Blog

  • चंडीगढ़ः कृषी मन्त्री ने किसान भवन में राइज़िंग हरियाणा कार्यक्रम का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः कृषी मन्त्री ने किसान भवन में राइज़िंग हरियाणा कार्यक्रम का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शुक्रवार से किसान भवन में राइजिंग हरियाणा एक्सपो व मिलेट्स एग्री एक्सपोर्ट की शुरुआत हुई । इस मौके पर प्रगतिशील किसानों व मिलेट्स की खेती कर रहे किसानों को किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

    कार्यक्रर्यम का उद्घाटन करते हुए हरियाणा राज्य के माननीय कृषिमंत्री ने  एक्सपो आयोजक ग्लोबल मीडिया और राज्य के किसानो  को बधाई दी। एक्सपो की शुक्रवार को शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत हर‍ियाणा के कृष‍ि और पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने की। एक्सपो में किसानों के लिए कृषि की अत्याधुनिक तकनीकों पर 3 दिन तक मंथन होगा। 
     
    मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व भर में इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स  2023 के आह्वान पर धन्यवाद देते हुए मिलेट्स के किसानों व खेती विरासत मिशन जैसी एनजीओ व आयोजकों को संबोधित करते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आह्वान किया कि सभी मिलेट्स के किसान व एनजीओ एक छत के नीचे आएं ताकि सरकार उन्हें हर संभव सहायता दे पाए और भारत में श्री अन्न का अभूतपूर्व विकास हो।

    एक्सपो में सक्रिय योगदान दे रहे खेती विरासत मिशन के कार्यकारी निर्देशक उमेंद्र दत्त ने बताया क‍ि   “ मिलेट्स उत्पादन एवं इसके मूल्यवर्धन के लिए अभियांत्रिक योगदान” पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थानों, भारतीय कृषि अनुसंधान के विभिन्न संस्थानों और सब्जेक्ट एक्सपोर्ट मौजूद रहेंगे। 

    रविवार को मिलेट्स कूकिंग कंपटीशन भी खेती विरासत मिशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है जिसमें शहर में मिलेट्स में रुचि रखने वाले सभी शेफ़  को खुला निमन्त्रण  है। गौरतलब है कि तीन दिवसीय एग्जीबिशन में मिलेट्स हैंडीक्राफ्ट, ऑर्गेनिक फार्मिंग, त्रिंजन से जुड़े सैकड़ों आर्टिसन भाग ले रहे हैं ।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के बाद पप्लप्रीत सिंह की वीडियो आई सामने

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के बाद पप्लप्रीत सिंह की वीडियो आई सामने

    मजीठाः अमृतपाल सिंह के बाद पप्पलप्रीत सिंह ने पहली बार वीडियो जारी की है। इस दौरान पप्लप्रीत सिंह ने मजीठा पुलिस पर आरोप लगाए है। मुखविंदर सिंह जो कि पप्लप्रीत सिंह के नजदीक गांव का पंचायत मैंबर है। इस दौरान ग्राउंड में हुए झगड़े को लेकर उन्होंने पुलिस को लेकर फोन किया था लेकिन पुलिस ने उस पर मुकद्दमा दर्ज कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं उसमें शामिल था तो मैं क्यों पुलिस को फोन करूंगा। मैं किसी का कत्ल करके क्यों फोन करूंगा। उन्होंने कहा कि हमने 2 दर्जन से ज्यादा नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लोगों पर पर्चे दर्ज करवाए थे। जिसको लेकर कई लोग हमारे विरोधी बन गए। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2018 को मेरे साथी पर गोली चलती है। फिर इसके बाद मई महीने में डेथ थ्रेड की कॉली आती है। इसके बाद हमारे खिलाफ फेसबुक आई से बुरी तरह से प्रचार किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि मैं और मुखविंदर सिंह इन झगड़ों में शामिल नहीं थे। पुलिस के द्वारा यह सरासर धक्केशाही है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पहली बार बता रहा हूं आईजी परमार, इससे पहले एसएसपी परमपाल सिंह एसपी डी हरपाल सिंह, डीएसपी नरलेव सिंह, मौजूदा गोराया वाले डीएसपी लोकल इंचार्ज सुखराज सिंह, कुलविंदर सिंह, मौजूदा इंचार्ज हरकीरत सिंह इन सबको पता है कि पप्लप्रीत सिंह की मुहिम नशा विरोधी चल रही थी। इससे पुलिस ने हमारा साथ भी दिया है लेकिन अब हमारे साथ धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे और मुखविंदर सिंह के नाम इस केस से निकाला जाए। उन्होंने कहा मुझ पर दर्ज हो रहे पर्चों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन झूठे केस ना दर्ज किए जाए। बता देंकि पप्लप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हाल ही में पप्लप्रीत सिंह की होशियारपुर के एक डेरे के पास घूमने की वीडियो सामने आई थी। लेकिन उसके बूाद से वह भी फरार चल रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜਿਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਆਪਣੀ ਮਨਮਾਨੀਆਂ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜਿਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਆਪਣੀ ਮਨਮਾਨੀਆਂ

