Blog

  • Jalandhar News: Sarb Multiplex को चोरों ने बनाया निशाना

    Jalandhar News: Sarb Multiplex को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला Sarb Multiplex से सामने आया है। दरअसल, थाना 8 के अंतर्गत आते Sarb Multiplex में चोर एसी के आउटडोर पाइपों चोरी करके फरार हो गया। चोरी की शिकायत Sarb Multiplex के सीनियर मैनेजर मुकेश ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान अवतार नगर के रहने वाले सुरिंदर सरोज के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में सीनियर मैनेजर मुकेश कुमार ने कहा कि बिल्डिंग में लगे हुए और एसी की रिपेयर के लिए सुरिंदर को बुलाया गया था और काम खत्म करने के बाद बिना बताए चला गया। उसने की छत पर जाकर देखा तो आउटडोर के कुछ पाइप नहीं थी। उसने शक जाहिर किया कि वारदात को अंजाम वह सुरिंदर ने दिया है। थाना 8 के जांच अधिकारी संजय कुमार ने मैनेजर के बयानों पर केस दर्ज कर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: America से Deport हुए पड़ोसी राज्य के 33 लोगों को Airport से किया रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: America से Deport हुए पड़ोसी राज्य के 33 लोगों को Airport से किया रवाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना पद संभालते ही अप्रवासी लोगों पर अपनी गाज गिरा दी। डोनाल्ड ट्रम्प के आदेशों के बाद, संयुक्त राज्य ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू किया। 3 फरवरी को अमेरिकी सैन्य जहाज भारत रवानगी के लिए तैयार किया गया था। यह जहाज 5 फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जिसमे 205 लोग सवार थे और जिनमें ज्यादातर पंजाबी बताए जा रहे थे।

    इसके साथ ही इन लोगों में हरियाणा के 33 लोग भी शामिल थे। इन सभी लोगों को अमृतसर एयरपोर्ट से बस के जरिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद हरियाणा के लोगों को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया। इन लोगों में नौजवान लड़के व लड़कियां शामिल हैं। पुलिस की करीब 3-4 गाड़ियां के साथ उन्हें बस के जरिए अपने घरों की ओर रवाना किया गया। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को अमृतसर एयरपोर्ट से ही हवाई मार्ग से भेजा जाएगा।

    डिपोर्ट हुए लोगों द्वारा बताया जा रहा कि उन्हें कड़ी सुरक्षा में हथकड़ियां लगाकर यहां लाया गया था। कई लोगों द्वारा ट्रप की इस कार्रवाई की निंदा की जा रही है। कई लोग कर्जा उठाकर विदेश गए थे जिनकी हालत अब यहां बद से बद्दतर हो जाएगी। वहीं लोग बेबस मन से अपने घरों की ओर रवाना होते हुए दिखाई दिए।

  • Punjab News: दीवार तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवार तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन लूटपाट की वारदाते सामने आ रही है। गुरदासपुर में चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन चुस्ती के मुकाबले में चोर पुलिस से काफी आगे निकल गए हैं। यही कारण है कि बीते दिन काहनूवान के सठियाली पुल पर एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया था। जिसके बाद अब एक ओर चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें नकाबपोश चोरों ने गांव जीवनवाल में सरकारी बैंक के साथ स्थित एक मोबाइल की दुकान की पिछली दीवार तोड़ दी और दुकानदार को लाखों का नुकसान पहुंचाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि चोर सुबह 3 बजे दुकान में घुसा और करीब आधे घंटे तक दुकान में पड़े 2 नए मोबाइल फोन, रिपेयरिंग के लिए आए कुछ पुराने फोन और महंगी मोबाइल एसेसरीज चोरी कर ली। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सुरिंदर पाल का कहना है कि चोर उनकी दुकान से करीब 2 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश चोर नजर आ रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई।
  • Punjab News: डिपोर्ट होने के बाद घर लौटे जसपाल ने बताई कहानी, देखें वीडियो

