Blog

  • इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर सिंगर का निधन

    इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर सिंगर का निधन

    नई दिल्ली : हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर राजू पंजाबी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा। बता दें कि राजू पंजाबी हरियाणा प्रान्त के मशहूर गायक एवं संगीत निर्माता थे। उनके द्वारा गाये गये हरियाणवी गानों को देश दुनियां में बड़े छाव से सुना और पसंद किया जाता थे। कई बार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ इनके गाने रिलीज हुए हैं।



    राजू पंजाबी के गाने बहुत ही फेमस थे। इनके गानों में Last Peg, Laad Piya Ke, Desi, Aacha Lage Se (Dj Remix), Ghagra, Sandal, Solid Body, Sweety, Mujhe Tera Nasha Hai, Tu Cheez Lajwaab, हवा कसूती, bomb, tarkeeb, dever ladla, फेयर लवली, दया राम की होरी, राजू की साली, gori nagori,शामिल हैं

  • पंजाबः इस इलाके में गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के खरड़ के घडुआं में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस दौरान गनिमत यह रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने युवक पर 7 गोलियां चलाईं थी। पीड़ित की पहचान मनप्रीत सिंह धनोआ निवासी गांव घडुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का भाई अमेरिका में रहता है। वह वहां पर जग्गू भगवानपुरिया के एंटी ग्रुप के संपर्क में है। पीड़ित मनप्रीत सिंह को इसके बारे में पहले कई बार धमकियां भी मिली थीं। उसी के चलते फायरिंग की गई है।

    सोमवार देर रात मोटर साइकिल पर 2 युवक आए थे। उन्होंने घर के बाहर आकर मनप्रीत के नाम की आवाज लगाई। मनप्रीत के घर वाले बाहर आए तो उन्होंने कहा कि मनप्रीत से मिलना है। जैसे ही मनप्रीत बाहर आया तो एक युवक ने अपनी पिस्तौल निकाल कर ताबड़तोड़ 7 गोलियां चला दीं। यह गोलियां मनप्रीत के घर के दरवाजे पर लगीं। आरोपियों ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर छोटा होशियारपुरिया नाम से एक पोस्ट डाली है। उसमें लिखा है कि जो घडुआं में गोलियां चलाई गई हैं। वह हमने चलाई हैं। इसका कारण सनी धनोआ है, जो अमेरिका में एंटी पार्टी के साथ मिला हुआ है। इसके बारे में मनप्रीत को जानकारी दी थी, लेकिन उसने उसे नहीं रोका। इसलिए उस पर हमला हुआ।

    इस दौरान चोटा होशियारपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने लिखा है कि आज जो घडुआं गांव में जो गोलियां चली है वह हमने चलाई है। उन्होंने कहा कि इस गोली का मेन कारण सन्नी दनोआ जो हमारी एंटी पार्टी के साथ अमेरिका में मिलता जुलता है और उनके कहने पर हमारे भाई लम्मे वीर का पता करवाता फिर रहा था। हमने जब इसकी जानकारी इसके भाई मनप्रीत दनोआ को दी तो उन्होंने हमारी बात टिच जानकर फोन काट दिया। जिसका जवाब हमने गोलियां को साथ दिया। 

  • पंजाब : मेयर बनने पर बीजेपी ने घेरी आप सरकार, देखें वीडियो

    पंजाब : मेयर बनने पर बीजेपी ने घेरी आप सरकार, देखें वीडियो

    मोगा :  भाजपा जिला प्रधान डाक्टर सीमांत गर्ग और पूर्व एमएलए डाक्टर हरजोत कमल ने भाजपा दफ्तर में एक प्रेस वार्ता की गई। जिसका मुख्य अजंडा मोगा में आम आदमी पार्टी द्वारा मोगा के नगर निगम का जिनको मेयर बनाया है, वह डिक्टेटर शिप कर के बनाया गया है। क्योंकि कई पार्षदों को ह्रास भी किया गया है कई पार्षदों को घर से उठाया गया उनके परिवारों को परेशान किया गया उनके फ़ोन तक टेप करवाएंगे, जो की बहुत चिंता का विष्य है कई पार्षदों को घर से उठाया गया उनके परिवारों के फोन भी टेप किए गए है। जो की बहुत ही निंदनीय है।

    यह सरा सर मोगा वासियों के लिए धक्का है हम इस का विरोध करते है। इसलिए हमने होम मनिस्टरी और राज्य पाल को भी पत्र लिखा है। हमारा देश आजाद देश है और आज आम आदमी पार्टी ने मोगा में कर के दिखाया है। यह उचित नही है इस मोके मोगा जिले की महिला जिला प्रधान के इलावा सभी जिले के आहुदेदार हाजिर थे।

