Blog

  • चिट्टे सहित 2 युवक काबू

    चिट्टे सहित 2 युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने 1.31 ग्राम चिट्टे सहित युवक को काबू किया है और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम एस0आई0यू0 ऊना के मुलाजिम यातायात चैंकिग के लिए डी0सी0 कलोनी ऊना में शिव शक्ति मन्दिर के पास मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 1.31 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान ललित शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी कनोह, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    अम्ब पुलिस ने 6.47 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को पकड़ कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम गश्त व मादक पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए मुबारिकपुर में मौजूद थे तो सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 6.47 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। 

    आरोपित की पहचान अमनदीप पाल पुत्र योगराज निवासी एलाहाबाद, जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • बारिश की भेंट चढ़ा बद्दी का मुख्य पुल

    बारिश की भेंट चढ़ा बद्दी का मुख्य पुल

    चंडीगढ़-हरियाणा का कन्नैक् शन टूटा
    उद्योगों में नहीं पहूंच पाए प्रबंधक व कामगार
    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-चंडीगढ़ व हरियाणा को आपस में जोडऩे वाला बद्दी का मुख्यपुल मंगलवार रात को हुई भारी बारिश की भेंट चढ़ गया । यही नहंी पंजाब-चंडीगढ़ व बद्दी को आपस में जोडऩे वाला नवांनगर पुल भी तेज बारिश से हिल गया व एहतिहातन आज सुबह इस पुल पर एक तरफ की ट्रैफिक रोककर रखनी पड़ी। इसके अलावा बालद नद्दी में तेज बहाव के चलते झाड़माजरी में बालद नदी के किनाने लगे दर्जनों उद्योगों को खतरा बना हुआ है वहंी लोरियल उद्योग द्वारा झाड़माजरी में बनाया शमशानघाट भी इस बारिश के चपेट में आकर काफी हर तक क्षतिग्रस्त हो गया।

    यही नहंी अगर यह बारिश लगातार रहती है तो एस.पी. कार्यालय को भी नुकसान पहूंच सकता है। विदित हो कि मंगलवार रात को हुई तेज बारिश ने जहां पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ को आपस में जोडऩे बाले बद्दी पुल के  बीच के पायों केा अलग कर दिया वहीं इस बारिश ने मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों को भी काफी नुकसान पहूंचाया है। आलम यह है कि दून विस क्षेत्र के तहत पड़ती सभी पहाड़ी पंचायतों में सड़कें अवरूद्ध हो चुकी है व पहाड़ों का मलबा सड़कों की तरफ बढ़ रहा है। बद्दी पुल के क्षतिग्रस्त होने का सबसे अधिक नुकसान बी.बी.एन. के उद्योगों केा हुआ है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते उद्योगों में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से आने वाला स्टाफ व कामगार न पहूंच पाने के चलते दर्जनों उद्योगों में काम न के बराबर था। इसके अलावा पुल के टूटने से अब उद्योगों को बाहर से कच्चा माल मंगवाने व तैयार माल भेजने में भारी परेशानी का सापना करना पड़ सकता है।
  • गुडांगर्दी से परेशान नालागढ़ के इंडस्ट्रियलिस्ट ने एस.पी बददी से लगाई मदद की गुहार

    गुडांगर्दी से परेशान नालागढ़ के इंडस्ट्रियलिस्ट ने एस.पी बददी से लगाई मदद की गुहार

