नवांशहरः बंगा से अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुखी के आप पार्टी में शामिल होने की सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई थी। दरअसल, बीते दिन अकाली नेता सुखविंदर सुखी ने कल सीएम भगवंत मान से मुलाकात की थी। इससे पहले 16 मार्च को विधायक सुक्खी ने सीएम मान से मुलाकात की थी। लेकिन चुनावी मौसम में इस मुलाकात को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात पर सुखविंदर सुखी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, सीएम मान के निमंत्रण पर वह सीएम से मिलने आए थे और उन्होंने सीएम मान के सामने सरकारी कॉलेज का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग रखी। इसके अलावा बाकी अटकलों को अकाली विधायक सुक्खी ने खारिज कर दिया है।
Blog
-
पंजाबः 6वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, आरोपियों की तालाश में छापेमारी जारी
लुधियानाः साहनेवाल थाने के अंतगर्त आते कंगनवाल इलाके से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कंगनवाल इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ युवकों ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। घटना की शिकायत नाबालिग की मां ने पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जो सगे भाई है, ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कंगनवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दो भाइयों शिव और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
-
पंजाबः Amritpal Singh का आज होगा संस्कार
गुरदासपुरः मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में छापेमारी करने पहुंची सीआईए स्टाफ की टीम पर गोली चलने से टीम में शामिल सीनियर कांस्टेबल की मौत हो गई थी। मृतक कांस्टेबल की पहचान गांव जंडोर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। 3 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। शहीद अमृतपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। पुलिस की गोली से गैंगस्टर भी घायल हो गया लेकिन वह हथियार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घरों और गन्ने के खेतों की तलाशी शुरू कर दी। गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि मंसूरपुर गांव का सुखविंदर सिंह उर्फ राणा जेल से जमानत पर गांव आया है। असले के साथ गांव में छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ के एएसआई लखवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापेमारी की तो गैंगस्टर राणा मंसूरपुर से मेहतपुर की ओर नहर के किनारे जा रहा था। पुलिस को देखते ही उसने टीम में शामिल गांव जंडोर निवासी हवलदार अमृतपाल सिंह पर गोली चला दी, जो उसकी छाती में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां ईलाज दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई।
-
पंजाबः तेजधार हथियारों से हमला कर युवक का किया क+त्ल, एक गंभीर, देखें वीडियो
अबोहर : सीतो गुन्नो में 15-20 युवकों ने एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। जबकि उसका एक साथी बुरी तरह से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार देर रात की है। उधर थाना बहाववाला पुलिस ने भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और युवक की हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के भाई मंगा सिंह के बयानों पर कुछ नामजद युवकों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कारवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में मंगा सिंह ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र सिंह, उसका एक साथी लवप्रीत सिंह और वह शनिवार देर रात कोयलखेड़ा पैट्रोल पंप पर ड्यूटी के बाद घर लौट रहा थे। जब वह सीतो गुन्नों के निकट पहुंचे तो वहां पहले से ही 15-20 युवक खड़े थे, जो उसके भाई सुरेंद्र व उसके लवप्रीत सिंह साथी को उठाकर सरकारी प्राइमरी स्कूल में ले गए और वहां उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी। जबकि उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई इतना ही नहीं उक्त हमलावरों ने हत्या के बाद स्कूल में पड़े सुरेंद्र के शव पर तेजधार हथियारों से एक के बाद एक 21-22 वार किए। हमलावर तब तक वार करते रहे, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।
मंगा सिंह ने बताया कि वह अकेला था और उसने भाग अंधेरे में छिपकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक व घायल के शव को देर रात यहां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया जिसके बाद घायल लव्रपीत िसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया जबकि सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया जिसके शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। उधर, थाना प्रभारी जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि मृतक का भाई उनके पास पहुंचा है। जिसके बयान दर्ज करते हुए कुछ नामजद युवकों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः इस इलाके से 3 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो
तरनतारन: जिले अधीन आती भारत-पाक सीमा को पार कर ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 3 किलो हैरोइन को सूचना के आधार पर थाना खेमकरण की पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सरहदी इलाका खेमकरण अधीन आते बीओपी टी-बंद के जरिए ड्रोन दाखिल होने की सूचना मिली है।