    ਤਲਵਾੜਾ/ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਤਲਵਾੜਾ ਦਾ ਅਚਨਚੇਤ ਦੌਰਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਕੌੜੀ ਸਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ, ਪਾ੍ਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜਿਮ ਅਪਣੇ ਚਹੇਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਉਤੇ ਹੀ ਟੋਕਨ ਦੇ ਦਿੰਦੇ ਹਨ, ਤੇ ਵਿਚਾਰੀ  ਭੋਲੀ-ਭਾਲੀ ਜਨਤਾ ਅਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅਪਣੀ ਵਾਰੀ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਆਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਥੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈਂ ਕਿ ਤਲਵਾੜਾ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਕਰੀਬ 98 ਦੇ ਲੱਗਭੱਗ ਪਿੰਡ ਲੱਗਦੇ ਹਨ, ਪਰੰਤੂ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਅਤੇ ਹਾਜੀਪੁਰ ਤੋਂ ਸਿਫਾਰਿਸ਼ੀ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਕੰਮ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ  ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜਿਮਾਂ ਨੂੰ ਸਖਤ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਵਾਰਨਿੰਗ ਵੀ ਦਿੱਤੀ।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व सीएम भाजपा में हुए शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व सीएम भाजपा में हुए शामिल

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। साल 2014 में तेलंगाना राज्य बनने से पहले तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री रहे रेड्डी ने पिछले महीने ही पार्टी नेतृत्व से मतभेदों को लेकर कांग्रेस छोड़ दिया था। रेड्डी उस समय भाजपा में शामिल हुए हैं जब अगले साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

    भाजपा को रेड्डी से उम्मीद होगी कि वह रायलसीमा क्षेत्र में भाजपा की उपस्थिति को मजबूत करेंगे। रेड्डी इसी क्षेत्र से आते हैं और वह उनका काफी प्रभाव माना जाता है। उन्हें भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किए जाने की संभावना है, जो राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है।

  • जालंधरः शातिर ठेकेदारों ने हेल्थ विभाग की मिलीभगत से कर दिया लाखों का ट्रांस्पोर्ट घोटाला

    जालंधरः शातिर ठेकेदारों ने हेल्थ विभाग की मिलीभगत से कर दिया लाखों का ट्रांस्पोर्ट घोटाला

    दो धर्मकंडों के मालिक तथा ठेकेदार तलब

    जालंधर/अनिल वर्माः नगर निगम के हेल्थ एवं सैनिटरी विभाग की मिलीभगत से कूड़ा लिफ्ट करने वाले ठेकेदार ने लाखों रुपयों का ट्रांस्पोर्ट घोटाला किया है। शातिर ठेकेदार ने शहर के अलग अलग डंप स्थानों से कूड़ा लिफ्ट करने के एवज में निगम को दिए बिल टिप्परों के नहीं बल्कि दोपहिया वाहनों के निकले हैं। ठेकेदार ने इन नंबरों को टिप्पर का बता कर लाखों टन कूड़ा लिफ्ट करने के बदले निगम से लाखों रुपयों की पैमेंट का क्लेम किया था जिस को सैनिटरी इंस्पैक्टर, चीफ सैनिटरी इंस्पैक्टर तथा सहायक हैल्थ आफिसर ने पास कर दिया। इसके बाद जब बिल डीसीएफए के पास पहुंचे तो मामले की शिकायत कमिशनर के पास पहुंच गई कि बिल में टिप्परों के फर्जी नंबर बता कर लाखों रुपयों के बिल पास करवाए जा रहे हैं तो कमिशनर ने मामले की फाईल अपने पास मंगवाई शुरुआती जांच में बिल में बताए गए। वाहनों के नंबर दोपहिया वाहनों के निकले हैं जिसके बाद ठेकेदार को दोषी मानते हुए उसका ठेका रद्द कर दिया गया।

