या काफी कम है। इन आंकड़ों के अनुसार, भारतीय युवा अब घूमने-फिरने को सिर्फ छुट्टी या शौक नहीं बल्कि लाइफस्टाइल के तौर पर देख रहे हैं। बहुत से ऐसे युवा भी हैं जो काम या स्टडी ब्रेक के दौरान ट्रैवल का प्लान बना लेते हैं। कम समय में नए देश देखना और वहां के कल्चर को समझना अब युवाओं की प्राथमिकता बन चुका है।

    विदेशी पर्यटकों की अलग है सोच

    इस मामले में विदेशी पर्यटकों का रुझान अलग है। आकंड़ों के अनुसार, ज्यादातर विदेशी लोग 55 साल की उम्र के बाद घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में भारत में जहां युवा कम उम्र में ही दुनिया को देखने के लिए निकलते हैं। वहीं दूसरे देशों में लोग रिटॉयरमेंट के बाद ट्रैवलिंग एंजॉय करते हैं। पर्यटन एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीयों के लिए अब ट्रैवल स्टेटस सिंबल से ज्यादा एक्सपीरियंस बन चुका है। लोग कम पैसे और सीमित समय में ही विदेश यात्राओं की योजना बना लेते हैं। वहीं विदेशी पर्यटक घूमने से पहले यहां लंबी तैयारी करते हैं और अक्सर एक ही ट्रिप में कई देशों का भ्रमण करते हैं। मंत्रालय की रिपोर्ट में यह भी साफ हो गया है कि 2024 में भारत से बाहर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 11% की बढ़ोतरी हुई है। भारत में जहां साल 2024 में 99 लाख 51 हजार विदेशी आए थे वहीं भारत से विदेश जाने वाले लोगों की संख्या 3 करोड़ 8 हजार के आस-पास थी। इसके साथ ही देश में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
  • School के Store Room में निकला 10 फीट का अजगर, बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    School के Store Room में निकला 10 फीट का अजगर, बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालौनः कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम कूंडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्टोर रूम में लगभग 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं घटना को लेकर जहां बच्चों चिल्लाने लगे, वहीं स्टाफ भी घबरा गया। जिसके बाद स्टाफ ने घटना की सूचना वन विभाग टीम को दी। दरअसल, विद्यालय में मिड-डे मील (एमडीएम) के कमरे से सामान निकाला जा रहा था। इस दौरान अचानक स्टाफ कर्मी की नजर अजगर पर पड़ी। जिसके बाद उसने चिल्लाते हुए अन्य स्टाफ कर्मियों को घटना की सूचना दी। विद्यालय के अध्यापकों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन रक्षक शिवाजी गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने बड़ी सावधानी से अजगर को पकड़ने का अभियान चलाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर पकड़े जाने के बाद विद्यालय स्टाफ ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में विद्यालय परिसर के समीप झाड़ियों में सांपों की आवाजाही बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित निगरानी की मांग की है।    
  • Train से बाज की टक्कर से टूटा शीशा, Loco Pilot घायल, देखें वीडियो

    Train से बाज की टक्कर से टूटा शीशा, Loco Pilot घायल, देखें वीडियो

    अनंतनागः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बाज की ट्रेन से टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रेन के कैबिन का शीशा टूट गया और बाज कैबिन में गिर गया। वहीं घटना में लोको पायलट घायल हो गया। दरअसल, दक्षिण कश्मीर में एक असामान्य हादसा उस समय हुआ जब बारामुला–बनिहाल रेल सेवा (ट्रेन संख्या 74626) से बाज टकरा गया। यह घटना बिजबिहारा और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। घटना में लोको पायलट विषाल को हल्की चोटें आईं है। घायल पायलट को तुरंत अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन का शीशा टूटा हुआ है। ट्रेन चल रही है। वहीं बाज ट्रेन के अंदर केबिन में है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बाज एक कोने में डरा सहमा बैठा हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद ट्रेन को अनंतनाग स्टेशन पर रोक दिया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और इंजन की पूरी जांच की जा सके। निरीक्षण पूरा होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया।  
  • Punjab News: पिकनिक के लिए जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, 12 बच्चों सहित 3 कर्मी घायल

    Punjab News: पिकनिक के लिए जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, 12 बच्चों सहित 3 कर्मी घायल

    संगरूरः पंजाब के संगरूर में बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पब्लिक स्कूल की 3 बसें पिकनिक के लिए जा रही थी। इस दौरान तीनों बसों में से एक बस पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार 12 छात्र और 3 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को अटैक आया था, जिससे यह हादसा हुआ। बता दें कि पंजाब पब्लिक स्कूल की तीन बसें पंचकूला पिकनिक के लिए जा रही थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे की जांच में पुलिस टीम जुट गई हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     

  • बागवानी फसलों की खेती बनेगी अब और फायदेमंद, सरकार दे रही आर्थिक सहयोग

    बागवानी फसलों की खेती बनेगी अब और फायदेमंद, सरकार दे रही आर्थिक सहयोग

    चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए नए प्रावधान कर रही है। इसके लिए किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों फूलों और मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    उद्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी खेती में फलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसालों की खेती तथा खुशबूदार पौधों की खेती करना जैसे मद शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि इन फसलों की खेती के लिए किसानों को अनुदान के रूप में नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़, सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15,000 रुपये प्रति एकड़, अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति एकड़ तथा खुशबूदार पौधों की खेती पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। अनुदान का भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाएगा। अनुदान सहायता सीमा अधिकतम 5 एकड़ तक ही दी जाएगी।

    प्रवक्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, होर्टनेट पोर्टल ( hortnet.hortharyana.gov.in ) पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभ प्राप्त करने वाले किसान के पास अपना आवेदन और व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान पत्र, आवेदक के बैंक खाते का पूर्ण विवरण तथा जहां आवश्यक हो तो अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

     

  • दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का आह्वान, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं विद्यार्थी

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का आह्वान, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं विद्यार्थी

    चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य में ‘‘द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज’’ जैसी संस्थाएं राज्य की औद्योगिक क्षमता और मानव संसाधन को सशक्त बना रही हैं। भविष्य के भारत को ऐसे ही संस्थानों की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षण के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में धारण करें और समाज व राष्ट्र की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। डिग्री केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का प्रतीक और समाज के प्रति एक वचन है।

    राज्यपाल आज ‘‘द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज’’ के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रहीं।

    इस दौरान राज्यपाल प्रो. घोष ने विभिन्न विषयों से पास आउट लगभग 300 स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि टीआईटीएंडएस जैसी संस्थाएं तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा के भविष्य की दिशा निर्धारित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल रोजगार के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करें।

    उन्होंने कहा कि आज का यह दिन केवल डिग्रियां प्रदान करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह बुद्धिमत्ता, परिश्रम और ज्ञान की साधना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अंत दीक्षांत के साथ नहीं होता, बल्कि यह हर नए चुनौती के साथ पुनः प्रारंभ होती है। इस तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में, हमारी सच्ची विजय मशीनों को अधिक बुद्धिमान बनाने में नहीं, बल्कि स्वयं को अधिक मानवीय बनाने में निहित है।

    राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है। विकसित भारत 2047 के आह्वान के साथ, भारत का सपना है, एक ऐसे भविष्य का, जो युवा शक्ति, वैज्ञानिक प्रगति और नैतिक नेतृत्व से प्रेरित हो। सच्ची शिक्षा का मूल्य इस बात से नहीं आंका जाता कि आप कितनी ऊंचाई तक पहुंचे, बल्कि इस बात से देखा जाता है कि आपने कितनों को अपने साथ ऊपर उठाया है। सफलता में विनम्रता और आपकी समृद्धि में सेवा की भावना होनी चाहिए।

  • डॉक्टर के लॉकर से AK 47 बरामद, गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद के लगाए थे पोस्टर

    डॉक्टर के लॉकर से AK 47 बरामद, गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद के लगाए थे पोस्टर

    अनंतनागः श्रीनगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर आदिल अहमद राठेर के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद हुई। आदिल 24 अक्टूबर, 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में कार्यरत थे। वह अनंतनाग के जलगुंड के निवासी हैं। पुलिस स्टेशन नौगाम में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 162/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस जांच मेंं सामने आया है कि श्रीनगर में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में सहारनपुर के निजी अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया। आदिल अहमद सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। उसे श्रीनगर पुलिस ने वहां दर्ज एक मामले के सिलसिले में हिरासत में लिया था।

    पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही हैं। आदिल अहमद राठेर के खिलाफ हथियार रखने और आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संभावित संलिप्तता का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसके कब्जे से जब्त हथियारों और अन्य सबूतों की समीक्षा करेगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। एक एके-47 राइफल बरामद की गई है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के कई लोग सहारनपुर के निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में कार्यरत हैं और स्थानीय खुफिया इकाई को उनकी पृष्ठभूमि की पुष्टि के लिए अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस के अनुसार श्रीनगर पुलिस ने हाल ही में शहर के कई हिस्सों में जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार वाले पोस्टर मिलने के बाद मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पोस्टर लगाते हुए दिखाई दिया जिसकी पहचान बाद में अनंतनाग निवासी आदिल अहमद के रूप में हुई।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपी पर नजर रख रही थी और उसे सहारनपुर में पाया गया। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने सहारनपुर की स्थानीय पुलिस और विशेष अभियान समूह की सहायता से अंबाला रोड स्थित निजी अस्पताल पर छापा मारा और अहमद को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि बाद में उसे एक अदालत में पेश किया गया जहां से श्रीनगर पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई जो उसे आगे की जांच के लिए वापस ले गई है।