    Punjab News: डिपोर्ट होने के बाद घर लौटे जसपाल ने बताई कहानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमेरिका से डिपोर्ट होकर फतेहगढ़ चूड़ियां पहुंचे जसपाल ने मीडिया को कहानी बताई। पीड़ित ने बताया कि वह एजेंट से एक नंबर में वीजा लगाकर विदेश गया था। पीड़ित के अनुसार 30 लाख रुपए एजेंट को दिए थे। लेकिन एजेंट ने उसके साथ धोखा किया। जसपाल ने कहा कि वह पहले यूरोप गया था, जिसके बाद वह ब्राजील तक बाय एयर तक गए थे। पीड़ित के अनुसार उससे आगे की भी बॉय एयर जाने की बात हुई थी, लेकिन एजेंट ने धोखा कर दिया। जसपाल ने बताया कि वह 24 जुलाई 2024 को विदेश गया था, 6 महीने विदेश रहे।

    जिसके बाद वह 25 जनवरी को यूएसए गए, जहां बॉर्डर पेट्रोलियम में अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद वहां पर उन्होंने 11 दिन वहां पर रखा। इस दौरान भारत वापिसी के बारे में बस में भेजने के दौरान पता चला। इस दौरान उसे हथकड़ी लगी थी और पैरों में बेड़ियां डाली हुई थी। हाथों में हथकड़ी और बेड़ियां भारत पहुंचकर खोली गई। इस घटना में वह बिल्कुल टूट गया। पीड़ित ने बताया कि उसने लोगों से कर्ज लेकर पैसा पकड़ा था, लेकिन सबकुछ खत्म हो गया।

  • Jalandhar News : 10 किलो 163 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News : 10 किलो 163 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर,ens : एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स जालंधर रेंज ने भारी मात्रा हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह(40) निवासी अमृतसर के गांव मोहन भंडारिया के तौर पर हुई है। एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि पाक से आने वाली हेरोइन की खेप लेकर तस्कर सप्लाई देने के लिए आ रहा है।

    जिसके बाद बाद डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में एसआई संजीव कुमार ने टीम सहित अड्डा सोहिया कलां के नजदीक नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। आरोपी से 10 किलो 163 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर 5 दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • Jalandhar News : चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News : चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    मोबाइल और सोने की बालियां बरामद 

    जालंधर,ens : थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह जस्सी पुत्र इंद्रजीत सिंह और सूरज पुत्र लखवीर सिंह दोनों निवासी मोहल्ला गुरू अर्जुन नगर बस्ती मिड्डू जालंधर के तौर पर हुई है।

    जबकि उनका एक और साथी अभी फरार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 मोबाइल फोन, सोने की बालियां, सोने की नकली चूड़ियां, चांदी की अंगूठियां और वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है।

  • Punjab News: Lovely Jewellers की दुकान पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Lovely Jewellers की दुकान पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फतेहगढ़ चूड़िया से सामने आया है, जहां बस अड्डे के नजदीक लवली ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चली है। इस घटना में लवली और दाला घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विपन कुमार और एसएचओ किरणदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • Jalandhar सहित चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता के घर आयकर विभाग की रेड, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता के घर आयकर विभाग की रेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के एक बड़े कांग्रेसी नेता के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। आयकर विभाग द्वारा प्रत्येक वस्तु की बहुत सावधानी से जांच कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने आज सुबह दोआबा के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के घर पर छापा मारा।

    विभाग की टीम सभी नेताओं के ठिकानों पर जांच कर रही है। इस छापेमारी के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं है। इस छापे से संबंधित अधिक जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है। बताया जा रहा कि चंडीगढ़, जालंधर में दबिश दी है।

     