    अब निगम अपने स्तर पर शहर के डंप स्थानों से कूड़ा लिफ्ट करने का काम शुरु करेगा। इस मामले में गहनता से जांच करने के लिए कमिशनर अभिजीत कपलिश की ओर से सहायक कमिशनर राजेश खोखर तथा सहायक हेल्थ अफिसर डा. कृष्ण को जिम्मेदारी सौंपी है और तीन दिनों में मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। निगम की विभिन्न डंपिग साइट्स से कूड़ा उठाने के बाद ठेकेदार को वाहनों का वजन करवाना पड़ता है। वह पर्ची निगम में जाती है और उसी के हिसाब से ठेकेदार को पेमेंट होती है। कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार ने सभी गाड़ियों का वजन बस्ती बावा खेल स्थित उषा धर्मकंडा और मठारू धर्मकंडा पर करवाया।

    दोनों धर्म कांटों से जो वजन करवाने के बाद बिल मिले हैं उन पर तीन वाहनों (टिप्परों) के नंबर पीबी 65-4030 , पीबी 08-0657 और पीबी 08-1884 अंकित हैं। यह तीनों नंबर किसी बड़े वाहन के नहीं बल्कि दोपहिया वाहनों के हैं। भारत सरकार की परिवहन साइट पर इन नंबरों को डालने पर साइट स्पष्ट दिखा रही है कि यह दोपहिया वाहनों के नंबर है। यहां पर हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आंखें मूंद कर या फिर यह कहें कि मिलीभगत करके बिलों पर अपने हस्ताक्षर करके इन्हें सत्यापित कर डाला। बता दें कि ठेकेदार का बिल अकाउंट में जाने से पहले सेनेटरी इंस्पेक्टर , चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और एएचओ के पास जाता है। इनके हस्ताक्षर होने के बाद ही पेमेंट होती है।

  • बड़ी ख़बरः बॉक्सर की गिरफ्तारी पर भड़का गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पुलिस को दी चेतावनी! 

    बड़ी ख़बरः बॉक्सर की गिरफ्तारी पर भड़का गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पुलिस को दी चेतावनी! 

    नई दिल्‍ली: दिल्‍ली पुलिस तीन दिन पहले ही गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को अमेरिका के मेक्सिको से अरेस्ट किया था। दीपक बॉक्सर दिल्‍ली पुलिस की मोस्‍ट वॉन्‍टेड लिस्ट में टॉप पर है। वह दिल्ली के सिविल लाइंस में एक बिल्डर की हत्या सहित कई मामलों में फरार था। दीपक बॉक्सर के ऊपर दिल्‍ली पुलिस ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा गया था। वहीं बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बरार भड़क गया है।

    उसने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है कि जो हमारे एक बार काम आया है, हम उसके लिए हर टाईम तैयार मिलेंगे। गोल्डी बरार की बॉक्सर के हक में ये पोस्ट कही न कही दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस को चेतावनी के तौर पर देखी जा रही है। संदेश दिया गया है कि वे बॉक्सर के लिए वह हर समय तैयार हैं।

    बता दें विदेश में छिपे ये गैंगस्टर इस तरह की पोस्टें डाल आए दिन पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी देते हैं। 3 दिन पहले NIA ने 28 गैंगस्टरों की सूची बना गृह मंत्रालय को सौंपी है, जिन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इन गैंगस्टरों में गोल्डी बरार का टाप पर नाम है। गोल्डी बरार मूसेवाला के कत्लकांड के बाद एकदम से चर्चा में आया है। लारेंस के जेल में होने के कारण इस समय उसके गैंग को गोल्डी ही आपरेट कर रहा है।

    गोल्डी बरार का आपराधिक सफर उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ के कत्ल के बाद शुरू हुआ। गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस के काफी करीबी माना जाता था। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए उसने लॉरेंस की रहनुमाई में ही स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम से संगठन तैयार किया था। अक्टूबर 2020 में उसका चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कत्ल कर दिया गया। 29 मई 2022 में गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवा गोल्डी बरार ने जिम्मेदारी ली।

  • बड़ी राहतः PNG और CNG की कीमतों में होगी भारी कटौती, केंद्र ने नए फॉर्मूले की दी मंजूरी

    बड़ी राहतः PNG और CNG की कीमतों में होगी भारी कटौती, केंद्र ने नए फॉर्मूले की दी मंजूरी

    नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा भी तय की गई है, जिससे इनकी कीमतें 10 प्रतिशत तक घटेंगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने एपीएम गैस के लिए चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आधार मूल्य को मंजूरी दी है और अधिकतम मूल्य 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखने पर मुहर लगाई है।