  • पंजाबः मिल्क शॉप पर लूट के बाद मालिक की गोली मारकर हत्या

    पंजाबः मिल्क शॉप पर लूट के बाद मालिक की गोली मारकर हत्या

    12 घंटों में लूट की दूसरी वारदात

    अमृतसरः शहर में लूटपाट के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 12 घंटों में दो जगह लूटपाट की वारदाते सामने आई है। जहां एक जगह लूट के बाद मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान लुटेरे दुकान से कैश लुटकर ले गए। इससे पहले तरनतारन रोड पर लुटेरों ने एक ज्वैलरी शॉप को लुटेरों ने निशाना बनाया। हैरानी की बात है कि पंजाब पुलिस पूरे पंजाब में स्पेशल नाकों की बात कर रही है, वहीं दिन-रात लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम तरनतारन रोड पर वाहेगुरु ज्वैलर्स शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

    दुकान के मालिक हरि सिंह ने बताया कि सभी दुकान पर रोज की तरह अपने-अपने काम कर रहे थे। तभी तीन नकाबपोश दुकान घुस आए। जिनमें से दो के पास पिस्टल थी। लुटेरों ने आते ही सभी पर पिस्टल तानी। पहले लुटेरों ने गल्ले से 35 हजार के करीब कैश लूटा और फिर दुकान में रखे चांदी के गेहने भी चुराकर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि घटना की सीसीटीवी कब्जे में ले लिया गया है। लुटेरों की पहचान करने के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। वहीं लुटेरों का एक पिस्टल भी रिकवर किया गया है, जो एक देसी कट्‌टा है। जिसे लुटेरे लूट की वारदात के समय दुकान में ही छोड़ गए थे।

    इससे पहले छेहर्टा की भल्ला कॉलोनी में एक मिल्क शॉप चलाने वाले रजिंदर सिंह कालिया की लुटेरों ने गोली मार हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम 4.10 बजे रजिंदर सिंह कालिया अपनी दुकान में बैठे हुए थे। तभी तीन लुटेरे उनकी शॉप पर आए और पिस्टल तान दी। रजिंदर कालिया ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लुटेरों ने गल्ले से कैश निकाला और वहां से फरार हाे गए। एसीपी सर्बजीत सिंह का कहना है कि लुटेरों की कुछ सीसीटीवी सामने आयी हैं। तीन लुटेरों ने दुकान पर हमला किया। एक बाहर खड़ा रहा, दूसरा गेट पर और तीसरा दुकान के अंदर चला गया। इस लुटेरे ने रजिंदर कालिया को एक तरफ घसीटा और गोली मारी है।

  • सिद्धू मूसेवाला को पुलिसकर्मी ने बताया आतंकी, देखें वीडियो

    सिद्धू मूसेवाला को पुलिसकर्मी ने बताया आतंकी, देखें वीडियो

    वीडियो वायरल होने पर सरकार ने दिए जांच के आदेश

    जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में एक पुलिसकर्मी ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को आतंकी कह दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने कहा है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दरअसल, जमशेदपुर से एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक बाइक सवार को रोकता है और sic लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है, ‘पुलिसकर्मी उस बाइक सवार को फटकारते हुए कहता है कि इसको तुम आइडियल मान रहे हो। सिद्धू मूसेवाला को, जो कि आतंकवादी है।

    दरअसल उस लड़के की बाइक पर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी हुई थी। वहीं पुलिस वाला उस लड़को को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भी टोकता दिखाई देता है। लेकिन पुलिसकर्मी की एक लाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिस वजह से अब वो जांच के घेरे में हैं। लेकिन सिद्धू मूसेवाला को आतंकवादी कहने वाले झारखंड पुलिस अधिकारी भूषण कुमार ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह मूसेवाला की पृष्ठभूमि से अनजान थे, लेकिन अब उन्हें अहसास हुआ है कि सिद्धू एक महान आत्मा थे। अधिकारी ने मूसेवाला के माता-पिता से भी माफी मांगी है।

    इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने कहा है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसएसपी जमशेदपुर प्रभात कुमार ने फोन पर आजतक से बात करते हुए कहा कि दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है। बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में शाम के वक्त सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या ऐसे वक्त में हुई थी जब कुछ दिनों पहले ही पंजाब पुलिस ने उनके सुरक्षा वापस ली थी। हत्याकांड के कुछ देर बाद ही कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। दरअसल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

