Blog
-

जखेड़ा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, उपायुक्त जतिन लाल ने किया शुभारंभ
बोले….मानव शरीर एक मंदिर के समान, इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक
ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के जखेड़ा में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क दंत जांच एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर रोटरी क्लब ऊना, रोटरी क्लब शिमला और हिमाचल प्रदेश राजकीय डेंटल कॉलेज शिमला के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा में आयोजित किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच, रोग पहचान, माइनर सर्जरी, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) और फिलिंग जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, मोबाइल डेंटल चेकअप वैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उपायुक्त ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मानव शरीर एक मंदिर के समान है, और इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, डॉक्टरों की सलाह को गंभीरता से लेने और लापरवाही न बरतने की अपील की।साथ ही, उन्होंने संतुलित आहार अपनाने और चीनी, मैदा व तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नियमित रूप से व्यायाम करने, खेल-कूद में सक्रिय भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर में रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य, सचिव ओंकार नाथ, रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष सौरभ आर. सूद, सचिव अर्जुन गोयल, ग्राम पंचायत जखेड़ा की प्रधान नरेंद्र कुमारी, स्कूल प्रिंसिपल सुरेंद्र धीमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।गौरतलब है कि 9 फरवरी को ऊना के पालकवाह में दंत एवं नाक-कान-गला (ईएनटी) जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-

Punjab News: Record में 9 लाख रुपए का कर्ज हुआ 90 लाख, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
अमृतसरः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू मोहनी पार्क के परमजीत सिंह की शिकायत पर कोट खालसा माल हल्का में तैनात पटवारी को विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि प्रकाश के रूप में हुई है। मामले में खास बात यह है कि पटवारी ने माल रिकॉर्ड में शिकायतकर्ता का 9 लाख रुपए का कर्ज गलती से 90 लाख रुपए दर्ज कर दिया था।
इस गलती को सुधारने के लिए पटवारी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पटवारी को पहली किश्त के 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत अमृतसर रेंज थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर यूनिट मामले की जांच कर रही है।
-

स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी हितधारकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने एसबीएम-जी के तहत संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए जिले में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिले में बनाए गए सभी सामुदायिक शौचालयों का समुचित रखरखाव किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की निधि से प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट शेड बनाए जाएंगे। साथ ही, ग्राम पंचायत भद्रकाली और धंधड़ी में 16-16 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे कचरा निस्तारण को प्रभावी बनाया जा सकेगा।
बैठक में सीपीओ संजय सांख्यान, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेतली, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -

पंजाब नेशनल बैंक का दो दिवसीय लोन शिविर शुरू, उपायुक्त ने किया शुभारंभ
सोलर रूफटॉप योजना के लिए भी सस्ता ऋण उपलब्ध
उपायुक्त बोले..सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के बेहतरीन विकल्प के साथ ही भविष्य की मांग भी है
ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा एमसी पार्क ऊना के समीप आयोजित दो दिवसीय होम लोन एवं सूर्य घर ऋण एक्सपो शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल ने किया। इस अवसर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख अरविंद सरोच, जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक लहरी मल, पीएनबी ऊना के प्रबंधन प्रमुख पियूष कुमार और आंचल कार्यालय शिमला के मुख्य प्रबंधक साहिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह लोन शिविर 8 फरवरी तक चलेगा, जिसमें नागरिकों को विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।उपायुक्त जतिन लाल ने पंजाब नेशनल बैंक के गृह निर्माण और सोलर रूफटॉप लगाने के लिए सरल प्रक्रिया के तहत सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है और देश के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
उन्होंने कहा कि सोलर रूफटॉप योजना न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत नागरिकों को सस्ती और स्थायी ऊर्जा मिलेगी, जिससे बिजली बिलों में कमी आएगी और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उपायुक्त ने पीएनबी अधिकारियों से अपील की कि वे किसानों और आमजन तक बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका फायदा उठा सकें।सस्ती ब्याज दरों पर गृह और सौर ऊर्जा लोन
जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक लहरी मल ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक का उद्देश्य लोगों को घर बनाने और सौर ऊर्जा अपनाने में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी जिंदगी को अधिक किफायती और हरित बना सकें। उन्होंने जानकारी दी कि गृह ऋण 8.40 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध है। सोलर रूफटॉप लोन 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर लिया जा सकता है। 10 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम को 10 वर्षों के लिए 7 प्रतिशत ब्याज दर पर स्थापित किया जा सकता है। लोन प्रक्रिया को न्यूनतम कागजी कार्रवाई के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और किफायती ऋण योजनाओं के माध्यम से अपने सपनों का घर बनाने और सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। -

