जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। इसी के तहत पुलिस के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। जिसको लेकर बाजारों में डॉग स्क्वायड टीम के साथ चैकिंग की जा रही है। यह चैकिंग ASP निर्मल सिंह और SHO गुरप्रीत सिंह की मौजूदगी में की जा रही है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस तैनात है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एसीपी निर्मल ने बताया कि त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना ना हो, जिसके चलते बाजारों में विशेष चैकिंग की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बाजारों के बाहर स्टाल लगाने के मामले में कहा कि उन्होंने दुकानदारों को हिदायते तंग बाजारों में हादसा होने से बचने के लिए हिदायते भी दी है। एसीपी ने कहा कि आज यह विशेष अभियान शेखा बाजार, रैणक बाजार, पीर बोतलां बाजार और गुड़ मंडी तक चलाया जा रहा है।
Blog
-
ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨ ਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਚਲਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦਾ ਚਲਿਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਹਾਥੀ ਖਾਨਾ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਨੂੰ ਨਿਗਮ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਹਲਕਾ ਸੈਂਟਰਲ ਦੇ ਐਮਟੀਪੀ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਹਾਥੀ ਖਾਨਾ ਵਿਖੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਅਗਸਤ 2023 ਵਿੱਚ ਉਸਾਰੀ ਕਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਰੀਆਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀਆਂ ਲੈਣ ਤਕ ਉਸਾਰੀ ਰੋਕਣ ਦੀ ਹਿਦਾਇਤ ਦਿਤੀ ਗਈ ਸੀ।
ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਬਗੈਰ ਮਨਜੂਰੀ ਤੋ ਉਸਾਰੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਸ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਇਸ ਜਗਹਾ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕਾਫੀ ਲੰਬੀ ਦੀਵਾਰ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਉਸਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਿਗਮ ਵੱਲੋਂ 103 ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀਆਂ ਦੀ ਲਿਸਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਜਿਹਾ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
-
ਪੰਜਾਬ : ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ ਕੈਮਿਸਟ ਤੋਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ SMO ਤੇ BAMS ਡਾਕਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਚੰਡੀਗੜ : ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਚੱਲ ਰਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਕਸਬਾ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਦੇ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹੈਲਥ ਸੈਂਟਰ ਚ ਤਾਇਨਾਤ ਡਾ: ਪੂਨਮ ਗੋਇਲ, ਐਸਐਮਓ ਅਤੇ ਡਾ: ਗੌਰਵ ਜੈਨ ਬੀਏਐਮਐਸ ਨੂੰ 15,000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਪਰੋਕਤ ਦੋਵੇਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਨਗਰ, ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਰੇਂਜ ਦਫਤਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਪਣੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਵਾਏ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਵੇਂ ਡਾਕਟਰ ਉਸ ਤੋਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਵਿਖੇ ਡੱਬ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਨਾਮਕ ਕੈਮਿਸਟ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡਾ: ਗੌਰਵ ਜੈਨ 2 ਹੋਰਾਂ ਨਾਲ 26.10.2023 ਨੂੰ ਉਸਦੀ ਕੈਮਿਸਟ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਆਇਆ।
ਅਤੇ ਉਥੇ ਮੌਜੂਦ ਉਦਸੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਆਖਿਆ ਕਿ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ) ਵਿਰੁੱਧ ਬਿਨਾਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਤੋਂ ਦਵਾਈਆਂ ਵੇਚਣ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਪੈਥੋਲੋਜੀਕਲ ਲੈਬਾਰਟਰੀ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਹੈ।ਉਸਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਜਾਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਡਾਕਟਰ ਗੌਰਵ ਜੈਨ ਨੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਐਸਐਮਓ ਡਾ: ਪੂਨਮ ਗੋਇਲ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਐਸਐਮਓ ਪੂਨਮ ਗੋਇਲ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਉਸਦੀ ਮੈਡੀਕਲ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰਨ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ। ਉਸਦੀ ਬੇਨਤੀ ‘ਤੇ ਉਸਨੇ ਉਸਨੂੰ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਉਣ ਲਈ ਡਾਕਟਰ ਗੌਰਵ ਜੈਨ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਾਕਟਰ ਗੌਰਵ ਜੈਨ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸਐਮਓ ਮੈਡਮ ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੀ ਮੰਗ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰ ਮਿੰਨਤਾਂ ਕਰਨ ਤੇ ਸੌਦਾ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਵਿੱਚ ਹੋ ਗਿਆ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡਾਕਟਰ ਗੌਰਵ ਜੈਨ ਨੇ ਉਸੇ ਦਿਨ ਹੀ ਉਸ ਕੋਲੋਂ 5 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਲੈ ਲਏ ਸਨ। ਹੁਣ ਬਾਕੀ ਰਕਮ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਡਾ: ਗੋਰਵ ਜੈਨ ਨਾਲ ਫ਼ੋਨ ਕਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੀ ਰਿਕਾਰਡਿੰਗ ਕਰ ਲਈ, ਜੋ ਉਸਨੇ ਸਬੂਤ ਵਜੋਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਹੈ। ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੀ ਮੁਢਲੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਜਾਲ ਵਿਛਾਇਆ। ਜਿਸ ਚ ਦੋਸ਼ੀ ਡਾਕਟਰ ਗੌਰਵ ਜੈਨ ਨੂੰ ਦੋ ਸਰਕਾਰੀ ਗਵਾਹਾਂ ਦੀ ਹਾਜਰੀ ਚ 15000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਾਕਟਰ ਪੂਨਮ ਗੋਇਲ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ 28 ਮਿਤੀ 03.11.2023 ਨੂੰ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਰੋਕੂ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਧਾਰਾ 7 ਅਤੇ ਆਈਪੀਸੀ ਦੀ 120-ਬੀ ਤਹਿਤ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਓਰੋ ਦੇ ਥਾਣਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਰੇਂਜ ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 28 ਦਰਜ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਭਲਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਸਥਾਨਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ।
-
पंजाबः 2 व्यक्तियों ने कमीश्नर दफ्तर में घुसकर सुपरिंटेंडेंट पर किया हमला
रूपनगरः रोपड़ के कमिश्नर दफ्तर में तैनात सुपरिटेंडेंट पर 2 व्यक्तियों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल सुपरिंटेंडेंट गुरशरण सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 रेफर कर दिया है। बता दें कि उक्त व्यक्ति खुद को पत्रकार बता रहा था जो बंगा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह एक शिकायत के संबंध में जानकारी लेने आये थे और इसी दौरान कार्यालय का वीडियो बनाने लगे, जब उन्होंने इसका विरोध किया और परिचय पत्र मांगा तो उक्त लोगों ने अधीक्षक पर तेजधार नुकीली चीज से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना व्यक्ति ने घटना की सूचना एसएसओ पवन कुमार को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकार ने कहा कि उन्होंने गुरशरण सिंह के बयानों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि उक्त शिकायत की जानकारी डीसी नवांशहर को भेज दी गई है, लेकिन उसके बाद भी उक्त लोग अचानक गाली-गलौज करने लगे और टेबल पर रखी तेज नुकीली चीज से उनके पेट में वार कर दिया। गुरशरण सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति खुद को पत्रकार बताकर वीडियो बना रहा था, जिसके बाद डीपीआरओ से पूछा गया कि वे कार्यालय का वीडियो बना रहे हैं तो उन्होंने उक्त व्यक्तियों से उनके आई कार्ड दिखाने के लिए कहा। इस दौरान गुस्से में आए उक्त व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया।
इस संबंध में एसएचओ सिटी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोगों ने कमिश्नर कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट गुरशरण सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। उन्होंने बताया कि गुरशरण सिंह के मुताबिक, बंगा के रहने वाले कुलविंदर सिंह और सुरिंदर सिंह नाम के 2 व्यक्ति खुद को पत्रकार बता रहे थे और उन्होंने उक्त व्यक्तियों के कहने पर अचानक सुपरिंटेंडेंट पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुरशरण सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
मशहूर कपल के बाद अब यूट्यूबर का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, रोते- रोते वीडियो किया शेयर