  • आज का राशिफल 22 अगस्त, 2023

    आज का राशिफल 22 अगस्त, 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज भगवान कल्कि की जयंती मनायी जाएगी। साथ ही साथ आज मंगला गौरी का व्रत भी किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशिः आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए नए सिरे से शुरुआत करेंगे। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई अवॉर्ड मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। 

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक धन लाभ कराएंगी। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी होंगे। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

    कर्क राशिः आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं,तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ वक्त लग सकता है। जो छात्र किसी बड़े कॉलेज में दाखिला लेने के लिए फॉर्म भर रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज बच्चे आपसे खिलौने खरीदने के लिए कह सकते हैं। 

    सिंह राशिः आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिलेगी। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आपके साथ सब अच्छा होगा । लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।

    कन्या राशिः आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब लगाने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।

    तुला राशिः आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। 

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहेगा। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में मदद मिलेगी। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। 

    धनु राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, बच्चों को भी साथ में ले जाएंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई प्रशासनिक कार्य आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

    मकर राशिः आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करनेको ऑफिस के किसी काम के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी रूचि अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगी।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आपकी सकारात्मक सोच लोगों को काफी पसंद आएगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशिः आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। 

  • समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों को मिला विद्या गौरव पुरुस्कार

    समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों को मिला विद्या गौरव पुरुस्कार

    बददी/सचिन बैंसलविद्या देवी मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से मेधावी छात्रों व समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को  विद्या गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एस.एस.पी मोहित चावला ने छात्रों व लोगों को सम्मानित किया। बरोटीवाला के न्यू माडल स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यअतिथि की ओर से दीप प्रज्जवलन और छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। उसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी पेश कर वाहवाही लूटी।
    वसुंधरा ने राग भैरवी सुना कर पंडाल में उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया।  मुख्य अतिथि ने स्कूल में अव्वल रहने वाले बरोटीवाला स्कूल की साक्षी, अर्चना यादव, आरूषी, मुस्कान, दून पब्लिक स्कूल की कनिष्का, दृष्टि, दिशा शर्मा, मिडल स्कूल शेरां के अनिल  और ऊमा, न्यू माडल के अक्षित मेहता, अनन्या शर्मा, पलक परमार, खुशी कुमारी, सोनाली, दिव्यांशी, तनवी, सुरजपुर स्कूल की ईशा, मुस्कान व गुरप्रीत, मधाला स्कूल के विकास, मनीषा व तन्या, गुल्लरवाला स्कूल के अशीष व काजल को सम्मानित किया। वहीं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगपित खेल मेें सुनील शर्मा, डाक्टर हीना शर्मा,  समाज सेवी अनिल शर्मा, गायन में वसुंधरा नालागढ़, डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ट, उत्कृष्ट पत्रकारिता व सामाजिक कार्यकर्ता के लिए रणेश राणा मुसाफरु, समाज सेवक रक्तदान क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अच्छर पाल कौशल, मुआथाई खेल में भारत का नाम चमकाने वाले खिलाडी अनिल मेहता, कुनाल मेहता, शारीरक प्रवक्ता मिथलेश चौहान, विवेक शास्त्री, न्यू मॉडल स्कूल के संस्थापक डा. तारा चंद शर्मा व हिमुडा संस्था के अध्यक्ष मनु शर्मा  को शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।

    पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा का मनुष्य को आगे बढऩे के लिए साकारात्मक सोच रखना जरूरी है। वह व्यक्ति अपना और समाज का भला कर सकता है। उन्होंने स्कूली बच्चों को जीवन में आगे बढऩे से कुछ टिप्स दिए। जिसमें उन्होंने बच्चों को अपनी जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने, उसे पाने के लिए कडी मेहनत करने की बात कही। मेहनत का फल जरूर मिलता है। साथ ही उन्होंने अपने बडों व गुरू जनो का आर्शिवाद लेने को भी कहा। तभी मनुष्य जीवन में तरक्की कर सकता है। इस मौके पर डॉ श्रीकांत शर्मा, खेडा स्कूल के प्रधानचार्य अक्षत ठाकुर, मंधाला की प्रधानाचार्य किरण ठाकुर, प्रवक्ता वंदना अवस्थी, प्रवक्ता दीपक शर्मा, आचार्य हेमदीप, सेवानिवृत नायब तहसीलदार विरेंद्र ठाकुर, पूनम शर्मा, चंद्रकांता, स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा शर्मा ने भाग लिया।
  • 45 हजार रुपये राशन किटटों को पैक कर भेजा साई