    उन्होंने बताया कि एपीएम गैस के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक या पुराने क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष देशों की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस कीमतों के आधार पर होता था। इस फैसले के बाद एक अप्रैल से एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 प्रतिशत होगी। हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी। मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है। उन्होंने बताया कि कीमतों का निर्धारण प्रत्येक महीने होगा, जबकि अब तक इनकी साल में दो बार समीक्षा की जाती थी।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाइपलाइन वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में 10 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी, जबकि सीएनजी में थोड़ी कम कमी होगी। पीएनजी और सीएनजी की दरें अगस्त 2022 तक एक साल में 80 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों के आधार पर तय होती हैं। इस फैसले के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलो से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 53.59 रुपये प्रति हजार घन मीटर से घटकर 47.59 रुपये प्रति हजार घन मीटर हो जाएगी। मुंबई में सीएनजी की कीमत 87 रुपये की जगह 79 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत 54 रुपये की जगह 49 रुपये प्रति हजार घन मीटर होगी।

    भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम इस समय 85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल है और इसका 10 प्रतिशत 8.5 अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, मूल्य सीमा के चलते एपीएम गैस के लिए ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड को केवल 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कीमत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि ये मूल्य सीमा दो साल के लिए होगी और उसके बाद हर साल 0.25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की दर से बढ़ोतरी होगी। गैस मूल्य निर्धारण फॉर्मूले में बदलाव किरीट पारिख की अगुवाई में गठित एक समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं।

  • पंजाबः मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज, पहले 15 मिनट में ही मिले इतने व्यूज

    पंजाबः मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज, पहले 15 मिनट में ही मिले इतने व्यूज

    चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ शुक्रवार को रिलीज हो गया। गीत यू ट्यूब पर रिलीज होते ही हिट हो गया। गीत को पहले 15 मिनट में ही एक मिलियन व्यूज मिल गए। मूसेवाला की मौत के बाद ये उनका तीसरा गाना है जो रिलीज किया गया है। इस गीत में रैपर बरना बॉय के भी बोल हैं और बरना हाल ही में इंग्लैंड में मूसेवाला के माता-पिता से मिले थे। वहीं गाने के रिलीज होने पर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि हम चाहते हैं कि सिद्धू हमेशा जीवित रहे। वह जानता था कि वह क्या है।

    उन्होंने कहा कि अपने बेटे पर हमेशा उन्हें गर्व रहा है। लोगों ने उन्हें भूलने के बजाय उनका सम्मान किया है। उनका रिकॉर्ड ही रहा है कि जब से उन्होंने गायकी में कदम रखा है, उनका हर गाना पहले वाले को पीछे छोड़ गया है। लोग उसके दर्शन और आवाज के लिए तरसे हुए थे। न्याय को लेकर मूसेवाला के पिता ने कहा कि वह राहुल गांधी और अमित शाह से मिल चुके हैं। गैंगस्टरों को हीरो के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के जाने के बाद उसे प्रशंसकों से ओर ज्यादा प्यार मिला है। गाने में सिद्धू के लाइफस्टाइल को बरकरार रखने की कोशिश की गई है। यह गीत मौत से पहले लिखा गया था।

    बता दें कि इससे पहले मूसेवाला की हत्या के 26 दिन बाद एसवाईएल गीत रिलीज किया गया था। यह गाना भी छह मिनट में ही हिट हो गया। दो घंटे में इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा था। हालांकि बाद में इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था। मूसेवाला की मौत के बाद इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था। इस गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया था। पहले छह मिनट में गाने को 4.75 लाख लोगों ने देखा और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। शुरुआती छह मिनट में ही गाना पूरी तरह से हिट हो गया। दो घंटे बाद इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा, 14 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और दो लाख 52 हजार लोगों ने कमेंट किया। इसके बाद उनका गीत ‘वार’ उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था। इस गीत को पहले 10 मिनट में ही 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे। 

  • मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश से मिले नवजोत सिद्धू 

    मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश से मिले नवजोत सिद्धू 

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से मुलाकात की। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने खड़गे और रमेश से मुलाकात की तस्वीरें टि्वटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “9 बार विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के लिए चैंपियन, सच्चाई की आवाज…विश्वसनीयता आपका नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे।”

    उन्होंने आगे लिखा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिले और उनका आशीर्वाद लिया, वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।” गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धू ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। सिद्धू ने कहा कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है या धमकाया जा सकता है, लेकिन वह पंजाब और अपने नेताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे। 

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की थी। 20 मई 2022 को अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

  • IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पुलिस प्रशासन में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं यूटी में प्रशासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।