नई दिल्लीः सोशल मीडिया लगातार आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में जालंधर के मशहूर कपल का प्राइवेट वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद काफी हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद लुधियाना के एक कपल का प्राइवेट वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था। वहीं अब पाकिस्तान यूट्यूबर की प्राइवेट वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। अब पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार अलीजा सहर अपने एक प्राइवेट वीडियो को लेकर मुसीबत में फंस गईं हैं। उन्होंने वीडियो को लेकर पुलिस और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेकिन इस सब चीजों से परेशान सहर ने अब रोते- रोते एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सहर ने कहा कि ‘सबको मेरा नमस्कार। मेरे बारे में आजकल काफी सारी बातें हो रही हैं। मैं आपको सब डीटेल में बताऊंगी। जिसने ये सब किया है उसके बारे में भी बताउंगी।’ उन्होंने रोते हुए कहा- ‘सुबह से शाम तक मैं मुल्तान में भटकती रही लेकिन साइबर क्राइम के तहत सपोर्ट किया गया लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।’ सहर ने कतर में बैठे उस शख्स को कुत्ता कहकर बुलाया, जिसने वीडियो वायरल किया था।
यूट्यूबर ने कहा- ‘जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपनी मेहनत की रोजी-रोटी खाती हूं और वो सब आप लोगों के सामने है। मुझे किसी ने ब्लैकमेल किया। मुझे किसी ने मेरे यूट्यूब चैनल के शुरुआती दिनों से ही जीने नहीं दिया। लोग मुझे परेशान करते रहे लेकिन मैं रुकी नहीं क्योंकि मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया।’ बता दें कि अलीज़ा सहर बतौर यूट्यूबर पाकिस्तान में एक मशहूर नाम है और अपने सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जानी जाती है। वो ज्यादातर अपने घरेलू कामों का व्लॉग और टिकटॉक वीडियो बनाती थीं।
-
पंजाबः होटल कारोबारी और उनके ड्राइवर पर अज्ञात लोगों ने किया चाकू से हमला, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती हुई नजर आ रही है। आए दिन बड़ी लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। वहीं ताजा मामला अमृतसर के सिविल लाइन इलाके से सामने आया है, जहां एक मशहूर होटल कारोबारी और उसके ड्राइवर पर हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए होटल मालिक प्रभप्रीत सिंह चड्ढा ने बताया कि वह हम्बल ऊना नाम से होटल चलाते थे और उनका परिवार अन्य होटल का मालिक हैं। वह होटल के बैंक्वेट हॉल में गए थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके पास चाकू और तेजधार हथियार थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहाकि जब उनकी चीखें सुनकर उनका ड्राइवर गुरप्रीत सिंह के पास आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया।
इस हादसे में उनका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे रुमाल से ढके हुए थे और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। प्रभप्रीत सिंह चड्ढा ने कहा कि उनका कई लोगों से संपत्ति विवाद चल रहा है और संभव है कि उन्होंने ही यह हमला कराया हो। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
-
पंजाबः AAP MLA के करीबी पर काउंटर इंटेलिजेंस ने कसा शिकंजा
चंडीगढ़: आप विधायक मास्टर जगसीर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके करीबी गुरदीप सिंह काउंटर इंटेलिजेंस की राडार पर है। सूत्रों के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस ने आप विधायक के करीबी गुरदीप सिंह का मोबाइल जब्त किया है। कहा जा रहा है कि पुलिस को शक है कि गुरदीप सिंह का कनाडा में बैठे गैंगस्टर के साथ लिंक हैं जिसके चलते पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। गौरतलब है कि गुरदीप सिंह भुच्चों मंडी में ट्रक यूनियन का प्रधान है। वहीं इस मामले को लेकर आप विधायक का कहना है कि गुरदीप सिंह उनका जानकार है। वह किसी समय उनका नजदीकी भी रहा है, लेकिन उसके साथ कोई निजी संबंध या रिश्ता नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनके बेटे की एक बार कैसेट रिकार्ड होनी थी, जिसके चलते वह उनके संपर्क में आया था। उसके बाद उनका गुरदीप सिंह के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। उधर, गुरदीप सिंह कहना है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने उसका फोन जब्त किया है। लेकिन गैंगस्टर से लिंक के मामले में उसे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उसका कनाडा में गैंगस्टर या किसी के साथ कोई संबंध नहीं है। बताया जा रहा है कि बठिंडा पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि गुरदीप सिंह का फोन जांच लैब में भेजा गया है जहां सारा रिकार्ड खंगाला जाएगा। अभी तक पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
-
पंजाबः शक के चलते मोहल्ला निवासियों ने युवक की कर दी जमकर पिटाई, देखें वीडियो