  • Jalandhar News: डोर की चपेट में आई Bike पर जा रही 7 वर्षीय बच्ची, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डोर की चपेट में आई Bike पर जा रही 7 वर्षीय बच्ची, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : गोराया के दोसांझ कलां से सटे गांव कोटली खाखिया में बुधवार शाम इंडियन डोर से हुए दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय 7 साल की हरलीन दादा संग बाइक के आगे बैठकर उनकी शॉप पर जा रही थी। हरलीन अपनी फैमिली की इकलौती बेटी थी। चौकी दोसांझ कलां के इंचार्ज सुखविंदर पाल ने कहा कि क्राइम सीन से मिली डोर इंडियन है न कि सिंथेटिक।

    पुलिस को सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी बहू जसविंदर रानी का पित्ते का ऑपरेशन हुआ है तो वे अस्पताल में हैं। शाम को वे बेटे दविंदर की बेटी हरलीन और एक अन्य पोती संग दोसांझ कलां स्थित शॉप में जा रहे थे। हरलीन बाइक के आगे बैठी थी तो दूसरी पोती पीछे। वे गांव से अभी आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंचे थे कि रास्ते में डोर की चपेट में बाइक के आगे पोती आ गई। डोर से पोती की गर्दन कट गई थी।

    गर्दन से खून बहुत तेजी से निकल रहा था। वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। खून बंद नहीं हो रहा था। दूसरे अस्पताल में अभी इलाज शुरू किया गया लेकिन बच्ची ने दम तोड़ दिया। हरलीन के शव को दादा घर लेकर आ गए। चौकी इंचार्ज सुखविंदर पाल ने कहा कि सतनाम की बाइक से मिली डोर और क्राइम सीन से कब्जे में ली गई डोर एक ही है। उन्होंने कहा कि इंडियन डोर थी न कि चाइनीज। डोर पक्की थी तो उसने बच्ची की गर्दन को बुरी तरह से काट दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।

  • आज का राशिफल, 6 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 6 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे। आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

    वृष राशि: आज अपने मन में नकारात्मक बातों को न आने दें, धैर्य बनाएं रखें सब अच्छा होगा। आज आपका दिन लाभदायक रहगा। अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा।

    मिथुन राशि:आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगी। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाएं।

    कर्क राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है। परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, आज मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा। सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रांसफर उनकी मनपसन्द जगह पर होगी। ओवर टाइम कर रहे कर्मचारियों की इनकम में आज इजाफा होगा।

    सिंह राशि: आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी।आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। बड़े बुजुर्गो की मदद करें और उनकी देखभाल करते रहें। आप कुछ नए विचारों पर काम करेंगे। ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो जल्दी ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें।

    कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे।कुछ समय से जिन कार्यों में समस्याएं आ रही थी। आज वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। सामाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं, जहां दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज उलझनों को खुद से दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें।जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरमी बरतें, जिससे आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी रखें। स्टूडेंट्स का दिन आज बिजी रहेगा, अपने काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप आपको फिजूल की बहस से बचने की जरूरत है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। पैसों का लाभ उठाने के लिए नये साधनों की खोज करेंगे। अपने बिजनेस के कारण आज आप किसी दूसरे स्टेट की यात्रा पर जायेंगे। नया गजेट्स लेने का विचार अपने भाई से करेंगे।व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज लाभ के मौके मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करें। खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है। किसी से चल रही अनबन आज खत्म होगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।आप परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देगा। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे। सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें।

    मकर राशि: आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा। किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे जिससे आपकी आज उलझन कम होगी।आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे। आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। परिवारजनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे।

    कुंभ राशि: आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे।आज शाम को पार्क घूमने जाएंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले दिए किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से कई मौका हाथ से निकल जाएंगे। कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा।

    मीन राशि: वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिलने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी। भावनाओं में बहकर आप अपनी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें।अपना जरूरी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए, कामयाबी हासिल होगी। आज आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। नया घर खरीदने का विचार बना रहे लोग आज डील फाइनल कर लेंगे। आपके परिश्रम से आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी।