Blog

  • पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर आई बड़ी खबर, देखें वीडियो

    पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर आई बड़ी खबर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायिका Nooran Sisters को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नूरां सिस्टर के पिता की तबीयत बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसकी वीडियो नूरां सिस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और उन्होंने अपने चाहने वाले प्रेमियों से निवेदन किया है कि सभी दुआ करना कि उनके पिता जल्दी ठीक हो जाए। दरअसल, नूरां सिस्टर द्वारा जारी की गई वीडियो में उनके पिता गुलश मीर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए है।

    बता दें कि गुलशन मीर और ज्योति नूरां में हुआ विवाद काफी चर्चा में रहा था। हालांकि इस विवाद के बाद गुलशन मीर ने ज्योति नूरां को माफ कर दिया था और उन्हें गले लगा लिया था।  उस दौरान गुलशन मीर ने कहा था कि परिवार हमेशा इक्ट्ठा ही रहता है। कभी कोई भी आउट नहीं होता है। परिवार हमेशा मिलता रहता है। बच्चे पंछियों की तरह होते हैं। सुबह अगर भूल कर कहीं चले भी जाएं तो शाम को अपने घोंसले में लौट आते हैं। वो भी आ गए, हम भी आ गए। 

  • पंजाब : तेज रफ्तार स्विफ्ट ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल, देखें वीडियो

    पंजाब : तेज रफ्तार स्विफ्ट ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल, देखें वीडियो

    बटाला : डेरा बाबा नानक रोड फ्लाईओवर पर एक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने मोपेड, मोटरसाइकिल और ऑटो को बुरी तरह टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मौके से मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट गाड़ी का ड्राइवर नशे की हालत में था और स्विफ्ट गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और यातायात शुरू कराया।

  • अरविंद केजरीवाल के PA को नोटिस हुआ जारी, जाने मामला

    अरविंद केजरीवाल के PA को नोटिस हुआ जारी, जाने मामला

    नई दिल्लीः आप पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुवार को समन जारी किया। आयोग ने बिभव को कल सुबह 11 बजे बुलाया है। उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दिल्ली में आप सांसद स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे हैं। दरअसल, 13 मई को सुबह स्वाति मालीवाल सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गई थीं।

    इस दौरान बिभव कुमार ने स्वाति के साथ मारपीट की। आप पार्टी की सांसद संजय सिंह ने भी माना था कि स्वाति के साथ बदसलूकी हुई। एक दिन पहले मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। नवीन ने कहा, ‘ स्वाति सामने आएं और अपना पक्ष रखें।’ इसके अलावा उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर कहा, ‘मैं संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन रहा था और मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें पूरा मामला पता था।’

  • पंजाब : सिविल अस्पताल में दवाइयों की आई किल्लत, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल में दवाइयों की आई किल्लत, मरीज परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ पंजाब सरकार गरीब लोगों के हक में बड़े-बड़े दावे कर रही है, मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे है। कहा जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं मिलेंगी। लेकिन हकीकत कुछ और ही थी देखने को मिला, जब टीबी के मरीज अस्पताल में रोते हुए दिखे और सरकार पर को कोसते हुए नजर आए। इस मौके पर जब मीडिया टीम टीबी अस्पताल पहुंची और मरीजों से बात की तो उन्होंने कहा कि हम टीबी के मरीज हैं और यहां दवा लेने आये है। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि दवाई खत्म हो गई है, आप बाहर से दवाई ले लो।

    मरीजों ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, हम इतनी महंगी दवाएं बाहर से नहीं खरीद सकते। सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि आपको मुफ्त दवाईयां मिलेगी। लेकिन जब हम यहां पहुंचते हैं तो हमें कोई दवाई नहीं दी जाती है। जिसके कारण हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें अस्पताल से दवाई दी जाए। वहीं कई और मरीज अस्पताल प्रशासन को कोसते नजर आए, उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से मरीजों को परेशान किया जा रहा है और बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यहां तक ​​कि अस्पताल प्रशासन बाहर के मेडिकल स्टोरों के नंबर भी दे रहा है कि आप इस स्टोर पर कॉल करके दवा ले सकते हैं।

    वहीं जब मीडिया ने टीवी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर से बात की तो उन्होंने कहा कि दवाई की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन हमने अब दवाई का ऑर्डर दे दिया है, दवाई आ जाएगी और मरीजों को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। हमने बात की कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बाहर से दवा लेने को कहा जा रहा है वहीं जो विशेष मरीज हैं उन्हें अंदर से ही दवाई दी जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। अगर कोई मरीज को परेशान करेगा या बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • घूमने के बहाने गर्लफ्रेंड का किया कत्ल, सूटकेस में डाला श+व, ऐसे हुआ खुलासा