मोगाः जिले में शुक्रवार की देर रात पहाड़ा सिंह चौक में युवक की मोहल्ला निवासियों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल युवक सतनाम सिंह जिसकी उम्र करीब 21 साल की बताई जा रही है। उसके सिर पर गहरी चोट आई है। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा उसकी एमआरआई करवाई जा रही है।
वहीं इस घटना को लेकर यह भी अफवाह फैली थी कि इलाके में गोली चली है, लेकिन पुलिस और सरकारी हस्पताल के डाक्टर ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।दूसरी ओर घटना में घायल सतनाम सिंह के पिता के मुताबिक उसको कुछ भी मालूम नहीं कि उसके चोट कैसे लगी है। उन्होंने कहा कि वह मंडी में काम कर रहे थे इस दौरान उन्हें बेटे के घायल होने की सूचना मिली तो वह उसे देखने के लिए अस्पताल चले आए।
वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास पुलिस सतनाम सिंह को युवक को घायल अवस्था में लेकर आई है। उन्होंने कहा कि उसके सिर और पैरों पर चोट लगी है। इस दौरान गोली चलने की कोई बात सामने नहीं आई है। डॉक्टर ने कहा कि वह इसका इलाज कर रहे है और इसकी एमआरआई करवा रहे है। इसके बाद पता चलेगा कि सिर पर कितनी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह की हालत ठीक है।
दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब सतनाम सिंह से बता की गई तो वह कुछ भी सही ढंग से नहीं बता पाया। थाना सिटी 2 के मुखी इकबाल हुसैन ने बताया कि मोहल्ले वालों के साथ उसका झगड़ा हुआ है। इस दौरान मोहल्ला निवासियों को शक हो गया था कि यह नशा लेने या देने आया है। जिसके कारण उन्होंने इसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है। पीड़ित के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
इस मामले में उर्फी जावेद पर दर्ज हुई FIR
मुबंईः एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आती हैं। इस बार जब उर्फी ने खुद के अरेस्ट को लेकर एक फेक वीडियो बनाया तो उनकी सच में मुश्किलें बढ़ गईं। मुंबई पुलिस ने उर्फी के खिलाफ एफआईआर (FIR) रजिस्टर की है, जिसमें उनपर 4 IPC की धाराएं लगाई हैं। पुलिस का कहना है कि पब्लिक सर्वेंट ने उनकी इज्जत मिट्टी में मिलाने की कोशिश की है। ऐसे में उर्फी पर 171, 149 (चीटिंग), 500 (डिफेमेशन) और 34 (कॉमन इंटेनशन) का केस दर्ज किया है।

सिर्फ उर्फी ही नहीं, 4 और लोगों पर यह केस दर्ज हुआ है। पुलिस डिपार्टमेंट को बदनाम करने की कोशिश में उर्फी लंबी फंस सकती हैं। ओशिवारा पुलिस स्टेशन का कहना है कि उन्होंने 4 सेक्शन के अंडर में उर्फी और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 3 नवंबर की सुबह में जो उर्फी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, उसमें फेक पुलिस थी जो एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर रही थी। यह गलत तरीका है। ये करके उर्फी ने पुलिक को बदनाम करने की कोशिश की है। ओशिवारा पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि केस पर पूछताछ और इन्वेस्टिगेशन जारी है। फेक इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही जो पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल वीडियो के लिए किया गया है, उसे जब्त कर लिया गया है।
-
आतंकियों ने सुबह-सुबह मचाया कोहराम, 3 लड़ाकू विमानों को जलाया, 3 आतंकी मारे गए
नई दिल्ली : पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया है। आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस 6 आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए हैं। दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही है। अभी तक एक हमलावर मारा गया है। तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तानी सेना (ISPR) इस हमले को लेकर बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है, ‘4 नवंबर, 2023 को तड़के पाकिस्तान वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर असफल आतंकवादी हमले को कोशिश की गई।
सैनिकों द्वारा तत्काल की गई जवाबी कार्रवाई की बदौलत हमले को नाकाम कर दिया गया जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि बचे हुए 3 आतंकवादियों को सैनिकों द्वारा घेर लिया गया है। सेना के बयान के मुताबिक हालांकि हमले के दौरान पहले से ही ज़मीन पर खड़े तीन लड़ाकू विमानों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया है।
बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने मियांवाली में पाकिस्तान एयरबेस की तारबाड़ वाली दीवारों को पार करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया और फिर अंदर घुसकर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया। सुसाइड बॉम्बर्स के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का ऑपरेशन जारी है और दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हो रही है।