    45 हजार रुपये राशन किटटों को पैक कर भेजा साई

    साई पंचायत व बुआसनी पंचायत के ग्रामीणों के साथ है पूरा समाज: अनिल शर्मा

    बददी/सचिन बैंसल:दून क्षेत्र के साई व बुआसनी पंचायत के आपदाग्रस्त गांवों के लोगो को राहत देने के लिए बरोटीवाला पीजीआई लँगर सेवा कमेटी आगे आई है। कमेटी ने वहां पर 45000 रुपये का राशन एकत्रित किया था जो कि किटट के रुप में था।  पीजीआई लँगर सेवा कमेटी को बुआसनी पँचायत के युवा नीलू ठाकुर व बलविंदर ने फोन पर वहां के परिवारों की हालात बताए और आग्रह किया कि पीजीआई लँगर सेवा कमेटी को वहां के उन परिवारों जिनका इस आपदा में घर, जमीन सब तबाह हो गए और वे टेंटो व सत्संगघर व सरकारी स्कूलों में पनाह लिए है उनकी सहायता करनी चाहिए।  पीजीआई लंगर सेवा कमेटी ने सोशल मीडिया पर आपदाग्रस्त परिवारों की मदद से एक अभियान चलाया जिसमें हर वर्ग से स्थानीय व बाहरी राज्यो व सरकारी मुलाजिमों व प्राइवेट सेक्टर व पँचायत प्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने सहयोग किया।
    पीजीआई लंगर सेवा कमेटी के सदस्यों अनिल शर्मा बताया कि ने व्यापक तौर पर लोगो को इस कार्य मे सहयोग के लिए जोडा और 45000 का अमाउंट व राशन एकत्रित किया , ऐसे समय में पीजीआई लँगर कमेटी को ऐसी माताओं ने अधिक प्रभावित किया जिन्होंने हर दिन भगबान ने नाम पर निकाले अपने पैसे ये कहकर दिए कि भगवान भी तभी प्रसन्न होंगे जब उनके नाम पर निकाले पैसे हम ऐसे समय मे लोगो की मदद के लिए लगाएं।  अमरजीत चौधरी व गौरव गुप्ता ने बताया कि यहां के परिवारजनों से मिलकर और उनका दु:ख देखकर लगता है कि जो सहयोग दिया वो भी कम है, शुभम गुप्ता व विशाल शर्मा की आंखों में 75 साल के बुजुर्ग से बात करते आंखे नम हो गई जब उन्होंने की इस उम्र में अब जिंदगी नए सिरे से कैसे शुरू करूँ और आसमान की तरफ शून्यता से निहारते चुप हो गए । वहीं सुनील नेगी व अनिल शर्मा से जब एक माँ ने कहा कि बच्चे आप सब सरकार से कहना हमे मकान,  जमीन दे हमने कभी किसी की नौकरी न की थी हम अपनी जमीन में टमाटर, सब्जी इतना उगाते थे कि उन्हें बेचकर अपना जीवन यापन चला रहे थे ,पर अब कहते कहते उस बूढी मां की रुलाई फुट गई , पीजीआई लँगर कमेटी ने सबको हौसला दिया। अब पीजीआई कमेटी सदस्य सब निजी संस्थाओं व उधोगपतियों व प्रशासन से मांग करते है इन परिवारों का जीवन फिर से पटरी पर लाने के लिए संयुक्त योजना बनाएं ताकि इनके जख्म जल्द से जल्द भरे जाएं।
  • पंजाब : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में  2 गिरफ्तार

    पंजाब : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 गिरफ्तार

    होशियारपुरः थाना टांडा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार देर शाम नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में थाना टांडा पुलिस ने नाबालिगा के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस को बयान दिए थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार बराड़ की तरफ से इंस्पेक्टर कमलेश कौर और उसके साथ एएसआई मनिंदर कौर की बनाई टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौतम निवासी रोशनी पीर मोहल्ला टांडा और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी रोशनी मोहल्ला टांडा के रुप में हुई है।

    काबू किए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और उनके तीसरे साथी को भी काबू किया जाएगा। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए थाना प्रभारी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने यह मामला पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर गौतम पुत्र विजय निवासी टांडा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज किया है। लड़की ने अपने बयान में बताया कि शनिवार शाम 8 बजे के करीब जब वह घर से दुकान पर कुछ सामान लेने आई थी तो उसे फोन कर गौतम वहां आ गया। उसने कपड़े खरीदने जाने के बहाने से उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और वह उसे कहीं खेतों में मोटर वाले कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह कपड़े पहन रही थी तो उसी समय बुलेट मोटरसाइकिल पर दो अन्य युवक वहां आ गए। उन्होंने पहले गौतम के कान में कुछ कहा और बाद में गौतम ने उसे कहा कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए नहीं तो वे उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे।