    थाना प्रभारी व डीएसपी को बताया था लेकिन नहीं निकला था सार्थक हल
    नालागढ़ उपमंडल के भाटियां गांव का है मसला
    बददी/सचिन बैंसल: बददी बरोटीवाला नालागढ़ में प्रदेश सरकारें चाहे कितना ही सुरक्षित व शांत वातावरण व बेहतर कानून व्यवस्था देने का दावा करे लेेकिन यहां पर मसला कुछ और ही है। दिखाया कुछ जाता है जबकि होता कुछ और है। कबाड के नाम पर गुंडागर्दी व रंगदारी के मसले आते ही रहते हैं लेकिन लचर कानून व्यवस्था के चलते अब बीबीएन के उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसा ही मसला नालागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के तहत भाटियां गांव का सामने आया है जहां एक उद्योग की बात जब स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा नहीं सुनी गई तो उसको 25 किलोमीटर दूर एसएसपी बददी के द्वार आना पड़ा। कंपनी ने साफ कहा कि अब हिमाचल व बीबीएन उद्योगों के लिए सुरक्षित नहीं रहा और अगर यही हाल रहा तो पलायन करना ही एकमात्र विकल्प होगा। कंपनी ने एसॅपी को भेजे पत्र में कहा कि कि उनकी कंपनी भाटियां गांव में एक उद्योग चलाती है। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सत्ता का रौब दिखाकर हमारी कंपनी वैलेस फार्मासिटीकल प्राईवेट लिमिटेड की लेबर को अंदर आने से रोका जा रहा है। पुलिस को दी तहरीर में कंपनी मैनेजर ने कहा कि सोमवार सुबह कुछ स्थानीय लोग कंपनी के गेट पर आए और हमारी श्रम शक्ति को रोकना शुरु कर दिया। मजदूरों को रोकने से उनकी शिफट समय पर प्रारंभ नहीं हो पाई। महाप्रबंधक ने कहा कि यह मसला सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था का है। कंपनी जी.एम ने पुलिस अधीक्षक बददी से आग्रह किया है कि उपरोक्त स्थानीय असामाजिक तत्वों के विरुद्व मामला दर्ज किया जाए ताकि उद्योगों मेें सौहादपूर्ण माहौल बना रहे।

    इससे पहले थाना प्रभारी व डीएसपी दी थी शिकायत-
    सूत्रों ने बताया कि एसपी से पहले प्रताडित उद्यमी ने थाना प्रभारी व डीएसपी को भी शिकायत दी थी लेकिन वहां से कोई सकरात्मक उत्तर नहीं मिला।

    कबाड़ को लेकर है झगडा-
    सूत्रों ने बताया कि यह सब मसला व झोल कबाड को लेकर है। आरोपी युवा कंपनी से कबाड उठाते थे। कंपनी ने एक कांग्रेस नेता के आग्रह पर उनको कबाड का काम दिया हुआ था। अब आरोपियों ने कबाड की कम कीमत देना शुरु की तो कंपनी ने कहा कि घाटा कौन वहन करेगा। इसी को लेकर तनातनी बढ़ गई। सरकार बदलने के बाद कांगे्रस समर्थित लोगों को यहां पर स्क्रैप का ठेका दिया गया था। अब असली मसला क्या है और अंदर की बात क्या है यह तो पुलिस की जांच ही बता सकती है।

    दोनो पार्टियों को बुलाया है-एस.पी
    इस विषय में एस.पी बददी डा. मोहित चावला ने कहा कि वैलेस फार्मा के मामले में हमनेे दोनो पक्षों को बुलाया है कि झगडा किस बात का है। दोनो से मिलकर ही सच्चाई सामने आएगी। फिलवक्त शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच शुरु कर दी गई है। इस विषय में एसडीएम नालागढ़ को भी सूचित कर दिया गया है।
  • आपदा पर घटिया मानसकिता दर्शा रही कांग्रेस: सुमीत शर्मा