    घूमने के बहाने गर्लफ्रेंड का किया कत्ल, सूटकेस में डाला श+व, ऐसे हुआ खुलासा

    मनालीः हिमाचल के मनाली में युवती के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां युवक गर्लफैंड को मनाली में घूमाने के लिए लेकर आया था। इस दौरान उसने गर्लफ्रैंड की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विनोद ठाकुर, निवासी असावटा मोड, जिला पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है और वह युवती का ही प्रेमी है। वहीं मृत युवती की पहचान 26 वर्षीय शीतल कौशल निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश के रूप में है। दोनों लगभग चार साल से एक-दूसरे को जानते थे। 4 दिन पहले दोनों मनाली घूमने आए थे। वहीं पुलिस जांच में युवती के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी विनोद ने मंगलवार रात या बुधवार सुबह हत्या को अंजाम दिया है।

    आरोपी ने हत्या के बाद शव बैग में डाला और उसे लेकर होटल से निकलने लगा। इस दौरान उसने होटल में टैक्सी मंगवाई। टैक्सी में बैग डालने लगे तो दो लोगों से मुश्किल से उठाया गया। इस पर संदेह हुआ और होटल के कर्मचारियों ने पूछा कि इसमें इतना भारी क्या है। इसके बाद युवक होटल से भाग गया। उसने मनाली बस स्टैंड से बस ली और चंडीगढ़ की तरफ निकल गया। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को कुल्लू में बस से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को होटल स्टाफ ने सूचना दी थी। बताया था कि एक युवक होटल से जा रहा है। उसके पास एक बैग है तो सामान्य से ज्यादा भारी है।

    इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने बैग टैक्सी में रखा था, और वह खुद वहां से फरार था। होटल स्टाफ को उसकी गतिविधियों पर शक हो गया था, इसलिए वह बैग छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें युवती की लाश मिली। एसपी का कहना है कि युवती का शव मोड़ कर बैग में भरा गया था। अभी यह बताना मुश्किल है कि युवती की हत्या किस प्रकार की गई। इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। आरोपी मौके से फरार था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। होटल में छानबीन करते हुए पता चला है कि रजिस्टर में इनकी ठीक से एंट्री नहीं की गई थी। होटल के CCTV भी काम नहीं कर रहे थे। किसी स्टाफ सदस्य ने दोनों के बीच झगड़े की कोई आवाज नहीं सुनी। अब आरोपी से ही पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब: केजरीवाल के दौरे को लेकर रवनीत बिट्टू ने आप और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब: केजरीवाल के दौरे को लेकर रवनीत बिट्टू ने आप और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने आतम नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आप के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को लेकर आप पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के बाहर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और जब आज केजरीवाल पंजाब आएंगे तो उन्होंने कांग्रेस को कोसना शुरू कर देना। बिट्टू ने कहाकि इसी तरह कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव ने भी आम आदमी पार्टी को कोसना शुरू कर देना।

    उन्होंने कहा जबकि दोनों पार्टियां पंजाब के बाहरी हिस्सों में एक साथ प्रचार कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिट्टे के नशे को खत्म करने के लिए उनकी सरकार यह भी सोच रही है कि जो बुजुर्ग लोग चूरा पोस्त खाते थे, उन तक किसी तरह से चूरा पोस्त पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि लुधियाना की प्रगति के लिए नए उद्योगों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नए अस्पताल और मेट्रो की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। बिट्टू स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में 50% जीत चुकी है, बाकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरान करना है तो स्पष्ट हो जाएगा, अन्य दल एक साथ आकर 50% पर खड़े हैं।

  • जालंधरः देह व्यापार में पुलिस की रेड, मालिक-मैनेजर समेत 3 ग्राहकों पर FIR दर्ज

    मैनेजर और 3 ग्राहक गिरफ्तार, मालिक फरार

    जालंधर, ENS: न्यू जवाहर नगर में टीडी मार्किट में थाना 6 की पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, थाना 7 की प्रभारी अनु ने बताया कि उनकी टीम ने पिम्स अस्पताल के पास नाकाबंद की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू जवाहर नगर में बनी टीडी मार्किट में बने होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस दौरान थाना 6 की पुलिस ने रेड कर होटल मैनेजर और 3 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनेजर आशु, दीपक खुराना, अमन बस्सी, विमल के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी होटल मालिक सुरिंदर फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच जारी है। 