Punjab News: 1.60 लाख की लूट मामले में ASI गिरफ्तार, पूर्व इंस्पेक्टर समेत 5 की तलाश जारी, देखें वीडियो
अमृतसरः जिला पुलिस ने 1.60 लाख की लूट मामले में ASI गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार खुद को सीआईए स्टाफ बताकर रिश्वत मांगने के मामले एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय गुरजीत सिंह न्यू प्रताप नगर, अल्फा मॉल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मिली शिकायत के अनुसार 1 फरवरी की शाम 5 बजे एक व्यक्ति के घर में 5 लोग घुस गए थे। इस दौरान आरोपी ने खुद को सीआईए कर्मी बताया और घर की तलाशी का बहाना बनाया। तालाशी लेकर जाने के बाद पीड़ित ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि उसकी अलमारी से 1.60 लाख रुपए गायब थे।
पीड़ित ने आरोपियों में पूर्व इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन और एएसआई गुरजीत सिंह की पहचान की और मामले की शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डीसीपी आलम विजय सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 फरवरी को गुरजीत सिंह को अल्फा मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी और जाते समय उसकी जेब से 5 हजार रुपए भी छीन लिए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला मोहकमपुरा थाने में दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी के खिलाफ पहले ही पुलिस स्टेशन विजिलेंस, अमृतसर में भ्रष्टाचार अधिनियम संख्या 17/2024 अपराध के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 7 फरवरी 2025 को वादी ने बताया कि जिस दिन आरोपी उसके घर आए थे, इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन(सेवानिवृत) और एलआर/एएसआई गुरजीत सिंह ने 01 लाख रुपए की मांग की थी और जाते समय उन्होंने उसकी जेब से जबरन 5 हजार रुपए निकाल लिए थे। जिस पर प्रकरण धारा 308(2) बीएनएस, 7 पीसी के तहत कार्य सम्पन्न हुआ। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उसके शेष साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल छापेमारी कर रहे हैं।प्रकरण संख्या 10 6 फरवरी 2025 अपराध 305, 333, 319(2),61(2) बी.एन.एस. और 7 पीसी. अधिनियम के तहत मामला पुलिस स्टेशन मोहकमपुरा, अमृतसर में पंजीकृत किया गया।
-