    आपदा पर घटिया मानसकिता दर्शा रही कांग्रेस: सुमीत शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: भारी बरसात के कारण हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई है। जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार आपदा कि इस घड़ी में राज्य सरकार की हर सहायता कर रही है। केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य सरकार को लगभग ₹620 करोड़ की राहत प्रदान की है। लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर भी राजनीति कर घटिया बयानबाजी कर अपनी मानसिकता को दर्शा रही है।
    अभी तक किसी भी कांग्रेसी नेता ने केंद्र सरकार का इस आर्थिक मदद के लिए धन्यवाद तक नहीं किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार एहसान फरामोश है।यह जानकारी भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने बुधवार को ऊना में जारी एक बयान में  कही है।
    सुमीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हालिया प्रदेश में दौरे को लेकर सवाल उठा रहे हैं लेकिन कांग्रेसी नेताओं को इस बात का पता होना चाहिए कि हिमाचल में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो बार प्रदेश का दौरा कर इस आपदा की घड़ी में कर चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी दौरा कर चुके हैं व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रभावितों के बीच जाकर उनके दुख दर्द को सांझा कर रहे हैं। सुमीत ने आरोप लगाया के आज जहां भाजपा का शीर्ष नेतृत्व से लेकर आम कार्यकर्त्ता प्रदेश में आई आपदा को लेकर पूरी तरह गंभीर है लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी ने अब तक हिमाचल प्रदेश में  इस आपदा की घड़ी में एक बार भी आना उचित नहीं समझा है बल्कि अपनी राजनीतिक चमक के लिए राहुल गांधी लद्दाख में  मोटरसाइकिल घूमा रहे हैं और ओच्छी बयानबाज़ी कर रहें यही। उन्होंने कहा दूसरी तरफ राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ साथ भाजपा के प्रदेश नेता जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सुमीत ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को आपका राहत मैन्युअल में संशोधन करना चाहिए ताकि उचित  हरेक प्रभावित व्यक्ति को समय पर सहयोग मिल पाए।
  • ਪੰਜਾਬ: 3 ਦਿਨ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ

    ਪੰਜਾਬ: 3 ਦਿਨ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਦੇ ਮੇਲਿਆਂ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਰੋਡ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੱਦ ਅੰਦਰ ਪੈਂਦੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਬੰਦ ਰੱਖੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬ੍ਰਮ ਸ਼ੰਕਰ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਖੁਦ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਜੀ ਦੇ ਮੇਲੇ ਦੀ ਸਭਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਵਾਦ। ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਦਰਬਾਰ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਦੀਆਂ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਰੋਡ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੱਦ ਅੰਦਰ ਪੈਂਦੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ 3 ਦਿਨ (23-24-25 ਅਗਸਤ) ਤੱਕ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ।

  • पंजाबः महिला की बालियां छीन कर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः महिला की बालियां छीन कर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बेटे ने लुटेरे को काबू कर जमकर की धुनाई 

    फिरोजपुरः मुल्तानी गेट के पास दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने बाइक पर गुरुद्वारा साहिब से वापिस आ रहे मां और बेटे का पीछा किया और फिर आगे जाकर बेटे के पीछे मोटरसाइकिल पर बैठी मां की सोने की बाली उतार कर लुटेरा फरार हो गया। छोटी-सी उम्र के बहादुर बेटे ने अपनी जान को जोखिम में डालकर थोड़ा आगे जाकर इस लूटेरे को घेर लिया। इस बहादुर बेटे और आसपास के लोगों ने लुटेरे को काबू कर उसकी खूब पिटाई की और फिर पास ही की बॉर्डर पुलिस चौकी में उसको पकड़वा दिया। मामले की जानकारी देते हुए बेटे सिमरन सिंह ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर गुरुद्वारा साहिब से वापिस शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान लुटेरे ने पहले हमारा पीछा किया और फिर थोड़ा आगे आकर मेरी मां की कान की बालियां लूट कर फरार हो गया। जिसके पीछे मैंने अपना मोटरसाइकिल लगाकर आगे जाकर इनको घेर लिया और पुलिस के हवाले किया है। पीड़ित बेटे ने कहा कि हमारी मांग है कि चोर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा के इस लड़के को हमारे हवाले किया गया है जिससे हम पूछताछ करके आगे की कार्रवाई करेंगे।

  • मलांगड़ में दस दिनों में दूसरी बार भारी बारिश का तांडव, पुल की समस्या से जनता हो रही परेशान

    मलांगड़ में दस दिनों में दूसरी बार भारी बारिश का तांडव, पुल की समस्या से जनता हो रही परेशान

    पुल में निकासी द्वार छोटा होने के कारण आती है समस्या
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडी सुपर हाईवे का निर्माण तो हुआ लेकिन बीते 12 वर्षों से बंगाणा से लठियानी तक जनता को परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिला। क्योंकि उक्त सड़क निर्माण में जो कोताही बरती गई है उसका खमियाजा जनता को भुक्तना पड़ रहा है।उपमण्डल बंगाणा के मलांगड़ में बीते रात वारिश के तांडव से जहाँ पानी के तेज बहाव से किसानों की फसलों का नुक्सान हुआ है। बही उक्त मन्दिर ओर कॉपरेटिव सोसाइटी में रखा लाखों का राशन भी बर्बाद हुआ है और यह सारा तांडव मलांगड़ में सुपर हाईवे सड़क निर्माण के समय उक्त पुल पर लीपापोती करने की बदौलत हुआ है। करीव एक माह पूर्व भी भारी बारिश से उक्त मलांगड़ गांव में प्रकाश चंद शर्मा व अन्य गांव वासियों की फसल पानी के तेज बहाव तबाह हो गई और शिव मंदिर में ओर सोसाइटी में 4 फीट से ज्यादा पानी घुस गया। बता दें  कि उक्त गांव के दोनों तरफ नाले है और जब भी भारी बारिश होती है तो पुल का आधार छोटा होने के कारण स्पीड में जिस प्रकार पानी जाता है। उसी स्पीड से पानी बापिस पुल से टकराकर बापिस आता है व खेतों मन्दिर ओर सोसाइटी में घुसकर तांडव करके नुक्सान करता है। उक्त गांव के निवासी प्रकाश चंद शर्मा, राकेश शर्मा, बिनोद कुमार शर्मा, विजय शर्मा, सुरेश डोगरा आदि दर्जनों सदस्यों ने बताया कि मगंलवार रात को हो रही मूसलाधार बारिश में हमने जागकर रात गुजारी है। क्योंकि जिस प्रकार भारी बारिश में दोनों तरफ नालों में पानी का बहाव ज्यादा बढ़ रहा था। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था। कि कही रिहायशी मकान भी हमारे ध्वस्त न हो। और उसी डर के कारण दर्जनों परिवारों के सदस्यों ने जागकर ओर सुरक्षित जगहों पर रात गुजारी है। 
     12 वर्षो से समस्या से जुझ रहे मलांगड़ बासी नहीं हुआ समस्या का समाधान
    बताते चले कि लगातार 12 बर्षो से अपनी समस्या को लेकर मलांगड़ बासी सरकार व  प्रशासन के पास घूम रहे है। लेकिन आज तक न तो सरकार ने उक्त गांव की जनता की समस्या पर गौर की ओर न ही प्रशासन ने कोई सुध ली है। इस समस्या को लेकर गांव वासियों ने  दर्जनों फाइलें बनाकर सरकार के मन्त्री व  विधायकों को दी है। लेकिन किसी सरकार ने उक्त गांव की समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। बताते चले 10 दिन पूर्व उक्त गांव के सड़क के उक्त पुल पर पानी के तेज बहाव में इनोवा गाड़ी वह चुकी है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
     अब कोई आनाकानी नहीं,जल्द होगा उक्त पुल का दोवारा निर्माण: देवेन्द्र भुट्टो 
    कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बुधवार को गांव मलांगड़ में जाकर मौका देखा और गांव वासियों को आश्वासन दिया कि अब कोई आनाकानी नहीं होगी और सड़क पर बने पुल का दोवारा निर्माण होगा और उक्त पुल को चौड़ा करके समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा। भुट्टो ने कहा कि मलागढ़ में आगे दूसरे पुल का भी निर्माण दोवारा किया जाएगा। ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। भुट्टो ने कहा कि हम जो जनता से वादा करते है उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखते है। 
  • सतपाल रायजादा के जन्मदिन पर महिला ब्लॉक कांग्रेस ने करवाया सुंदरकांड पाठ