  • पंजाब दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    पंजाब दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    अमृतसर : दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पंजाब में उनकी पहली रैली है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसी के मद्देनजर अरविंदर केजरीवाल अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत करने के लिए सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे।

    जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो पहली बार पंजाब पहुंचे और वे दरबार साहिब में माथा टेकने गए। इस बीच सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। अमृतसर एयरपोर्ट पर अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के अमृतसर आने पर अमृतसर से आप को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और विजयी बढ़त और भी बड़ी होगी।

  • तेजिंदर बिट्टू को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी 

    जालंधर, ENS: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉक्टर तेजिदंर पाल बिट्टू को भाजपा ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नेशनल जनरल सैकेटरी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉक्टर तेजिंदर पाल बिट्टू को हरियाणा का Co Convenor नियुक्त तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। बता दें कि साल 2021 में वह हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए थे। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में उन्होंने तेजिंदर ने बड़ी भूमिका अदा की थी। पंजाब के जालंधर के रहने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे।

    वह काफी लंबे समय से सियासत से दूर भी रहे। लेकिन वर्ष  2019 में जब पंजाब में कांग्रेस सरकार आई तो उन्हें पंजाब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (पनसप) का चेयरमैन बनाया गया। यहां से उन्होंने एक बार फिर राजनीति में प्रवेश किया। कांग्रेस सरकार के साल 2002 से 2007 के कार्यकाल में बिट्टू ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन से लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों के रूप में जालंधर में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

    इस दौरान वह कई बार विरोधियों के निशाने पर भी आए, लेकिन हमेशा ही बिट्टू ने अपनी तरफ विरोधियों द्वारा छोड़े गए सियासी तीरों की दिशा मोड़कर विरोधियों को शांत कर दिया। साल 2007 में सूबे में आई अकाली-भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले कांग्रेसियों में बिट्टू ही निशाने पर आए थे। कैप्टन व उनके पूर्व मीडिया सलाहकार भरतइंदर सिंह चहल के करीबी होने के चलते सुखबीर सिंह बादल ने सरकार में आते ही सबसे पहली जांच बिट्टू के खिलाफ ही शुरू करवाई थी। अलग बात है कि उक्त जांच की आंच बिट्टू ने सूझबूझ से अपने ऊपर नहीं आने दी थी।

  • पूर्व RAW Chief सामंत गोयल और पूर्व NIA दिनकर गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी

    नई दिल्लीः खालिस्तानी समर्थक संस्थाओं से निपटने में काम करने वाले भारतीय अधिकारियों को खालिस्तानी आतंकवादी समूहों से बढ़ते खतरों को देखते हुए सरकार ने 2 पूर्व अधिकारियों के लिए सुरक्षा कवर बढ़ाया है। दरअसल, केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पाया है कि कुछ अधिकारियों को खालिस्तानी समूहों से खतरे का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल और पूर्व एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सीआरपीएफ अब इन दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है जो कुछ सप्ताह पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

    दोनों शीर्ष अधिकारियों को अलग-अलग खतरे की धारणा रिपोर्टों के बाद सुरक्षा कवर प्राप्त हुआ, जिसमें आतंकवादी समूहों, मुख्य रूप से खालिस्तान समर्थक संस्थाओं से सीधे खतरे का सुझाव दिया गया था। दोनों अधिकारियों ने पीकेई की सांठगांठ को तोड़ने पर काम किया है और अतिसंवेदनशील पदों पर काम किया है। जबकि एनआईए खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी द्वारा दायर विभिन्न मामलों की जांच कर रही है, खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के कथित प्रयास के लिए पूर्व रॉ प्रमुख का नाम पहले ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा घसीटा जा चुका है।

    खालिस्तानी समर्थक संस्थाएं पहले से ही कनाडा, ब्रिटेन में विभिन्न भारतीय राजनयिकों को धमकी दे रही हैं और हिंसक विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी कर रही हैं। ये संस्थाएं वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद और अधिक आक्रामक हो गई हैं, जिनकी पिछले साल जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद 3 लोगों पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया, जिससे कनाडा और भारत के बीच राजनयिक संकट पैदा हो गया। खालिस्तानी समर्थक संस्थाओं का चेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू, जो वांछित भी है, वह लगभग हर हफ्ते सोशल मीडिया के माध्यम से कनाडा और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को खुलेआम धमकी दे रहा है।