    गौतम के कमरे से बाहर जाने पर उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर कमलेश कौर इस मामले की जांच कर रही हैं। नाबालिगा ने यह भी बताया कि गौतम के साथ उसकी पहले से ही जान पहचान थी। वह दोनों अच्छे दोस्त थे। यही कारण है कि वह गौतम पर विश्वास करके उसके कहने पर उसके मोटर साइकिल पर बैठ कर बाजार जाने के लिए तैयार हो गई। मगर उसे गौतम की नीयत के बारे बिल्कुल भी नही पता था। गौतम और उसके दोस्तों ने साजिश से उसके साथ दुष्कर्म किया है।

  • घरों में आई दरार,7 परिवार हुए बेघर 

    घरों में आई दरार,7 परिवार हुए बेघर 

    सरकार से उचित मुआवजा और सहायता की गांव वासियों ने उठाई मांग

    सचिन बैंसल/बद्दी:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नुकसान हो रहा है वही दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत के लगभग आधा दर्जन गांव के लगभग 50 परिवार पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं और अपनी खड़ी फसलो और मकानों को छोड़ने के लिए मजबूर हो चुके है सरकार व प्रशासन द्वारा इन परिवारों को दोबारा से विस्थापित करने के लिए कोशिश तो की जा रही है पर गांव की भूमि को धसने से रोकने के लिए किसी प्रकार का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलिकला इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लगती पहाड़ी पंचायत सोड़ी के गांव माजरी के 7 परिवार जहां प्रशासन की अनदेखी के चलते खुद ही अपना सामान लेकर आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों की मदद से अपना सामान गांव से निकाल कर तो ले जा रहे हैं पर अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही इस गांव की जमीन को धसने से बचाने के लिए प्रयास नहीं किए गए तो इसका खामियाजा बद्दी बरोटीवाला इंडस्ट्रियल एरिया जो कि बालद नदी के किनारे पर बसा हुआ है।
    उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है आपको बता दें कि हाल ही में जहां तेज बारिश के चलते बद्दी बरोटीवाला का संपर्क मार्ग लगभग बंद ही हो चुका था। अगर माजरी गांव की जमीन धसती है तो व बालद नदी का रास्ता पूरी तरह से रोक देगी जिससे आने वाले समय में निचले इलाकों में जल प्रलय आने का खतरा बना हुआ है। सोड़ी पंचायत के प्रधान ने बताया कि गांव की भूमि में लगभग आधा किलोमीटर लम्बी दरार पढ़ चुकी है। जिसमें गांव की लगभग 50 बीघा भूमि चपेट में आ गई है जो की धीरे-धीरे धंसने लगी है और लगातार अगर बारिश होती रही तो यह जमीन कभी भी पूरी तरह धस सकती है। फिलहाल गांव को स्थानीय लोगों की मदद से खाली करवाया जा रहा है और आसपास के इलाकों में उन्हें ठहराया जा रहा है। उन्होंने सरकार वह प्रशासन से मांग की है कि गांव वासियों को जल्द से जल्द विस्थापित किया जाए और उनकी फसलों मकानों का उचित मुआवजा उन्हें दिया जाए ताकि वह अपने बच्चों और खुद का जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें।
    इस दुख की घड़ी में जहां प्रशासन गांव वासियों तक नहीं पहुंच पा रहा वहीं कुछ समाजसेवी लोग गांव वासियों तक पहुंच रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं और लगातार सरकार व प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द इन गांव वासियों के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पहाड़ों धसने से बचाने के लिए भी सरकार व प्रशासन कोशिश करें। 
     वही एसडीएम नालागढ़ दिवांशु सिंघल ने कहा कि उन्हें आज ही सूचना मिली है कि सोड़ी पंचायत के गांव माजरी में जमीन धस रही है और वह बलद खड्ड को ब्लॉक कर सकती है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम को मौके पर जायजा लेने के लिए बोल दिया है और सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए है। जिन लोगो के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उनको शिफ्ट करने की अपील की जा रही है।  उन्हें सरकारी भवनों व उनके रिश्तेदारों के पास शिफ्ट करने में मदद की जा रही है और साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें टेंट मुहैया भी करवाए जा रहा है।