    सतपाल रायजादा के जन्मदिन पर महिला ब्लॉक कांग्रेस ने करवाया सुंदरकांड पाठ

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महिला ब्लॉक कांग्रेस ऊना ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित संजीव कुमार ने पूजा-अर्चना की।पूर्व विधायक व उनकी पत्नी अंजना देवी ने माथा टेका। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक की दीर्घायु के और स्वास्थ्य की कामना के लिए महिला कांग्रेस की ओर से यह आयोजन किया गया। इस मौके पर सतोषगढ़ नगर की पार्षद मंजू सैणी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्वेता ठाकुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस महासचिव निर्मला देवी, मैहतपुर से पार्षद रजिंद्र कौर, मैहतपुर शहरी ईकाई की पूर्व अध्यक्षा पूजा शर्मा, बीडीसी शकुंतला देवी, महिला मंडल खेड़ा की प्रधान शीला देवी, मैहतपुर महिला शहरी अध्यक्ष सुषमा देवी, आशा देवी, शशी वाला, आशा देवी, रेशमा देवी, निर्मला देवी इत्यादि महिला नेत्रियों ने भाग लिया।
  • फगवाड़ाः नाके की कुछ दूरी पर दुकान से कपड़े और कीमती सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    फगवाड़ाः नाके की कुछ दूरी पर दुकान से कपड़े और कीमती सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    हदियाबादः फगवाड़ा की थाना सतनामपुरा पुलिस की ओर से हदियाबाद चौक पर विशेष नाकेबंदी की गई, ताकि कोई भी शरारती अनसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके। लेकिन इसके बावजूद नाके से कुछ ही मीटर की दूरी पर कपड़े की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के कपड़े और कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। जिसकी थाना सतनामपुरा पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई। जिससे थाना सतनामपुरा की पुलिस की नाकेबंदी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, अक्सर नाकेबंदी पर पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज चेक किए जाते हैं और उनके चालान भी किए जाते हैं। लेकिन देर रात चोरों द्वारा नाके से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया जाता है जिसकी खबर तक सतनामपुरा पुलिस को  नहीं लगती।


    दूसरी तरफ बात की जाए पीसीआर पुलिस की जाए तो उनकी ओर से भी इस रोड पर आने जाने वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है। लेकिन देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो जाते है। जिसका पीसीआर को भी पता नहीं चलता। चोरी संबंधी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े हुए थे। दुकान मालिक ने बताया कि उसका लाखों का नुकसान हो गया। जिसकी सूचना सतनामपुरा पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं चोरी की वारदात संबंधित थाना सतनामपुरा के जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चोरी की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • खड्ड कॉलेज में स्टूडेंटस ने जन्मदिवस पर किया पौधारोपण 

    खड्ड कॉलेज में स्टूडेंटस ने जन्मदिवस पर किया पौधारोपण 

    पौधारोपण को जीवन का अंग बनाएं : प्राचार्य  डा राजिंद्र कुमार  
    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय  प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने  स्वयंसेवकों को  वृक्षारोपण प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे पौधारोपण को जीवन का अंग बनाएं व अपने जन्मदिवस पर एक पौधा आवश्य रोपित करें। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में ‘सुखचैन” का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पौधारोपण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वृक्ष हमारे धरती का श्रृंगार है व हमारे जीवन का आधार है। अतः हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
    उन्होने बताया कि  इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों ने विशेष रूप से पौधारोपण किया जिनका जन्म अगस्त माह में हुआ है। इन विद्यार्थियों में प्रिया, पायल, तनीषा, तमन्ना, कंचन, चेतना, कशिश मेहरा, संजना आदि शामिल है। इस अवसर पर प्रोफेसर रविराज  प्रोफेसर राकेश प्रोफेसर लखबीर, प्रोफेसर वीरेंद्र, हरीश कुमार, विकास, नरेश व अन्य स्टाफ सदस्यों तथा स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में बहेड़ा, आमला, अर्जुन, सुखचैन , बोतल ब्रश, पाम ,मोरपंखी, नीम, सेजल, कनेरण, कचनार आदि विभिन्न पौधे महाविद्यालय परिसर में रोपित किए।