इस दौरान बीएसएफ और थाना खेमकरण की पुलिस द्वारा सांझे तौर पर तालाशी अभियान शुरू किया गया। पीर बाबा बोडल शाह समाद नजदीक ड्रोन के जरिए फैंकी गई हैरोइन के भारी पैकेट को बरामद किया गया है, जिसका वजन 2 किलो 996 ग्राम बनता है। इसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ बताई जा रही है। थाना खैमकरण में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर ड्रोन की तालाश को लेकर तालाशी अभियान जारी है।
-
Madras Coffee House के डोसे से निकले 8 कॉकरोच, वीडियो वायरल
नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही डराने वाले वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डोसा में आठ कॉकरेच दिखाई दे रही है। वीडियो में मौजूद महिला डोसा में पड़े कॉकरोच को गिना रही है। साथ ही उसने वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया है। वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां का है। महिला ने कनॉट प्लेस थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, 7 मार्च को उनके साथ कुछ भयानक हुआ। यह दिल दहला देने वाला सच नहीं है, बल्कि रूह कंपा देने वाला सच है। मैं और मेरी दोस्त कनॉट प्लेस के मद्रास कॉफी हाउस में थे।
हमने दो डोसा का ऑर्डर दिया। जब डोसा हमें खाने के लिए परोसे गए तो खाने के तुरंत बाद कुछ अजीब लगा। जब देखा तो पता चला कि वह एक कॉकरोच था। जब डोसा पूरा देखा तो उसमें एक के बाद एक आठ कॉकरोच मिले। यह सब देखकर मेरा दिल टूट गया। उन्होंने आगे लिखा मैं खाद्य स्वच्छता और स्वच्छता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सभी विवरण यहां साक्ष्य के रूप में साझा कर रहा हूं। मैं लिख रही हूं, क्योंकि मुझे लोगों तक पहुंचने की जरूरत है, क्योंकि मैं अधिकारियों से नाराज और निराश हूं। जब तक कोई कार्रवाई नहीं हो जाती, मैं चुप नहीं बैठने वाली। पुलिस ने जब उनसे लाइसेंस मांगा तो उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था।
मुझे समझ नहीं आता कि गुरुवार का दिन इतना व्यस्त था, जहां हर घंटे 30 ग्राहक आते हैं। इतना प्रसिद्ध रेस्तरां लापरवाह कैसे हो सकता है। रेस्तरां की किचिन बिल्कुल अच्छी नहीं थी। उसमें से बदबू आ रही थी, उसके आधे हिस्से पर छत नहीं थी। मैंने जो देखा उससे मुझे बहुत घृणा हुई। रेस्तरां शाकाहारी है और उसके मालिक शाकाहारी हैं। वो मुझसे लगातार कह रहे थे कि आप वीडियो बनाना बंद कर दीजिए, मैं आपको मुआवजा दे दूंगा। मैंने उनसे कहा कि मुझे मुआवजा देने का एक ही तरीका है कि आप शाकाहारी होकर मेरे सामने बैठकर आठ कॉकरोच खा लीजिए। इससे मुझे शिकायत नहीं होगी।
-
बड़ी खबरः राज्यपाल ने दिया इस्तीफा
हैदराबादः तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है। माना जा रहा है कि चुनावी राजनीति में फिर से प्रवेश करने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख थीं। सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पुराने कांग्रेसी कुमारी अनंतन की बेटी सुंदरराजन ने राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय भाजपा में गुजारा है।

सुंदरराजन पूर्व भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष थीं। उनके लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से लड़ने की संभावना है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में दिया है। संभावना है कि बीजेपी की ओर से जानी होने वाली तीसरी सूची में उनका नाम हो सकता है। उन्होंने सोमवार को सुबह राष्ट्रपति को अपना पत्र भेजा जो शाम तक स्वीकार किया जा सकता है। सुंदरराजन राज्यपाल बनने के बाद चुनावी राजनीति में वापसी करेंगी। प्रभावशाली नागर समुदाय से आने वालीं तमिलिसाई सुंदरराजन को 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे जाने की संभावना है।
-
पंजाबः मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 5 घायल, देखें वीडियो
लुधियानाः बाबा जीवन नगर में स्थित ताजपुर रोड पर दो पड़ोसियों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह हादसा बीते दिन कार पार्क करने को लेकर हुआ है। इस झगड़े में करीब 5 लोग घायल हुए है। इलाके में गुंडागर्दी की सीसीटीवी भी सामने आई है। हमले में एक कार भी बुरी तरह से हमलावरों ने तोड़ी है। जानकारी देते हुए जगदीप कौर ने कहा कि उसके पिता कुलदीप सिंह अपने दोस्त की कार लेकर धार्मिक स्थल पर माथा टेक कर वापस आ रहे थे। मोहल्ले में पड़ोसियों के घर के बाहर ट्राली ईंटे उतार रही थी। उसके पिता कुलदीप ने सिर्फ इतना कहा था कि ट्राली चालक थोड़ा ट्रैक्टर आगे कर ले ताकि वह गाड़ी पार्क कर दे।
इतने में पड़ोसियों ने उसके पिता, मां रानी से मारपीट की। हमलावरों ने पिता के सिर पर वार किए। जगदीप मुताबिक वह और उसका भाई हर्षदीप पिता को बचाने गई तो हमलावर उससे मारपीट कर कपड़े तक उताने लगे। जगदीप मुताबिक उसके मामा का बेटा भी घर पर था। वह जब उन्हें बचाने आया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। परिवार को गली में दौड़ा कर पीटा गया। सभी हमलावर नशे की हालत में थे। बदमाशों ने तेजधार हथियारों से कार भी तोड़ी है। घायलों के पहने जेवर तक उतार लिए गए। जगदीप ने कहा कि रात को इलाके में खुलकर चिट्टा हमलावर बेचते है। घायल गुरप्रीत ने कहा कि वह अपने मामा को लड़ाई में छुड़वाने गया था लेकिन बदमाशों ने बेसबाल से उस पर भी हमला किया। हमलावर करीब 12 लोग थे।
-
पंजाबः रोटी बनाते समय हुआ धमाका, आग लगने से बच्चों सहित 4 लोग झुलसे