क्रेन की टक्कर से महिला घायल, मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: एसपी कार्यालय चौंक पर सड़क पार कर रही महिला क्रेन की टक्कर लगने से घायल हो गई और महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस को दी शिकायत में शारदा देवी (63) पत्नी कृष्ण सिंह निवासी गांव व ड़ाकघर हरसा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने बताया कि मैं अपने घर से दवाई लेने के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल जा रही थी जब वह पुराने एसपी कार्यालय के पास चौक में सडक पार करने लगी तो उसी समय एक क्रेन जो रामपुर की तरफ से आई तथा मुझे रोड पार करते समय टक्कर मार दी।
जिस से मुझे शरीर में चोटें लगीं हैं।वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलविन्दर सिंह पुत्र करम चन्द निवासी गांव पेखूवेला डाकघर जनकौर तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: छात्रों के सपनों को पंख देगी Chandigarh University
चंडीगढ़: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपनी स्थापना के बाद से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है और देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। यूनिवर्सिटी के उत्कृष्ट अकादमिक, रिसर्च और प्लेसमेंट रिकार्ड ने इसे उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल कर दिया है। इस साल यूनिवर्सिटी की तरफ से 210 करोड़ रुपये का वार्षिक स्कालरशिप बजट रखा गया है।
यह बात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार डा. आरएस बावा ने प्रेस कान्फ्रेंस में कही। प्रोफेसर डा. आरएस बावा ने 2024 के शैक्षणिक सत्र के प्लेसमेंट विवरण को सांझा करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी की शैक्षिक उत्कृष्टता और प्रभावशाली प्लेसमेंट रिकार्ड के कारण यह यूनिवर्सिटी अब प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गई है।
इस सत्र में 904 कंपनियों ने सीयू के छात्रों को विभिन्न स्ट्रीम्स में 9,124 नौकरी के प्रस्ताव दिए। इस वर्ष एक छात्र को सबसे उच्चतम वार्षिक वेतन पैकेज 1.74 करोड़ रुपये मिला, जबकि उच्चतम घरेलू वेतन पैकेज 54.75 लाख रुपये था। डा. बावा ने सीयूसीइटी-2025 (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कामन एंट्रेंस टेस्ट) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी ने हमेशा छात्रों को वित्तीय सहायता देने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया है।
2012 में यूनिवर्सिटी के मोहाली कैंपस की स्थापना के बाद से अबतक 1.30 लाख छात्रों ने स्कालरशिप प्राप्त की है। 2023-24 शैक्षणिक सत्र में पंजाब से 10,800 छात्रों में से 2192 छात्रों को स्कालरशिप प्रदान की गई। इनमें से 54 छात्रों को 100 प्रतिशत स्कालरशिप दी गई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी स्कालरशिप कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उनके पसंदीदा पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। छात्र https://www.cuchd.in/scholarship/लिंक पर जाकर सीयूसीइटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-

Punjab News: थाना प्रभारी पर गिरी गाज, किया सस्पेंड
लुधियानाः जिले के रायकोट में किसान नेता अमना पंडोरी की हत्या मामले में थाना प्रभारी पर गाज गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की रात हुए कत्ल मामले में लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने थाना सिटी रायकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर करमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी।

दरअसल, पुलिस को 90 दिनों के भीतर चालान पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस देरी का फायदा उठाते हुए बीकेयू डकौंदा जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट को सेशन कोर्ट लुधियाना से जमानत मिल गई। आश्चर्यजनक रूप से जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया। इस मामले को लेकर एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
जांच में पता लगाया जाएगा कि क्या पुलिस ने जानबूझकर चालान पेश करने में देरी की। उल्लेखनीय है कि सीएफएल रिपोर्ट भी पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी और आरोपी की जमानत याचिका की जानकारी भी पुलिस को थी। 5 फरवरी को आरोपी के परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर इंस्पेक्टर करमजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी थी। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
-

Punjab News: अमेरिका से Deport मामले में Agent सतनाम पर गिरी गाज, SSP का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः अमेरिका ने 2 दिन पहले 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। इस मामले में डिपोर्ट हुए दिलेर की शिकायत पर पुलिस ने एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, 5 फरवरी को अमेरिका से 104 भारतीय सी-17 विमान के जरिए अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान डिपोर्ट होकर भारत लौटे यात्रियों ने बताया कि उन्हें एजेंटों ने अवैध रूप से (2 नंबर) में अमेरिका भेजा था। जिसके बाद एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ अमृतसर देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि अमेरिका से निर्वासित होने के बाद अमृतसर जिले के थाना राजा जांसी, सलेमपुर निवासी दलेर सिंह की शिकायत पर सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी कोटला खैरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसएपी ने कहा कि एजेंट सतनाम सिंह फरार हो गया है और फिलहाल पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और उसके ऑफिस को भी पुलिस ने बंद कर दिया है।