लुधियाना: खन्ना के अलोर गांव में एक घर में रोटी बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक धमाका होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक घर में गैस सिलेंडर का धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में परिवार के 4 सदस्य झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पीड़ितों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, खन्ना के अलोर गांव में महिला रसोई में रोटी बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया और आग की चपेट में आने से 3 बच्चों सहित 4 लोग झुलस गए।
उन्हें खन्ना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी देर रात को खाना बना रही थी। उसका बेटा, भतीजा और भतीजी पास बैठे थे। तभी उसकी पत्नी हाथ धोने चली गई। सिलेंडर में से गैस लीक हुई और आग फैल गई। बच्चों की चीखें सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग जोगा सिंह उन्हें बचाने गया तो वह भी झुलस गया। घर में चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां इकठ्ठे हुए। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड का इंतजार करते लोगों ने आग को कंट्रोल करके बच्चों की जान बचाई। सिलेंडर को तुरंत घर से बाहर फेंक बड़ा हादसा टाला गया। झुलसे बच्चों की उम्र 6 से 14 साल है।
वे करीब 40 फीसदी झुलस गए। आगजनी की घटना में झुलसे लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से इलाज नहीं मिला तो मंडी गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी इलाज से मना कर दिया गया। आखिर वे वापस झुलसे लोगों को लेकर खन्ना सरकारी अस्पताल आए। इस दौरान बच्चे बुरी तरह से तड़पते रहे।
-
पंजाबः एक्शन मोड में चुनाव आयोग, हथियारों को लेकर DC ने जारी किए ये निर्देश, देखें वीडियो
लुधियानाः लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पंजाब में चुनाव संहिता लागू हो गई है। इससे पंजाब में विकास रुक जाएगा।’ जून में चुनाव नतीजे आने तक सिर्फ चुनावी शोर ही सुनाई देगा। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और अधिकारियों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि वे इन ढाई महीनों में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। सरकार को भी इन निर्देशों का पालन करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। ये निर्देश चयन प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेंगे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य की सैन्य सरकार कोई नई घोषणा नहीं कर सकेगी। वहीं लुधियाना और गुरदासपुर में होर्डिंग बोर्ड उतारने का काम शुरू हो गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें सीएम मान के होर्डिंग बोर्ड प्रशासन द्वारा उतारे जा रहे है। इसी के तहत बीते दिन गुरदासपुर में राजनीतिक होर्डिंग और पोस्टर उतारने का काम पूरा कर लिया गया है। नगर कौंसिल की टीमें सारा दिन होर्डिंग और पोस्टर उतारने में जुटी रहीं। शहर के चौक-चौराहों से उतारे जा रहे होर्डिंग नगर कौंसिल कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं।
परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर ज्योति स्वरूप ने बताया कि डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर भर से पोस्टर व होर्डिंग उतारने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। नगर कौंसिल की टीमें लगातार शहर के हर कोने की जांच कर रही हैं, जहां कहीं भी राजनीतिक होर्डिंग या पोस्टर नजर आता है, उसे तत्काल हटाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही शहर में राजनीतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि हटाने का काम शुरू कर दिया गया था। इनको हटाने के लिए नगर कौंसिल का पूरा अमला सड़कों पर उतर आया है। डीसी डॉ अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के दौरान लड़ाई-झगड़े और किसी असुखद घटना को रोकने व जिले में अमन कानून की व्यवस्था बहाल रखने के लिए जिले के सभी असलहा लाइसेंस धारकों को अपने लाइसेंसी हथियार पांच अप्रैल तक नजदीकी पुलिस स्टेशन या असलहा डीलर के पास जमा कराने होंगे। मामले की गंभीरता को मुख्य रखते हुए डीसी ने यह आदेश जारी किए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक लागू रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्ञात रहे कि जिले में कुल 15713 असलहा लाइसेंस हैं, जिन पर करीब 20 हजार से ज्यादा हथियार चढ़े हुए हैं। डीसी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जा रहा है। जिले में राजनीतिक पोस्टर व होर्डिंग हटाने की कार्रवाई चल रही है। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के बारे में जानकारी दे दी गई है। इसका पूरी तरह से पालन यकीनी बनाया जाएगा। डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष ढंग से कराया जाएगा। हर पोलिंग स्टेशन पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। सभी पोलिंग बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी। चुनाव के लिए करीब दस हजार मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी अधिकारी या मुलाजिम की चुनाव ड्यूटी काटी नहीं जाएगी। इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने जिले के लोगों को अपील की है कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए चुनावी पर्व को सफल बनाने में सहयोग दें। उन्होंने सभी वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।